शुक्रवार, 31 मार्च 2017

जीएसटी से जुड़े चारों अहम विधेयकों को लोकसभा की मंजूरी

लोकसभा ने 29 मार्च को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े चार विधेयकों को मंजूरी दे दी 

लोकसभा ने 29 मार्च को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े चार विधेयकों को मंजूरी दे दी

लोकसभा ने 29 मार्च 2017 को वस्तु एवं सेवा कर से जुड़े चार विधेयकों को मंजूरी दे दी। इससे इस अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के एक जुलाई 2017 से लागू होने की उम्मीद बढ़ गई है। सरकार ने संसद को आश्वस्त किया कि नई कर प्रणाली में उपभोक्ताओं और राज्यों के हितों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने के साथ ही कृषि पर कर नहीं लगाया गया है।

जीएसटी विधेयकों पर लोकसभा में बुधवार को करीब सात घंटे की चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दो अहम घोषणाएं कीं। पहली तो यह कि रियल एस्टेट को जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला एक साल के भीतर कर लिया जाएगा। दूसरा, पेट्रोलियम उत्पादों पर यह कर कब से लागू हो, इसका फैसला जीएसटी काउंसिल करेगी।

इन्हें भी पढ़े: मजदूरी भुगतान संशोधन विधेयक 2017 को लोकसभा की मंजूरी

ऐसा होने पर देशभर में रियल एस्टेट व डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले करों में भी काफी एकरूपता आ जाएगी। जीएसटी के लागू होने पर केंद्र के आठ तथा राज्यों के नौ अप्रत्यक्ष कर व सेस समाप्त हो जाएंगे। शराब को छोड़ बाकी सभी वस्तुएं और सेवाएं जीएसटी के दायरे में आएंगी। जीएसटी लागू होने पर सामान्य श्रेणी के राज्यों में 20 लाख और विशेष श्रेणी के राज्यों में 10 लाख से अधिक के सालाना कारोबार वाले व्यापारियों को ही पंजीकरण कराना होगा।

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने

अमेजन डॉट कॉम के संस्‍थापक और सीईओ जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति

अमेजन डॉट कॉम के संस्‍थापक और सीईओ जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति

अमेजन डॉट कॉम के संस्‍थापक जेफ बेजोस यूरोप के सबसे अमीर व्‍यक्ति अमेनसियो ओरटेगा और अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं।

बुधवार को अमेजन डॉट कॉम के शेयर का भाव बढ़कर 18.32 डॉलर हो गया, जिससे 53 वर्षीय बेजोस की संपत्ति में 1.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

इन्हें भी पढ़े: फोर्ब्स लिस्ट 2017: बिल गेट्स लगातार चौथी बार बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्‍स में बेजोस की शुद्ध संपत्ति 75.6 अरब डॉलर हो गई है, जो बर्कशायर हेथवे इंक के वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति से 70 करोड़ डॉलर और ओरटेगा की संपत्ति से 1.3 अरब डॉलर अधिक है। ओरटेगा इंडीटेक्‍स एसए के संस्‍थापक और यूरोप के सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं।

2017 में बफेट की संपत्ति 1.7 अरब डॉलर बढ़ी है। एक मार्च को उनकी संपत्ति 79.6 अरब डॉलर थी, जिसमें अब तक 4.7 अरब डॉलर की कमी आ चुकी है। बेजोस अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्‍थापक बिल गेट्स से 10.4 अरब डॉलर पीछे हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 86 अरब डॉलर है।

गुरुवार, 30 मार्च 2017

नीतीश कुमार को शराबबंदी के लिए अणुव्रत सम्मान 2016 से नवाजा गया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में पूर्ण शराबबंदी के लिए अणुव्रत पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में पूर्ण शराबबंदी के लिए अणुव्रत पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार-2016 से सम्मानित किया गया। अणुव्रत महासमिति द्वारा उन्हें प्रशस्ती-पत्र और एक लाख 51 हजार का चेक प्रदान किया गया। नीतीश कुमार ने पुरस्कार राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी।

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आचार्यश्री महाश्रमण जी के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्म संघ की अणुव्रत महासमिति द्वारा यह सर्वोच्च सम्मान मुख्यमंत्री को दिया गया। राज्यपाल रामनाथ कोविन्द भी मौके पर मौजूद थे। आचार्य श्री महाश्रमण के नेतृत्व में पैदल अहिंसा यात्रा 9 नवंबर 2014 को शुरू हुई थी। 15 हजार किमी की दूरी तय कर यह यात्रा सोमवार को पटना पहुंची।

इन्हें भी पढ़े: अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया

अणुव्रत सम्मान के लिए ऐसा होता है चयन:
वैश्विक स्तर पर काम करने वाली संस्था जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के तहत अणुव्रत महासमिति इस पुरस्कार के लिए योग्य व्यक्ति का चयन करती है।

अब तक किसे-किसे मिल चुका है अणुव्रत सम्मान:
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, एपीजे. अब्दुल कलाम, पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन व अन्य।

अमेरिकी सीनेट ने मॉन्टिनीग्रो को नाटो के 29वें सदस्य के रुप में मंजूरी दी

अमेरिकी सीनेट ने मॉन्टिनीग्रो को नाटो के नए सदस्य के रुप में मंजूरी दी

अमेरिकी सीनेट ने मॉन्टिनीग्रो को नाटो के नए सदस्य के रुप में मंजूरी दी


अमेरिकी सीनेट ने मॉन्टीनेग्रो को नाटो के 29वें सदस्य के रुप में शामिल करने के लिए भारी मतदान किया है। इस पहल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है और इसे पूर्वी यूरोप में रूस के हस्तक्षेप के प्रतिरोध के रूप में देखा जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में एक प्रक्रियागत मतदान के बाद छोटे बाल्कन राष्ट्र को नाटो गठबंधन में शामिल करने की संधि के पक्ष में मतदान हुआ, जिसमें इसके पक्ष में 97 और विरोध में दो वोट पड़े।

न्हें भी पढ़े: फोर्ब्स लिस्ट 2017: बिल गेट्स लगातार चौथी बार बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से इस पर औपचारिक मुहर लगवाने के लिए इसे वाइट हाउस में भेजा जाएगा। अब तक 25 अन्य नाटो सदस्यों ने मॉन्टिनीग्रो को शामिल करने के लिए मंजूरी दे दी है। 6.2 लाख की जनसंख्या वाले इस देश को एक भूरणनीतिक सहयोगी के तौर पर देखा गया है। नीदरलैंड और स्पेन ने अभी तक इसे अपनी मंजूरी प्रदान नहीं की है।

बुधवार, 29 मार्च 2017

मनीष शंकर शर्मा को 'नेशनल लॉ डे अवार्ड 2016' से सम्मानित किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा को 'नेशनल लॉ डे अवार्ड 2016' से सम्मानित किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा को 'नेशनल लॉ डे अवार्ड 2016' से सम्मानित किया गया
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा को आतंकवाद रोकथाम की दिशा में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों पर नेशनल लॉ डे अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक श्री शर्मा को ये सम्मान मुंबई में लंदन आधारित इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स, ऑल इंडिया बार ऐसोसिएशन और इंडियन काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ ज्युरिस्ट््स के उद्घाटन समारोह में प्राप्त हुआ। समारोह में श्री शर्मा को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल एवं श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश प्रियसठ डेप के हाथों सम्मानित किया गया।

इन्हें भी पढ़े: अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया

श्री शर्मा को यह पुरस्कार विश्वव्यापी आतंकवाद की रोकथाम की दिशा में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों, गहन शोध एवं अध्ययन पश्चात उन्मूलन हेतु सुझाए विभिन्न मार्गों, प्रमुख भारतीय विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय सुरक्षा की सोच विकसित करने में उनके बहुमूल्य योगदान तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परि²श्य पर उनके अपराध एवं आतंकवाद निरोधी कार्यों को मिली मान्यता एवं उससे उत्पन्न व्यापक प्रभाव के फलस्वरूप प्रदान किया गया है। इसके पहले यह पुरस्कार भारत के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश एम एन वेंकटचल्लिया, जे एस वर्मा, आर सी लाहोती, पूर्व केंद्रीय क़ानून मंत्री राम जेठमलानी, पूर्व अटर्नी जनरल सोली सोराबजी, अधिवक्ता फाली नरीमन को मिल चुका है।

वनिता गुप्ता बनी 'द लीडरशिप कांफ्रेंस' की पहली महिला अध्यक्ष

भारतीय मूल की अमेरिकी वनिता गुप्ता बनी 'द लीडरशिप कांफ्रेंस' की पहली महिला अध्यक्ष

भारतीय मूल की अमेरिकी वनिता गुप्ता बनी 'द लीडरशिप कांफ्रेंस' की पहली महिला अध्यक्ष

भारतीय मूल की अमेरिकी वनिता गुप्ता को ‘द लीडरशिप कांफ्रेंस ऑन सिविल एंड ह्यूमन राइट्स’ का नया प्रेसिडेंट और सीईओ चुना गया है। वह इस संगठन का प्रेसिडेंट बनने वाली पहली महिला हैं।

इससे पहले वो ओबामा प्रशासन के जस्टिस डिपार्टमेंट में ह्यूमन राइट्स डिविजन की भी प्रेसिडेंट रह चुकी हैं।
41 वर्षीय वनिता वेड हेंडरसन की जगह लेंगी। हेंडरसन 2 दशक से भी अधिक समय तक इस संगठन के प्रेसिडेंट रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े: बीएसएफ में पहली महिला काम्बेट अधिकारी बनी तनुश्री पारिख

वनिता इसके सहायक संगठन ‘द लीडरशिप कांफ्रेंस एजुकेशन फंड’ का भी नेतृत्व करेंगी। वे एक जून से यह पद संभालेंगी।

कौन हैं वनिता?

  • वनिता का जन्म फिलाडेल्फिया में हुआ था। हालांकि, उनका ज्यादातर वक्त इंग्लैंड और फ्रांस में बीता। 
  • उन्होंने येल और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल से ग्रैजुएट किया है। 
  • वनिता अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन (एसीएलयू) के सेंटर फॉर जस्टिस में डिप्टी लीगल डायरेक्टर इसके बाद डायरेक्टर की पोस्ट भी संभाल चुकी हैं।
  • उन्होंने बतौर स्टाफ अटॉर्नी एसीएलयू 2006 में ज्वाइन की थी। उस वक्त उन्होंने दुनियाभर से आने वाले इमिग्रेंट चिल्ड्रन को टेक्सास की प्राइवेट जेल में रखने का विरोध किया था।

मंगलवार, 28 मार्च 2017

अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया

अभिनेता अनुपम खेर को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 'कला रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 'कला रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 'कला रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया।अनुपम खेर को यह सम्मान पंजाब विश्वविद्यालय के 66वीं कन्वोकेशन के मौके पर दिया गया।

इस कार्यक्रम में पंजाबी की जानी-मानी साहित्यकार दलीप कौर टिवाना को 'साहित्य रत्न', राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी इंदौर के निदेशक डॉ. पी. डी. गुप्ता को 'विज्ञान रत्न' से सम्मानित किया गया।

इन्हें भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर बने महिला विश्व कप 2017 के ब्रांड एम्बेसडर

61 वर्षीय अभिनेता कई फिल्मों और कई नाटकों में काम कर चुके हैं। अनुपम वर्ष 2002 में गोल्डन ग्लोब के लिए नामांकित ‘बेंड इट लाइक बेकहम’, ‘लस्ट, कॉशन’ और ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी नजर चुके हैं।

अनुपम खेर को सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2004 में पद्मश्री और वर्ष 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

तनुश्री पारिख बनीं बीएसएफ की पहली महिला कॉम्बैट अधिकारी

बीएसएफ में पहली महिला काम्बेट अधिकारी बनी तनुश्री पारिख

बीएसएफ में पहली महिला काम्बेट अधिकारी बनी तनुश्री पारिख

राजस्थान के बीकानेर की निवासी तनुश्री पारिख भारत की पहली बीएसएफ महिला अधिकारी बन गई हैं। टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद वह बीएसएफ अधिकारी बन गईं। 


यहां के पास टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल के शिविर में आयोजित पासिंग आउट परेड का नेतृत्व भी 25 वर्षीय तनुश्री ने किया जिसका निरीक्षण गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली तनुश्री इस बल में अधिकारी वर्ग में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उनका चयन यूपीएससी द्वारा साल 2014 में कराई गई अखिल भारतीय परीक्षा में हुआ था।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खुद समारोह में उनके कंधों पर पद चिन्ह लगाए। सीमा सुरक्षा बल ने साल 2013 में महिला अधिकारियों की नियुक्ति शुरू की थी। 

सोमवार, 27 मार्च 2017

पश्चिम बंगाल ने गोवा को हराकर 32वीं बार जीती संतोष ट्रॉफी

पश्चिम बंगाल ने गोवा को 1-0 से हराकर 32 वीं बार संतोष ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

गोवा को हराकर संतोष ट्रॉफी पर पश्चिम बंगाल ने 32 वीं बार जमाया कब्जा


संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में गोवा को हराकर पश्चिम बंगाल ने 32 वीं बार खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है। गोवा में 71 वें संतोष ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने गोवा को 1-0 से हरा दिया। 

गोवा के जीएमसी स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचकारी रहा। 90 मिनट में मैच का फैसला नहीं होने के बाद मिले अतिरिक्त समय में मनवीर सिंह के शानदार गोल ने पश्चिम बंगाल को जीत दिला दी।

इन्हें भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर बने महिला विश्व कप 2017 के ब्रांड एम्बेसडर

अबतक पश्चिम बंगाल की टीम इस टूर्नामेंट को 31 बार जीत चुकी थी और ये उनका 32 वां खिताब था। गौरतलब है कि सेमाफाइनल मैच में केरल को हराकर गोवा फाइनल में पहुंचा था।

लुकास पोडोलस्की ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया

जर्मनी के मशहर फुटबाल खिलाडी लुकास पोडोलस्की ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया

जर्मनी के मशहर फुटबाल खिलाडी लुकास पोडोलस्की ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया

जर्मनी के स्टार फुटबालर लुकास पोडोलस्की ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए द्विपक्षीय मुकाबले में खेल के 69वें मिनट में गोल कर अपनी टीम जर्मनी को जीत दिला दी तथा इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया। कोच जोकिम लो के मार्गदर्शन में जर्मनी ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा कर मैच अपने नाम कर लिया। वे पिछली बार यूरो कप में स्लोवाकिया के विरुद्ध मैच में टीम की तरफ से खेले थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना 49वां गोल दागा जो अंतिम में निर्णायक साबित हुआ।

इन्हें भी पढ़े: भारत ने 2017 दुबई आईपीसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ग्रां प्री में जीते 13 पदक

