रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री
दरअसल इससे पहले गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने बीजेपी नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सरकार बनाने का न्योता दिया। पर्रिकर ने रविवार को ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने शपथ ग्रहण के बाद 15 दिनों के भीतर पर्रिकर को बहुमत साबित करने को कहा है।
आपको बता दें कि 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 13 सीटें आई थी, जबकि कांग्रेस 18 सीटों के साथ पहले नंबर पर थी। लेकिन महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्याबल का दावा किया था।
मनोहर पर्रिकर गोवा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब वह 14 मार्च को शाम पांच बजे एक बार फिर गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी को समर्थन देने वाली MGP के नेता सुधीर ढवलीकर को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
इन्हें भी पढ़े: विधानसभा चुनाव 2017: यूपी-उत्तराखंड में खिला कमल; पंजाब पर 'पंजे' का कब्ज़ा, गोवा-मणिपुर में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं