मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

हॉकी इंडिया लीग 2017: कलिंगा लांसर्स ने दबंग मुंबई को 4-1 से हराकर जीता ख़िताब

कलिंगा लांसर्स ने हॉकी इंडिया लीग 2017 का खिताब जीता, फाइनल में दबंग मुंबई को दी मात

कलिंगा लांसर्स ने हॉकी इंडिया लीग 2017 का खिताब जीता, फाइनल में दबंग मुंबई को दी मात

कलिंगा लांसर्स के कप्तान मारित्ज फुरस्ते और अनुभवी ग्लेन टर्नर के गोल की बदौलत रविवार को रोमांचक फाइनल में दबंग मुंबई को 4-1 से हराकर कलिंगा लांसर्स ने पांचवें हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता। कलिंगा लांसर्स की टीम लगातार दूसरे साल फाइनल खेल रही थी, जबकि दबंग मुंबई पहली बार खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी। पिछले साल लांसर्स को फाइनल में पंजाब वॉरियर्स से हार झेलनी पड़ी थी।


लांसर्स की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टर्नर ने 18वें मिनट में मैदानी गोल किया, जबकि जर्मन स्टार फुरस्ते ने 30वें और 59वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। दबंग मुंबई के लिए अफान यूसुफ ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इससे पहले आगस्टिन माजिल के आखिरी क्षणों में किए गए गोल से उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दिल्ली वेवराइडर्स को 5-4 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

कलिंगा लांसर्स 2013 से शुरू इस लीग का खिताब जीतने वाली चौथी टीम है। इससे पहले रांची रेज (पहले रांची राइनो), ने दो बार (2013 और 2015), जबकि दिल्ली वेवराइडर्स (2015) और पंजाब वॉरियर्स (2016) ने एक-एक बार खिताब जीता। लांसर्स को खिताब जीतने पर चमचमाती ट्रॉफी तथा 2।50 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला, जबकि लीग चरण में सर्वाधिक अंक लेकर शीर्ष पर रही दबंग मुंबई को उप विजेता बनने पर 1।25 करोड़ रुपये मिले। 

विदिशा में खुला देश का पहला पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र

मध्यप्रदेश के विदिशा में खुला देश का पहला पोस्ट-ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र

मध्यप्रदेश के विदिशा में खुला देश का पहला पोस्ट-ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र


मध्य प्रदेश के विदिशा में भारत का पहला पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला गया है। इससे लोगों को पासपोर्ट बनाने में सहूलियत होगी। साथ ही देश के पासपोर्ट केंद्र में भीड़ कम होगी।

बता दें कि देश में 38 पासपोर्ट दफ्तरों की विस्तारित इकाइयों के रूप में 89 पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे हैं। जहां आवेदन बड़ी संख्या में आते हैं। यही वजह है कि सरकार पासपोर्ट सेवा केंद्रों की बोझ को कम करना चाहती है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदिशा से ही सांसद हैं। विदिशा में 25 फरवरी से ही पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र ने काम करना शुरु कर दिया। सरकार ने इसी बजट में पोस्ट ऑफिस में भी पासपोर्ट केंद्र खोलने का निर्णय लिया था। कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस केंद्र का शुभारंभ किया।

यह भी पढे: मुंबई बना भारत का सबसे अमीर शहर, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। फिर इसमें नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र का विकल्प भरना होगा। साथ ही आवेदन पत्र के साथ निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके बाद पुलिस वेरीफिकेशन होगा। पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट के बाद पासपोर्ट दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा।

ऑस्कर पुरस्कार 2017 के विजेताओं की सूची: केसी एफ्लेक को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

ऑस्कर पुरस्कार 2017: केसी एफ्लेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा एमा स्टोन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

ऑस्कर पुरस्कार 2017: केसी एफ्लेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा एमा स्टोन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