लुकास पोडोलस्की के बारे में:- 


  • लुकास पोडोलस्की का जन्म 4 जून 1985 को पोलैंड में हुआ था। 
  • जर्मनी के स्टार स्ट्राइकर रहे लुकास पोडोलस्की ने अपने 13 वर्ष के अन्तरराष्ट्रीय कॅरियर में 130 मैच खेले हैं। 
  • लुकास पोडोलस्की ने इंग्लैंड के विरुद्ध घरेलू सरजमीं पर वर्ष 1987 के बाद पहली जीत में अपनी विश्व चैंपियन टीम की अगुवाई भी की। 
  • लुकास पोडोलस्की ने वर्ष 2004 में हंगरी के विरूद्ध अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। 
  • उन्हें अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वर्ष 2006 में वर्ल्डकप का सर्वश्रेष्ठ युवा प्लेयर चुना गया था। 
  • लुकास पोडोलस्की वर्ष 2010 में साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्डकप में जर्मनी के अहम प्लेयर रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के विरूद्ध मुकाबले में दो गोल किए थे। 
  • उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 129 मैचों में 29 गोल किए। 
  • हालांकि हाल के वर्षों में लुकास ज्यादातर स्थानापन्न खिलाड़ी की भूमिका में ही नजर आये थे। 
  • पोडोलस्की का अंतरराष्ट्रीय करियर 13 वर्षों का रहा तथा इस दौरान वो फीफा विश्व कप खिताब जीतने वाली जर्मन टीम के प्रमुख खिलाड़ी भी रहे।

भारत ने 2017 दुबई आईपीसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ग्रां प्री में जीते 13 पदक

भारतीय पैरा एथलीटों ने पहली आईपीसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ग्रां प्री में जीते 13 पदक

भारतीय पैरा एथलीटों ने पहली आईपीसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ग्रां प्री में जीते 13 पदक

भारतीय पैरा एथलीटों ने दुबई क्लब स्टेडियम में सत्र की पहली आईपीसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ग्रां प्री में 13 पदक जीते। इन पदकों में पांच स्वर्ण पदक भी शामिल हैं जिनमें से तीन स्वर्ण सुंदर सिंह गुर्जर ने जीते।

इन्हें भी पढ़े: अंकुर मित्तल ने अकापुल्को शाटगन विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

गुर्जर ने गोला फेंक की टी 44-46 में 13.36 मीटर गोला फेंककर सोने का तमगा जीता। इससे पहले उन्होंने भाला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीते थे। महिलाओं के व्हीलचेयर गोला फेंक एफ-55 में भारत ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया।

कर्मज्योति ने 5.76 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण जबकि शताब्दी अवस्थी ने रजत पदक जीता। ऊंची कूद में शरद कुमार और गिरिशा एच नागराजगौड़ा ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

रविवार, 26 मार्च 2017

भारतीय मूल की गुरिंदर चढ्ढ़ा को मिला सिख ज्वेल अवार्ड

गुरिंदर चढ्ढ़ा को ब्रिटिश सिनेमा में बहुमूल्य योगदान के लिए 2017 के सिख ज्वेल अवार्ड से सम्मानित किया गया 

गुरिंदर चढ्ढ़ा को ब्रिटिश सिनेमा में बहुमूल्य योगदान के लिए 2017 के सिख ज्वेल अवार्ड से सम्मानित किया गया

भारतीय मूल की ब्रितानी निर्देशक गुरिंदर चढ्ढ़ा को ब्रिटिश सिनेमा में बहुमूल्य योगदान के लिए 2017 के सिख ज्वेल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

गुरूवार रात लांकेस्टर होटल में ब्रिटिश सिख एसोसिएशन की ओर से आयोजित वैशाखी रात्री भोज के मौके पर ब्रिटेन के रक्षा मंत्री माइकल फेलोन ने गुरिंदर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। गुरिंदर ने ‘भाजी ऑन द बीच’, ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ और ‘ब्राइड एंड प्रिजुडिस’ जैसी फिल्में बनाई है।

इन्हें भी पढ़े: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने आईएफएफएए में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर समारोह में मौजूद थे। गुरिंदर की हाल की फिल्म ‘वायसराय हाउस’ है, जिसमें भारत में अंग्रेजों के शासन के अंतिम पांच महीनों को दिखाया गया है।

शनिवार, 25 मार्च 2017

मशहूर तमिल लेखक अशोकमित्रन का चेन्नई मे निधन

प्रख्यात तमिल साहित्यकार अशोकमित्रन का 86 साल की आयु में निधन


मशहूर तमिल साहित्यकार अशोकमित्रन का संक्षिप्त बीमारी के बाद 86 साल की आयु में निधन हो गया। मित्रन को लघु कथाओं के उनके एक संग्रह के लिए वर्ष 1996 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। उनकी कई कृतियों का अंग्रेजी के साथ-साथ कई यूरोपीय भाषाओं में अनुवाद हुआ है।

इन्हें भी पढ़े: मशहूर भारतीय हास्य लेखक तारक मेहता का 89 साल की आयु में निधन

1931 में सिकंदराबाद में पैदा हुए अशोकमित्रन 1952 में चेन्नई चले गए थे। जिसके बाद वह तमिल साहित्य के एक प्रभावशाली साहित्यकार के रूप में उभरे। उनकी कृति में अब तक 200 से अधिक लघु कथाएं, आठ उपन्यास, 15 अन्य लंबी छोटी कथाये शामिल हैं। 

मेघालय में होंगे 2022 के राष्ट्रीय खेल

मेघालय करेगा 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी  

मेघालय करेगा 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय 2022 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जेनिथ एम संगमा ने विधानसभा में इस बात की जानकारी दी। इस दौड़ में मेघालय के साथ आंध्र प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ भी थे।

2022 में मेघालय को राज्य का दर्जा हासिल होने के 50 वर्ष पूरे करने पर राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी राज्य के लिए उचित सम्मान होगा।

इन्हें भी पढ़े: अंकुर मित्तल ने अकापुल्को शाटगन विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

दक्षिण एशियाई खेलों की सफलता के कारण आईओए हमारी बोली के साथ सहज था। मेघालय भी खेल के लिए बोली राशि के रूप में 5 करोड़ रुपए का वादा किया था। मणिपुर (1999) और असम (2007) के बाद राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला मेघालय पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य बनेगा। अगले वर्ष 17 नवंबर से 28 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गोवा करेगा।

शुक्रवार, 24 मार्च 2017

अंकुर मित्तल ने अकापुल्को शाटगन विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

शॉटगन विश्व कप में अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप का गोल्ड मेडल जीता

शॉटगन विश्व कप में अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप का गोल्ड मेडल जीता

भारतीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए आईएसएसएफ शाटगन विश्व कप की डबल ट्रैप स्पर्धा में कल यहां स्वर्ण पदक जीता। मित्तल ने फाइनल में विश्व रिकार्ड की बराबरी की और अपने आस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी जेम्स विलेट को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

इन्हें भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर बने महिला विश्व कप 2017 के ब्रांड एम्बेसडर

मित्तल ने हाल में नयी दिल्ली में हुए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में रजत पदक जीता था। तब विलेट स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे थे। इस भारतीय खिलाड़ी ने छह निशानेबाजों के बीच चले फाइनल में संभावित 80 में से 75 अंक बनाये और इस प्रतियोगिता में भारत को पहला पदक भी दिलाया। विलेट ने 73 अंक बनाकर रजत पदक जीता।

वरिष्ठ मराठी पत्राकार गोविंद तलवलकर का निधन

सामाजिक इतिहासकर गोविंद तलवलकर का 91 साल की आयु में निधन  

वरिष्ठ मराठी पत्राकार गोविंद तलवलकर का निधन

वरिष्ठ मराठी पत्राकार, लेखक और सामाजिक इतिहासकर गोविंद तलवलकर का अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 91 साल थी।

मराठी पत्रिाका साधना के संपादक विनोद शिरसाठ ने बताया कि संयोग से उनकी नयी किताब उस दिन प्रिंटिंग के लिए भेजी गयी जिस दिन उन्होंने अंतिम सांस ली।

