पाकिस्तान 19 वर्षों में पहली बार जनगणना आयोजित करने के लिए तैयार
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल ‘आसिफ गफ़ूर’ और सूचना राज्य मंत्री ‘मारियुरम औरंगजेब’ ने एक संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए छठी जनगणना की तैयारी के बारे में बताया। यह जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी और 25 मई को पूरी हो जाएगी।
इन्हें भी पढ़े: अटारी सीमा पर भारत का सबसे विशाल तिरंगा फहराया गया
उन्होंने कहा,कम से कम एक सैनिक प्रत्येक नागरिक गणक के साथ घर से घर जायेगा ताकि वहां के घरो और उन घरो में रहने वाले व्यक्तियों की संख्या प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि जनगणना का पहला चरण 15 मार्च से शुरू होगा और 15 अप्रैल को समाप्त होगा। दस दिन के अंतर के बाद दूसरा चरण 25 अप्रैल से शुरू होकर 25 मई को समाप्त होगा। इस जनगणना के लिए 18.5 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं। राज्य मंत्री ने कहा, “जनगणना का आयोजन सही स्थानों पर धन और अन्य संसाधनों के उचित आवंटन में मदद करेगा। गलत जानकारी देने पर 6 महीने की कैद और 50000 रुपये का जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।”
भारत का पडोसी देश पाकिस्तान 19 सालो में पहली बार अपने देश में जनगणना आयोजित कर रहा है। यह जनगणना बुधवार से शुरू होगी और इसमें 200000 सैनिक अपनी सहायता प्रदान करेंगे।