लॉस एंजेलिस में सोमवार से 89वें अकाडमी फिल्म अवार्ड्स का आगाज हो चुका है। किसी भी सितारे के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया जाना अपने आप में सम्मान की बात है। 89वें अकाडमी फिल्म अवार्ड्स में केसी एफ्लेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। उन्हें फिल्म 'मैनचैस्टर बाय द सी' में अपनी भूमिका के लिए यह खिताब मिला है। एमा स्टोन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म 'ला ला लैंड' में शानदार भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। इस बार फिल्म ला ला लैंड को रिकॉर्ड 14 श्रेणियों में नामित किया गया था। उसे सर्वाधिक 6 श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि महेर्शला अली अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम मुस्लिम व्यक्ति बने। इसमें कई हस्तियों का नवाजा भी जा चुका है।  भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरती हुई दिखाई दीं। 

यह भी पढे:  पद्म पुरस्कार 2017 के विजेताओं की पूरी सूची

फिलहाल हम आपके सामने पेश कर रहे हैं ऑस्कर 2017 के पुरस्कार से सम्मानित हुई हस्तियों की पूरी लिस्ट:-
1. बेस्ट एक्टर: केसी एफ्लेक (मैनचेस्टर बाय द सी) 
2. बेस्ट एक्ट्रेस: एमा स्टोन (ला ला लैंड) 
3. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: मारशला अली (मूनलइट) 
4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: वायोला डेविस 5. बेस्ट फिल्म: मूनलाइट {img-40929} 
6. बेस्ट डायरेक्टर: डेमियन शेजल (ला ला लैंड) 
7. बेस्ट फॉरेन लैंवेज फिल्म: द सेल्समैन (असगर फरहादी) 8. बेस्ट सॉन्ग: सिटी ऑफ स्टार्स (ला ला लैंड) 
9. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री: ओजे: मेड इन अमेरिका
10. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट: द वाइट हैलमेट 
11. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: ला ला लैंड 
12. बेस्ट एनिमेटेड फीचर: जूटोपिया 
13. बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट: पाइपर 
14. बेस्ट एडिप्टेड स्क्रीनप्ले: मूनलाइट 
15. बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले: मैनचेस्टर बाय द सी16. बेस्ट साउंड एडिटिंग: सिल्वैन बेलेमेयर (अराइवल)
17. बेस्ट साउंड मिक्सिंग: हैकशॉ रिज 
18. बेस्ट फिल्म एडिटिंग: जॉन गिलबर्ट (हैकशॉ रिज) 
19. बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल: सुसाइट स्क्वैड

सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

ओएनजीसी ने 1.2 अरब डालर में जीएसपीसी की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

जीएसपीसी की हिस्सेदारी 1.2 अरब डालर में खरीदने को ओएनजीसी बोर्ड की मंजूरी

जीएसपीसी की हिस्सेदारी 1.2 अरब डालर में खरीदने को ओएनजीसी बोर्ड की मंजूरी

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम :ओएनजीसी: के निदेशक मंडल ने रिण बोभुा तले दबी जीएसपीसी के केजी बेसिन स्थित प्राकृतिक गैस ब्लाॅक में उसकी समूची 80 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.2 अरब डालर में खरीदने के लिये बाध्यकारी करार पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी।

ओएनजीसी केजी-ओएसएन-2001-3 ब्लाॅक में तीन खोजो  के लिए 99.52 करोड़ डालर का भुगतान करेगी। ये ब्लाॅक अगस्त, 2014 से उत्पादन परीक्षण में हैं। छह अन्य खोज के लिये 20 करोड़ डालर का भुगतान किया जाएगा। जीएसपीसी इन ब्लाॅक से उत्पादन शुरू करने की निवेश योजना को अंतिम रूप दे रही है।

यह भी पढे: इसरो ने देश में बने सबसे बड़े क्रायोजेनिक इंजन जीएसएलवी मार्क III का सफल परीक्षण किया

ओएनजीसी ने पिछले साल 23 दिसंबर को गुजरात राज्य पेटोलियम निगम :जीएसपीसी: की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने को मंजूरी दी थी।