इन्हें भी पढ़े: मशहूर भारतीय हास्य लेखक तारक मेहता का 89 साल की आयु में निधन

मुंबई के निकट डोंबिवली में 22 जुलाई 1925 को जन्मे तलवलकर ने मराठी दैनिक लोकसत्ता से अपने करियर की शुरूआत की बाद में महाराष्ट टाइम्स से जुड़े। वह 27 वषर्ों तक महाराष्ट टाइम्स के संपादक रहे।

वह राजनीति, अंतरराष्टीय मामले और साहित्य पर लिखते थे।

गुरुवार, 23 मार्च 2017

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी अमूल थापर शीर्ष न्यायिक पद के लिए नामित किया

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी अमूल थापर को शीर्ष न्यायिक पद पर नामित किया


डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी अमूल थापर को शीर्ष न्यायिक पद पर नामित किया


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमूल थापर को यूएस कोर्ट ऑफ अपील में जज अप्वाइंट किया है। 47 साल के थापर 2007 में केंटकी के डिस्ट्रिक जज बनाए गए थे। तब वो इस ओहदे पर पहुंचने वाले पहले दक्षिण एशियाई थे।

हालांकि, नई जिम्मेदारी के लिए अभी थापर के नाम को सीनेट की मंजूरी जरूरी होगी। विपक्ष ने भी थापर को नॉमिनेट किए जाने के फैसले का स्वागत किया है।

इन्हें भी पढ़े: डोनाल्ड टस्क फिर बने पूरोपीय परिषद के अध्यक्ष

अमूल थापर के नाम पर सीनेट मुहर लगाकर आखिरी फैसला करेगी। चुनाव कैंपेन के दौरान ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के लिए जिन 20 जजों की सूची जारी की थी, उसमें भी थापर का नाम था।

माना जा रहा है सीनेट भी थापर के नाम पर बिना किसी रोकटोक के मुहर लगा देगी। इसकी वजह ये है कि सीनेट में मेजॉरिटी लीडर मिच मैककोनेल पहले ही ट्रंप के फैसले का स्वागत कर चुके हैं।

चीन की अभिनेत्री ली ली-हुआ का 92 वर्ष की आयु में निधन

चीनी अभिनेत्री ली ली-हुआ का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया

चीनी अभिनेत्री ली ली-हुआ का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया

चीन की अभिनेत्री ली ली-हुआ का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1940 से लेकर 1970 के दशक के बीच उन्होंने 120 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी।

चीन में 1924 में जन्मी ली-हुआ ने अपनी पहली ही फिल्म ‘थ्री स्माइल्स’ (1940) से लोकप्रियता हासिल कर ली। वह 1948 में हांगकांग चली गईं और हांगकांग के शॉ ब्रदर्स स्टूडियो की कई फिल्मों में काम किया। उनके अभिनय का लंबा सफर 1978 तक चलने से उन्हें ‘चाइनाज एवरग्रीन ट्री’ यानी चीन का सदाबहार पौधा जैसा उपनाम मिला। ‘यांग गुई फेई’ और ‘एम्प्रेस वु’ उनकी प्रमुख फिल्मों में से एक हैं।

इन्हें भी पढ़े: नोबेल पुरस्कार विजेता कवि डेरेक वालकॉट का निधन

वह 1958 में हॉलीवुड फिल्म ‘चाइना डॉल’ में काम करने वाली पहली चीनी अभिनेत्रियों में से एक बनीं। उन्होंने तीन शादियां रचाई थीं, और तीसरी शादी 80 साल की उम्र में रचाई थी।

बुधवार, 22 मार्च 2017

एलीना वेसनीना ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट 2017 का खिताब जीता

रूस की टेनिस खिलाड़ी एलीना वेसनीना ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट 2017 का खिताब जीता

रूस की टेनिस खिलाड़ी एलीना वेसनीना ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट 2017 का खिताब जीता

रूस की टेनिस खिलाड़ी एलीना वेसनीना ने उलटफेर करते हुए अपनी हमवतन और विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को मात देकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एकल वर्ग में खेले गए इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में वेसनीना ने कुजनेत्सोवा को 6-7 (6), 7-5, 6-4 से मात दी।

इन्हें भी पढ़े: रोजर फेडरर ने जीता 2017 इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब

इससे पहले, स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी अपने हमवतन स्टान वावरिंका को मात देकर टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता।

फोर्ब्स लिस्ट 2017: बिल गेट्स लगातार चौथी बार बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

बिल गेट्स लगातार चौथी बार बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

बिल गेट्स लगातार चौथी बार बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। ‘फोर्ब्स’ की ओर से जारी सूची में गेट्स टॉप पर हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीचे खिसके हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। 

‘फोर्ब्स’ की सूची में गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है। लेकिन इसमें ट्रंप को काफी नुकसान हुआ है और वे इस सूची में 220वें स्थान से फिसलकर 544वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेट्स के बाद दूसरे स्थान पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट हैं, जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है।

यह भी पढे: मुंबई बना भारत का सबसे अमीर शहर, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

शीर्ष 10 की सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस तीसरे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवें और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर रहे हैं।

‘फोर्ब्स’ ने कहा कि दुनिया में अरबपतियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह संख्या बढ़कर 2,043 हो गई है। पत्रिका की ओर से सूची प्रकाशन के 31 सालों के इतिहास में यह सबसे बड़ी वार्षिक छलांग है। इस सूची में शामिल अरबपतियों में 565 अमेरिका, 319 चीन और 114 जर्मनी से हैं। ट्रंप भी इस सूची में 220 स्थान गिरकर 544वें स्थान पर रहे हैं और उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है।

मंगलवार, 21 मार्च 2017

नवनीति प्रसाद सिंह बने केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

नवनीति प्रसाद सिंह ने केरल के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ


नवनीति प्रसाद सिंह ने केरल के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह ने 20 मार्च 2017 को केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इससे पहले नवनीति प्रसाद सिंह पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह को केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

इन्हें भी पढ़े: बी पी कानूनगो बने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर

इस अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और राज्य के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।

रोजर फेडरर ने जीता 2017 इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब

रोजर फेडरर ने वावरिंका को हराकर पांचवीं बार इंडियन वेल्स खिताब जीता

रोजर फेडरर ने वावरिंका को हराकर पांचवीं बार इंडियन वेल्स खिताब जीता

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-5 से हराकर रिकार्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। पिछले साल घुटने के आपरेशन के कारण बाहर हुए फेडरर ने वापसी करते हुए जनवरी में आस्ट्रेलिया ओपन के रूप में अपना 18वां ग्रैंडसलैम खिताब जीता था।


आल स्विस फाइनल में जीत के साथ फेडरर ने यहां नोवाक जोकोविच के पांच खिताब की बराबरी की। इससे पहले फेडरर ने यहां 2004, 2005, 2006 और 2012 में खिताब जीता था।

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था। क्वार्टर फाइनल में किर्गियोस का सामना स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से होना था, इसके बाद रोजर फेडरर सेमीफाइनल में पहुंच गए थे।

सोमवार, 20 मार्च 2017

पंजाब सरकार का फैसला, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित

पंजाब सरकार ने सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित करने का फैसला लिया


पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने 19 मार्च 2017 को कैबिनेट की पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि महिलाओं के लिए नौकरियों में 33 प्रतिशत और स्थानीय व ग्रामीण निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया।

कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि पंजाब में मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री किसी भी तरह के शिलान्यास और उद्घाटन समारोह में शिलान्यास व उद्घाटन नहीं करेंगे। किसी भी मंत्री का नाम शिलान्यास से संबंधित शिलालेख पर भी नहीं लिखा जाएगा। योजना को लेकर लिखे जाने वाले शिला लेखों पर एक लाईन जरूर होगी जिसमें लिखा होगा करदाताओं के पैसों से काम पूरा किया गया। राज्य सरकार ने शराब के ठेकों की संख्या 500 तक कम करने का निर्णय भी लिया।

इन्हें भी पढ़े: केन्द्र सरकार ने दी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला परिवहन अधिकारी के पद को समाप्त कर दिया जाए। इसकी जगह एसडीएम काम संभालेंगे। यही नहीं पुलिसकर्मियों की ड्युटी के घंटे भी तय किए जाऐंगे। 

उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने ली शपथ

योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा बने उप-मुख्यमंत्री


योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा बने उप-मुख्यमंत्री

गोरखपुर से पांच बार सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने है।

इन्हें भी पढ़े: त्रिवेंद्र सिंह रावत बने उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री 

राज्यपाल ने 44 वर्षीय योगी के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा लखनऊ के महापौर डॉक्टर दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। इसके अलावा राज्यपाल ने 22 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पार्टी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवानी, मुरली मनोहर जोशी, केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू समेत तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री 2017:

  • चेतन चौहान: कैबिनेट मंत्री
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी: कैबिनेट मंत्री
  • श्रीकांत शर्मा: कैबिनेट मंत्री
  • एसपी सिंह बघेल: कैबिनेट मंत्री
  • राजेश अग्रवाल: कैबिनेट मंत्री
  • धर्मपाल सिंह: कैबिनेट मंत्री
  • सुरेश खन्ना: कैबिनेट मंत्री
  • आशुतोष टंडन: कैबिनेट मंत्री
  • ब्रजेश पाठक: कैबिनेट मंत्री
  • रीता बहुगुणा जोशी: कैबिनेट मंत्री
  • मुकुट बिहारी वर्मा: कैबिनेट मंत्री
  • रमापति शास्त्री: कैबिनेट मंत्री
  • सतीश महाना: कैबिनेट मंत्री
  • सत्यदेव पचौरी: कैबिनेट मंत्री
  • जयप्रकाश सिंह: कैबिनेट मंत्री
  • स्वामी प्रसाद मौर्य: कैबिनेट मंत्री
  • सूर्य प्रताप साही: कैबिनेट मंत्री
  • दारा सिंह चौहान: कैबिनेट मंत्री
  • राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह): कैबिनेट मंत्री
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह: कैबिनेट मंत्री
  • नंदकुमार नंदी: कैबिनेट मंत्री
  • ओमप्रकाश राजभर: कैबिनेट मंत्री


 उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री 2017:
  • गुलाबो देवी: राज्य मंत्री
  • लदेव ओलख: राज्य मंत्री
  • अतुल गर्ग: राज्य मंत्री
  • मोहसिन रज़ा: राज्य मंत्री
  • अर्चना पांडे: राज्य मंत्री
  • रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह): राज्य मंत्री
  • मन्नू कोरी: राज्य मंत्री
  • ज्ञानेन्द्र सिंह: राज्य मंत्री
  • जयप्रकाश निषाद: राज्य मंत्री
  • गिरिश यादव: राज्य मंत्री
  • संगीता बलवंत: राज्य मंत्री
  • नीलकंठ तिवारी: राज्य मंत्री
  • जयकुमार सिंह जैकी: राज्य मंत्री
  • सुरेश पासी: राज्य मंत्री
  • संदीप सिंह: राज्य मंत्री


राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • भूपेंद्र सिंह चौधरी: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • धर्म सिंह सैनी: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • सुरेश राणा: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • महेन्द्र सिंह: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • स्वाति सिंह: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • अनुपमा जायसवाल: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • उपेंद्र तिवारी: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • अनिल राजभर: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • स्वतंत्र देव सिंह: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

रविवार, 19 मार्च 2017

नोबेल पुरस्कार विजेता कवि डेरेक वालकॉट का निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता कवि डेरेक वालकॉट का 87 साल की उम्र निधन


नोबेल पुरस्कार विजेता कवि डेरेक वालकॉट का 87 साल की उम्र निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता कैरिबियाई कवि डेरेक वालकॉट का सेंट लुसिया स्थित अपने घर में 87 साल की आयु में निधन हो गया। उन्हें 1992 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

इन्हें भी पढ़े: बंगाली लोकगायक कालिका प्रसाद भट्टाचार्य का सड़क हादसे में निधन

वालकॉट एक धुरंधर एवं बहुमुखी कवि थे जिनकी शानदार, चित्रात्मक रचनाओं में उनके गृह स्थान कैरिबिया की खूशबू दिखती है। उन्हें 20वीं सदी के उत्तराद्र्ध के महान लेखकों में से एक माना जाता है।

वालकॉट पूर्वी कैरिबियाई द्वीपीय देश सेंट लुसिया के सबसे प्रसिद्ध नागरिकों में से एक थे और क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित कवि थे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

त्रिवेंद्र सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों ने भी ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ


त्रिवेंद्र सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों ने भी ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उत्तराखंड के राज्यपाल कृष्णकांत पॉल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड नौवें मुख्यमंत्री बने है। त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के रूप जाने जाते हैं। उनके साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के अन्य मंत्रियों व नेताओं भी शामिल हुए।

इन्हें भी पढ़े: एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली

कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज, मंडन कौशिक, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, प्रकाश पंत, अरविंद पांडे और सुबोध उनियाल तथा राज्य मंत्री के रूप में धन सिंह रावत व रेखा एरिया ने शपथ ग्रहण की।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने कांग्रेस को मात देते हुए राज्य विधानसभा की 70 में से 57 सीटों पर अपना कब्जा जमाया। त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्य में भाजपा के पांचवें मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी पहली सरकार साल 2000 में बनाई थी, जब उत्तर प्रदेश से अलग होकर यह राज्य बना था। नित्यानंद स्वामी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

शनिवार, 18 मार्च 2017

ज्वाला गुट्टा भारतीय खेल प्राधिकरण की नई सदस्य बनी

बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) की नई सदस्य बनी 

बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) की नई सदस्य बनी

भारत की सबसे सफल बैडमिंटन खिलाड़ियों में एक ज्वाला गुट्टा को भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) की सदस्य नियुक्त किया गया है। ज्वाला गुट्टा 14-बार की राष्ट्रीय चैंपियन हैं और दो बार ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

इन्हें भी पढ़े: लुइस नॉर्टन डी माटोस बने भारतीय अंडर-17 फुटबाल टीम के मुख्य कोच

साल 2011 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली दो बार की ओलंपियन ज्वाला ने कहा मेरी पहली बैठक 28 मार्च को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होनी है और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं। मुझे अभी तक मेरी जिम्मेदारियों के बारे में नहीं पता है लेकिन मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी।

वैसे ज्वाला गुट्टा 2010 में महिला राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन और महिलाओं के डबल में 2014 ग्लासगो खेलों में एक रजत पदक विजेता भी हैं।

तुलसी गबार्ड को कांग्रेसनल इंडिया काॅकस की सह-अध्यक्ष चुना गया

अमरीकी संसद की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड को कांग्रेसनल इंडिया काॅकस का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया


अमरीकी संसद में पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड को कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन-अमरीकन का सह-अध्यक्ष चुना गया है। साल 2013 में तुलसी अमरीकी हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित होने वाली पहली हिंदू थीं।

इन्हें भी पढ़े: डोनाल्ड टस्क फिर बने पूरोपीय परिषद के अध्यक्ष

गबार्ड तीन बार हवाई से डैमोक्रेटिक सांसद चुनी गई। अहम विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर संसद के अंदर और बाहर राष्ट्रीय परिदृश्य में अपनी पहचान बना चुकी तुलसी भारत पर हाऊस कांग्रेसनल कॉकस की सह-अध्यक्ष के तौर पर चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। प्रतिनिधि सभा में किसी देश से विशिष्ट रूप से संबद्ध सबसे बड़े कॉकस में दूसरे रिपब्लिकन सह अध्यक्ष उत्तर कोरिया से सांसद जॉर्ज होल्डिंग होंगे।

तुलसी ने अपने डैमोक्रेटिक संसदीय सहकर्मी भारतीय अमरीकी डॉक्टर अमी बेरा का स्थान लिया है।

शुक्रवार, 17 मार्च 2017

केन्द्र सरकार ने दी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को मंजूरी

केन्द्र सरकार ने दी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को मंजूरी, 'सभी को निश्चित स्वास्थ्य सेवाएं' देने का प्रस्ताव

केन्द्र सरकार ने दी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को मंजूरी, 'सभी को निश्चित स्वास्थ्य सेवाएं' देने का प्रस्ताव

केन्द्र सरकार ने 16 मार्च 2017 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति में देश में सभी को भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य नीति को मंजूरी दी गई। इस नयी नीति में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर आने वाले क्षेत्रों का दायरा बढ़ाने के साथ समग्र दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया है।

इन्हें भी पढ़े: मजदूरी भुगतान संशोधन विधेयक 2017 को लोकसभा की मंजूरी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के अनुसार जिला अस्पतालों के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पहली बार एक कार्यान्वयन ढांचा बनाया जाएगा। इस नीति में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने और देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में निशुल्क दवाएं और चिकित्सा जांच उपलब्ध कराना शामिल है। यह प्रस्तावित नीति दो वर्षों से लंबित पड़ी थी। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, नवजोत सिद्धू बने कैबिनेट मंत्री


पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, नवजोत सिद्धू बने कैबिनेट मंत्री


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 16 मार्च 2017 को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। कैप्टन के ठीक बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शपथ ली। सिद्धू बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद कांग्रेस में आए हैं। उन्होंने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार को हराया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 6 बार के एमएलए ब्रह्म मोहिंद्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मनप्रीत सिंह बादल को पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। साधु सिंह धरमसोत भी कैबिनेट मंत्री बने।

इन्हें भी पढ़े: एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली

चार बार के विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में शपथ दिलाई गई है। गुरजीत सिंह औजला को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा दो महिलाओं को भी जगह दी गई है। अरुणा चौधरी और रज़िया सुल्ताना स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री बनाया गया है।

अमरिंदर सिंह ने राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। वह पहले 2002-2007 के बीच मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

गुरुवार, 16 मार्च 2017

एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली

मणिपुर में पहली बार बनी भाजपा सरकार, बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ


मणिपुर में पहली बार बनी भाजपा सरकार, बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ


एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रुप में 15 मार्च 2017 को इम्फाल में राज भवन में शपथ ग्रहण की, इसके साथ ही मणिपुर में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। भाजपा और उसकी गठबंधन सहयोगियों के भी कुछ सदस्यों ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के साथ मंत्री पद की शपथ ली। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक वाई जयकुमार को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा के टी. विश्वजीत सिंह, एनपीपी के एल. जयंतकुमार सिंह, एल. हाओकिप और एन. कयिसी, नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के एल. दिखो और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के करम श्याम ने मंत्री पद की शपथ ली।

इन्हें भी पढ़े: मनोहर पर्रिकर चौथी बार बने गोवा के मुख्यमंत्री

11 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अगली सरकार बनाने के लिए समर्थन का दावा किया था। कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं बीजेपी ने 21 सीटें जीती थी, लेकिन बीजेपी ने दावा किया था कि उसके पास कुछ क्षेत्रिया पार्टियों और आजाद उम्मीदवारों का समर्थन है जिसके बाद राज्यपाल नजमा हैप्टुल्ला ने राज्य में बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया था।

बीरेन सिंह को सोमवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था और उन्होंने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से मुलाकात कर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। बीरेन सिंह को सरकार बनाने का निमंत्रण ऐसे दिन दिया गया, जब एनडीए में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंट के चार सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए बीजेपी को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

शशांक मनोहर ने आईसीसी चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया


पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिलके चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। मई 2016 से आईसीसी के चेयरमैन पद पर बैठे शशांक मनोहर को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसके बाद उन्हें 2 साल तक इस पद पर रहना था। लेकिन मात्र 8 महीने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया।

इन्हें भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर बने महिला विश्व कप 2017 के ब्रांड एम्बेसडर

आईसीसी अधयक्ष बनने से पहले शशांक मनोहर दो बार बीसीसीआई चीफ भी रहे हैं। शशांक मनोहर का पहला कार्यकाल साल 2008 से 2011 के बीच रहा था जबकि एक बार फिर जगमोहन डालमिया के निधन के बाद आईपीएल में फिक्सिंग की चर्चाओं के बीच उन्हें भारतीय क्रिकेट को संभालने के लिए साल 2015 में अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन मई में आईसीसी के चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने बीसीसीआई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

बुधवार, 15 मार्च 2017

ताई जू यिंग ने ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप का महिला सिंगल्स खिताब जीता

बैडमिंटन: ताई जू यिंग ने ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप का महिला सिंगल्स खिताब जीता


सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ताई जू यिंग ने ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप में महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जू यिंग ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की स्टार रातचानोक इंतानोन को हराया।

इन्हें भी पढ़े: सौरभ और रितुपर्णा बने 2017 राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियन

जू यिंग ने पांचवीं वरीय इंतानोन को 51 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-16, 22-20 से मात दी। जू यिंग इसके साथ ही ऑल इंग्लैंड ओपन का महिला एकल खिताब जीतने वाली चीनी ताइपे की पहली खिलाड़ी भी बन गईं।

पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त मलेशियाई दिग्गज ली चोंग वेई ने पुरुष एकल वर्ग का खिताब चौथी बार जीता। चोंग वेई ने फाइनल मैच में पदार्पण करने वाले चीन के शी यूकी को एकतरफा मुकाबले में 21-12, 21-10 से हराया।

मनोहर पर्रिकर चौथी बार बने गोवा के मुख्यमंत्री

मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली


मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पूर्व रक्षा मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर ने 14 मार्च 2017 को गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चौथी बार मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मनोहर पर्रिकर ने 13 मार्च 2017 को रक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

इन्हें भी पढ़े: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची (1963 से 2017)

मनोहर पर्रिकर ने 12 मार्च 2017 को राज्यपाल के समक्ष इस बात का सबूत पेश किया था कि उनके पास भाजपा के 13, एमजीपी के तीन, जीएफपी के तीन और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन है।

इस तरह उनके पास 40 सदस्यीय विधानसभा में 21 विधायकों का समर्थन है। बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए 21 विधायकों के समर्थन का दावा किया है यदि वे शपथ ग्रहण के पश्चात् बहुमत सिद्ध कर देते हैं तो वे राज्य में सरकार बनाये रखेंगे।

मंगलवार, 14 मार्च 2017

मनोहर पर्रिकर होंगे गोवा के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री


मनोहर पर्रिकर गोवा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब वह 14 मार्च को शाम पांच बजे एक बार फिर गोवा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी को समर्थन देने वाली MGP के नेता सुधीर ढवलीकर को उपमुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा।


दरअसल इससे पहले गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने बीजेपी नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सरकार बनाने का न्‍योता दिया। पर्रिकर ने रविवार को ही राज्‍यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्‍यपाल ने शपथ ग्रहण के बाद 15 दिनों के भीतर पर्रिकर को बहुमत साबित करने को कहा है।

आपको बता दें कि 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 13 सीटें आई थी, जबकि कांग्रेस 18 सीटों के साथ पहले नंबर पर थी। लेकिन महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्याबल का दावा किया था।

पड़ोसी देश पाकिस्तान 19 वर्षों बाद आयोजित करेगा अपनी पहली जनगणना

पाकिस्तान 19 वर्षों में पहली बार जनगणना आयोजित करने के लिए तैयार


भारत का पडोसी देश पाकिस्तान 19 सालो में पहली बार अपने देश में जनगणना आयोजित कर रहा है। यह जनगणना बुधवार से शुरू होगी और इसमें 200000 सैनिक अपनी सहायता प्रदान करेंगे।

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल ‘आसिफ गफ़ूर’ और सूचना राज्य मंत्री ‘मारियुरम औरंगजेब’ ने एक संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए छठी जनगणना की तैयारी के बारे में बताया। यह  जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी और 25 मई को पूरी हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़े: अटारी सीमा पर भारत का सबसे विशाल तिरंगा फहराया गया

उन्होंने कहा,कम से कम एक सैनिक प्रत्येक नागरिक गणक के साथ घर से घर जायेगा ताकि वहां के घरो और उन घरो में रहने वाले व्यक्तियों की संख्या प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि जनगणना का पहला चरण 15 मार्च से शुरू होगा और 15 अप्रैल को समाप्त होगा। दस दिन के अंतर के बाद दूसरा चरण 25 अप्रैल से शुरू होकर 25 मई को समाप्त होगा। इस जनगणना के लिए 18.5 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं। राज्य मंत्री ने कहा, “जनगणना का आयोजन सही स्थानों पर धन और अन्य संसाधनों के उचित आवंटन में मदद करेगा। गलत जानकारी देने पर 6 महीने की कैद और 50000 रुपये का जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।”

सोमवार, 13 मार्च 2017

डोनाल्ड टस्क फिर बने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष

पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को पुनः यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष चुना गया



यूरोपीय परिषद के वर्तमान अध्यक्ष, पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आयोजित यूरोपीय संघ के वसंत शिखर सम्मेलन में एक बार फिर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष बने। उनका कार्यकाल 1 जून 2017 से 30 नवंबर 2019 तक रहेगा।

इन्हें भी पढ़े: भारत के एयरपोर्ट्स सुरक्षा मामले में दुनिया भर में सर्वोच्च

नवंबर 2007 में डोनाल्ड टस्क पोलैंड के प्रधानमंत्री बने थे और अक्तूबर 2011 में उन्होंने फिर से यह पद सँभाला। 1 दिसंबर 2014 को वे यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष बने। उनका वर्तमान कार्यकाल 31 मई 2017 को समाप्त होगा।

बी पी कानूनगो बने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर

बी पी कानूनगो भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी नए डिप्‍टी गवर्नर नियुक्त किये गए



बी पी कानूनगो को शुक्रवार को तीन साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति एसीसी ने इस पद पर कानूनगो की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति प्रभार संभालने या तीन अप्रैल के बाद तीन साल के लिए होगी।

इन्हें भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर बने महिला विश्व कप 2017 के ब्रांड एम्बेसडर

कानूनगो की नियुक्ति आर गांधी के स्थान पर की गई है। पिछले साल मार्च में कानूनगो को केंद्रीय बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था। एसीसी ने दिलीप एस सांघवी की सदस्य रिजर्व बैंक के पश्चिमी स्थानीय बोर्ड में नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।

रविवार, 12 मार्च 2017

विधानसभा चुनाव 2017: यूपी-उत्तराखंड में खिला कमल; पंजाब पर 'पंजे' का कब्ज़ा, गोवा-मणिपुर में किसी को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं

विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे घोषित: राजनीतिक लड़ाई का शानदार अंत



11 मार्च 2017 को भारत के पांच राज्यो में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणाना संपन्‍न हो चुकी है। यूपी-उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी में मारी बाजी तो पंजाब पर 'पंजे' का कब्ज़ा, गोवा-मणिपुर में किसी को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे:
सबसे महत्‍वपूर्ण माने जा रहे यूपी में बीजेपी को तीन चौथाई से भी ज्‍यादा सीटें मिली हैं। अकेले बीजेपी को 403 में से 312 सीटों पर जीत मिली है। वहीं उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल 9 सीटों पर विजयी रही जबकि एक अन्‍य सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी चार सीटें मिली हैं। इस तरह बीजेपी गठबंधन को कुल 325 सीटें हासिल हुई हैं। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो इसे कुल 54 सीटें हासिल हुई हैं जिनमें से 47 सीटें सपा की और 7 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। मायावती की बसपा को  केवल 19 सीटों पर ही जीत मिली है।

इन्हें भी पढ़े: इदापड्डी पलानीस्वामी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे:

पंजाब की बात करें तो यहां कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत हासिल हुआ है। राज्‍य की 117 सीटों में से कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की है। राज्‍य की सत्तारूढ़ अकाली-बीजेपी गठबंधन के खाते में 18 सीटें ही गई हैं।आम आदमी पार्टी, जिसे इस बार प्रबल दावेदार बताया जा रहा था उसे 20 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। हालांकि पहली बार राज्‍य के चुनावों में उतरने वाली किसी पार्टी के लिए यह भी किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे:

उत्‍तराखंड में भी जनता ने बीजेपी के सिर पर सेहरा बांधा है। राज्‍य की कुल 70 सीटों में से 69 के नतीजे आ चुके हैं और यहां भी बीजेपी को तीन चौथाई से ज्‍यादा बहुमत मिला है। बीजेपी ने 56 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं कांग्रेस को 11 सीटों से संतोष करना पड़ा है। दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले मुख्‍यमंत्री हरीश रावत दोनों ही जगह से चुनाव हार गए हैं।

गोवा विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे:

गोवा में किसी भी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला है। कुल 40 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 17 सीटें गई हैं जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी को 13 सीटें ही मिली हैं। महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी को तीन-तीन सीटें मिली हैं। मुख्‍यमंत्री लक्ष्‍मीकांत पारसेकर चुनाव हार गए हैं जबकि उपमुख्‍यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा चुनाव जीत गए।

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे:

मणिपुर में भी स्थिति गोवा जैसी ही है। वहां भी किसी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला है। यहां सरकार बनाने के लिए कम से कम 31 सीटों की जरूरत है जबकि कांग्रेस को 28 सीटें मिली हैं और बीजेपी के खाते में 21 सीटें गई हैं। ऐसे में राज्‍य में सरकार गठन में छोटे दलों की भूमिका महत्‍वपूर्ण हो गई है। नगा पीपुल्‍स फ्रंट और नेशनल पीपुल्‍स पार्टी को चार-चार सीटें मिली हैं वहीं लोक जनशक्ति पार्टी को भी एक सीट मिली है।

मनजीव सिंह नेपाल में भारत के नये राजदूत नियुक्त

मनजीव सिंह पुरी नेपाल में भारत के नए राजदूत नियुक्त किये गए


वरिष्ठ राजनयिक मनजीव सिंह पुरी को नेपाल में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।

1982 बैच के आईएफएस अधिकारी पुरी इस समय यूरोपीय संघ, बेल्जियम एवं लक्जमबर्ग में भारत के राजदूत हैं।

इन्हें भी पढ़े: बी पी कानूनगो बने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर

विदेश मंत्राालय ने कहा कि उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

पुरी रंजीत राय की जगह यह कार्यभार संभालेंगे। राय का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था।

शनिवार, 11 मार्च 2017

भारत के एयरपोर्ट्स सुरक्षा मामले में दुनिया भर में सर्वोच्च

भारतीय एयरपोर्ट्स ने सुरक्षा मामले में दुनिया में सर्वोच्च स्थान हासिल किया


भारतीय एयरपोर्ट्स ने सुरक्षा सुरक्षा मामले में दुनिया में सर्वोच्च स्थान हासिल किया

अंतर्राष्ट्रीय संस्था एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा वर्ष 2016 में दुनिया भर में किए गए हवाई अड्डों के सर्वेक्षण में भारत को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया है। भारत को यह स्थान हवाई अड्डों के सुरक्षा प्रबंधन क्षेत्र में प्रदान किया गया।

इन्हें भी पढ़े: भारत के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की सूची

अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी एसीआई ने एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी रेटिंग के तहत 4 सुरक्षा के मानक तय किए, ये थे सुरक्षा बलों का व्यवहार, पुख्ता तरीके से सुरक्षा जांच, वेटिंग टाइम और सुरक्षा की भावना। इन चारों पैमानों पर देश के 6 सबसे बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बैंगलोर एयरपोर्ट खरे उतरे।

तकरीबन सभी एयरपोर्ट ने हर पैमाने पर करीब 4.5 अंक से ज्यादा ही हासिल किया। जबकि अमेरिका का डलास, लंदन का हीथ्रो, दुबई, फैं्रंकफर्ट सभी इससे पीछे रहे। बावजूद इसके इन एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ यानि सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स सुरक्षा की व्यवस्था को और पुख्ता बनाने की तैयारी कर रही है।

महाबलेश्वर सैल को वर्ष 2016 के सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया

कोंकणी के जाने-माने साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को 26वें सरस्वती सम्मान 2016 के लिए चुना गया


कोंकणी के जाने-माने साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को 26वें सरस्वती सम्मान 2016 के लिए चुना गया

वर्ष 2016 के 26वें सरस्वती सम्मान के लिए कोंकणी के जाने-माने साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को चुना गया है। महाबलेश्वर सैल को उनके उपन्यास ‘हाउटन’ के लिए उनको यह सम्मान दिया जाएगा। यह उपन्यास वर्ष 2009 में प्रकाशित हुआ था।

इन्हें भी पढ़े: सरस्वती सम्मान विजेताओं की सूची (1991-2017)

साहित्य के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठित सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन की ओर से दिया जाता है। इस सम्मान के तहत 15 लाख रूपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह दिया जाता है। कर्नाटक के कारवाड़ स्थित शेजेबाग में चार अगस्त, 1943 को जन्मे सैल ने कोंकणी और मराठी में अनके रचनाएं लिखी हैं।

मराठी में उनके चार नाटक और एक उपन्यास जबकि कोंकणी में पांच लघुकथा संकलन और सात उपन्यास प्रकाशित हुए हैं। दिलचस्प है कि सैल एक सैनिक रह चुके हैं और 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान वह पंजाब की हुसैनवाला सीमा पर तैनात थे। सैल को उनके लघु कथा संकलन ‘तरंगन’ के लिए वर्ष 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका यह उपन्यास ‘हाउटन’ गोवा में तेजी से विलुप्त हो रहे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार समुदाय की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने आईएफएफएए में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड अवॉर्ड्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया में मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड


बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को 'सरबजीत' के लिए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड अवॉर्ड्स ऑफ ऑस्ट्रेलिया (आईएफएफएए) में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

फिल्म सरबजीत साल 2016 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा की अदाकारी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को भारत में कई अवॉर्ड्स मिले। अब इस फिल्म को एक इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

इन्हें भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को मिला बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड

इस फिल्म को ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म भारतीय नागरिक सरबजीत के जीवन पर आधारित थी। जिसे पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, ऋचा चड्ढा और दर्शन कुमार नजर आए थे।

फिल्म में ऐश्वर्या ने सरबजीत यानी रणदीप की बूढ़ी बहन का किरदार निभाया था। अपने भाई को पाकिस्तान की जेल से बाहर निकालने के लिए वो सिस्टम से लड़ती है। सरबजीत ने गलती से बॉर्डर क्रॉस कर लिया था और उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने आतंकवादी समझ कस्टडी में रख लिया था। ऐश्वर्या को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर में भी बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

सचिन तेंदुलकर बने महिला विश्व कप 2017 के ब्रांड एम्बेसडर

आईसीसी ने सचिन को 2017 महिला विश्व कप का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया


आईसीसी ने सचिन को 2017 महिला विश्व कप का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया

आईसीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर को जून 2017 में होने वाले आगामी महिला विश्व कप का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। महिला विश्वकप 24 जून से 23 जुलाई 2017 तक इंग्लैंड में खेल जाना है।

आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर आज घोषणा की है की ये हमारे लिए गर्व की बात है की हम आगामी महिला विश्व कप 2017 के लिए सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करते है।

इन्हें भी पढ़े: लुइस नॉर्टन डी माटोस बने भारतीय अंडर-17 फुटबाल टीम के मुख्य कोच

गौरतलब है की महिला विश्वकप 24 जून से 23 जुलाई 2017 तक इंग्लैंड में खेल जाना है जिसमे भारत पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा। पहला मैच 24 जून को मेजबान इंग्लैंड से होगा जबकि इसी दिन ब्रिस्टल में न्यूजीलैंड का सामना क्वालीफायर श्रीलंका से होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। भारत अपने चार मैच डर्बी में खेलेगा जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दो जुलाई को होने वाला मुकाबला भी शामिल है। भारत इसके अलावा टांटन में वेस्टइंडीज, ब्रिस्टल में आस्ट्रेलिया और लीसेस्टर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।

'ओपो' बना टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर, ली स्टार इंडिया की जगह

स्टार इंडिया की जगह ओपो बनी टीम इंडिया की नई स्पॉन्सर


चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी ओपो को भारतीय क्रिकेट टीम की नई प्रायोजक बनी है, जो दिग्गज प्रसारण कंपनी स्टार इंडिया की जगह लेगी।

इन्हें भी पढ़े: कोहली ने तीसरी बार जीता पाली उमरीगर अवॉर्ड, अश्विन को दिलीप सरदेसाई पुरस्‍कार

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई के साथ मोबाइल निर्माता ओपो की साझेदारी अप्रैल 2017 से शुरू होगी जो पांच साल के लिए होगी।''

स्टार इंडिया ने इससे पहले स्पष्ट कर दिया था कि वह अपने प्रायोजक करार को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं करेगा जो अगले महीने खत्म हो रहा है, कंपनी ने इस फैसले के लिए बोर्ड के साथ प्रतिबद्धताओं को लेकर मतभेद को कारण बताया था।

स्टार इंडिया 2013 में सहारा की जगह भारतीय क्रिकेट टीम का प्रायोजक बना था, जिसे बोर्ड ने अयोग्य घोषित किया था। टीम प्रायोजक को भारत की पुरुष और महिला टीम की किट पर अपना व्यावसायिक लोगो लगाने का अधिकार होगा।

गुरुवार, 9 मार्च 2017

मशूहर बंगाली लोकगायक कालिका प्रसाद भट्टाचार्य का सड़क हादसे में निधन

लोकप्रिय बांग्ला लोकगायक कालिका प्रसाद भट्टाचार्य का सड़क हादसे में निधन

लोकप्रिय बांग्ला लोकगायक कालिका प्रसाद भट्टाचार्य का सड़क हादसे में निधन

मशूहर बंगाली लोक संगीत गायक कालिका प्रसाद भट्टाचार्य का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। घटना पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के पलसित में हुई। उनकी उम्र 56 वर्ष थी।

यह भी पढे: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रवि राय का निधन

दक्षिण कोलकाता के निवासी भट्टाचार्य बर्धमान जिले में एक स्कूल समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे जब सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर उनके एसयूवी को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी और वह जलाशय में गिर पड़ी।

दोहर के अलावा उन्होंने जत्तीश्वर (2014), मोनर मानूष(2010) और बहुबन माझी(2017) जैसी फिल्मों में भी गीत गाए हैं।

Popular/Trending News