जीएसपीसी पर 31 मार्च 2015 की स्थिति के अनुसार 19,716.27 करोड़ रपये का कर्ज है। बंगाल की खाड़ी के ब्लाॅक में अब तक उसने 9 गैस खोज की हैं। इनमें से तीन को जिन्हें दीनदयाल पश्चिम क्षेत्रा के नाम से जाना जाता है को विकास के लिये मंजूरी दी गई है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली बने 'बेस्ट कैप्टन ऑफ द ईयर'

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बने 'बेस्ट कैप्टन ऑफ द ईयर'

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बने 'बेस्ट कैप्टन ऑफ द ईयर'


भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को 10वें सालाना ईएसपीएनक्रिकइंफो पुरस्कारों में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया। कोहली ने भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए पिछले साल 12 टेस्ट में से नौ में जीत दिलाई।

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 198 गेंद में 258 रन की शानदार पारी के लिए टेस्ट में साल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन करने का पुरस्कार जीता। स्टोक्स के साथी स्टुअर्ट ब्राड के तीसरे टेस्ट में 17 रन देकर 6 विकेट चटकाने वाले प्रदर्शन ने इंग्लैंड के लिए सीरीज में जीत सुनिश्चित की जिसकी बदौलत उन्हें लगातार दूसरे साल भी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज चुना गया।

यह भी पढे: विराट कोहली विजडन मैगजीन के कवर पेज पर जगह पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने

पूर्व महान क्रिकेटरों, ईएसपीएनक्रिकइंफो के वरिष्ठ संपादकों, लेखकों और वैश्विक संवाददाताओं की स्वंतत्र ज्यूरी ने विजेताओं का चयन किया जिसमें इयान चैपल, माहेला जयवर्धने, रमीज राजा, ईसा गुहा, सम्बित बाल, कर्टनी वॉल्श, मार्क बुचर और साइमन टफेल शामिल हैं।

सेंचुरियन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्विंटन डि कॉक की 178 रन की पारी किसी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है और इसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजी प्रदर्शन चुना गया। 

रविवार, 26 फ़रवरी 2017

डॉ. नामवर सिंह को साहित्य अकादेमी की फैलोशिप चुना गया

हिंदी के मशहूर लेखक और विद्वान डॉ. नामवर सिंह को साहित्य अकादेमी की फैलोशिप चुना गया

हिंदी के मशहूर लेखक और विद्वान डॉ. नामवर सिंह को साहित्य अकादेमी की फैलोशिप चुना गया


हिंदी के प्रख्यात आलोचक, लेखक और विद्वान डॉ. नामवर सिंह को साहित्य अकादेमी का महत्तर सदस्य (फैलोशिप) चुना गया है।

महत्तर सदस्य के रूप में एक समय में अकादेमी की मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं के कुल 21 सदस्य ही हो सकते हैं। इसलिए इसे प्रतिष्ठित माना जाता है। डॉ. नामवर सिंह हिंदी के प्रख्यात लेखक, आलोचक और विद्वान हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वह दो बार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी रहे हैं।

यह भी पढे: शिल्पा शेट्टी बनीं स्वच्छ भारत मिशन अभियान की नई ब्रांड एंबेसडर

सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में हिंदी के प्रोफेसर रहे हैं। वह जनयुग (साप्ताहिक) और आलोचना पत्रिका के संपादन से भी जुड़े रहे हैं।

एबी डिविलियर्स वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

एबी डिविलियर्स ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

एबी डिविलियर्स ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा, वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

साउथ अफ्रीका के वन डे कप्तान एबी डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में सबसे तेज 9,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। एबी डिविलियर्स ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 13 साल पहले सबसे तेज 9,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

एबी  डिविलियर्स ने अपने करियर के 214वें वन-डे की 205वीं पारी में 9000 रन का आंकड़ा पार किया जो कि गांगुली से 23 पारी कम है। डिविलियर्स ने 9,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया और वह वनडे इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 18वें बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढे: विराट कोहली विजडन मैगजीन के कवर पेज पर जगह पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने

इससे पहले सबसे तेज 9,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड गांगुली के नाम था, जिन्होंने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न मैदान पर अपने करियर की 228वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।

वन-डे में सबसे तेज 9,000 रन पूरे करने वालों की सूची में भारतीय बल्लेबाजों ने टॉप10 में से चार स्थानों पर कब्जा किया हुआ है। गांगुली के अलावा, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ भी टॉप 10 में शामिल है।

शनिवार, 25 फ़रवरी 2017

19 फरवरी से 24 फरवरी 2017 तक समसामयिकी घटनाक्रम

19 फरवरी से 24 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स (19 February to 24 February Current Affairs in Hindi)


01 फरवरी से 05 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स (1 February to 5 February Current Affairs in Hindi)

इस अध्याय में भारत और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, राजनीति, पुरस्कार, निधन, नियुक्ति एवं मनोरंजन आदि समसामयिकी घटनाक्रम के बारे में पढ़ सकते है।

यहाँ पढ़े: फरवरी 2017 समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (February 2017 Current Affairs Quiz in Hindi)

फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स क्विज: ऊपर दिए गए लिंक में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से फरवरी 2017 माह में भारत एवं विश्व स्तर पर हुई समसामयिकी घटनाक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी (प्रश्न और उनके उत्तर) दिए गए है।

आइये जाने 19 फरवरी से 24 फरवरी 2017 तक भारत और विश्व में महत्वपूर्ण घटनाएँ:

1. शिल्पा शेट्टी बनीं स्वच्छ भारत मिशन अभियान की नई ब्रांड एंबेसडर
मशहूर भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी 'स्वच्छ भारत अभियान' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 41 वर्षीय अभिनेत्री मुख्यतौर पर टीवी और रेडियो पर प्रचारों के जरिये लोगों को सड़कों पर कचरा नहीं डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

2. जान डोमैन और नाओमी को 2016 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाडि़यों के पुरस्कार से नवाजा गया
ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम के जान डोमैन और नीदरलैंड की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने वर्ष 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाडी के पुरस्कार से नवाजा गया। 23 फरवरी को आयोजित पुरस्कार समारोह में दोनों को यह पुरस्कार दिये गए।

3. क्रेसिडा डिक लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस की पहली महिला आयुक्त चुनी गयी
ब्रिटेन में वरिष्ठ अधिकारी क्रेसिडा डिक को लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया है। देश के 187 साल के इतिहास में वह स्कॉटलैंड यार्ड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं। 

4. अर्थशास्त्र के लिए सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अर्थशास्त्री केनेथ जे ऐरो का निधन
अर्थशास्त्र के लिए सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले केनेथ जे ऐरो का निधन 95 साल की आयु में हो गया। केनेथ जे ऐरो और ब्रिटिश अर्थशास्त्री सर जॉन आर हिक्स ने 1972 में सम्मिलित रुप से अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीता था।

5. मुंबई बना भारत का सबसे अमीर शहर, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दक्षिण अफ्रीका की एजेंसी न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई भारत का सबसे अमीर शहर है। भारतीयों की कुल संपत्ति 415 लाख करोड़ रुपये है वहीं पिछले 6 महीनों में यह लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ी है। जून 2016 में यह आंकड़ा 375 लाख करोड़ रुपये थी।

6. शुरहोजेली लीजित्सू नागालैण्ड के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए

नागालैण्ड के राज्यपाल पी. बी. आचार्य ने 22  फरवरी को कोहिमा में शुरहोजेली लीजित्सू को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी। राजभवन में 81 वर्षीय लीजित्सू ने 11 मंत्रियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

7. संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन का निधन
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया। राजदूत विताली चर्किन का अपने कार्यालय में अचानक बीमार पडऩे से निधन हुआ। वह 64 वर्ष के थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइकल फ्लिन के, पिछले सप्ताह दिए गए इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल हरबर्ट रेमंड मैकमास्टर को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 19 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उनका इंटरनेशनल करियर 21 साल का रहा।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का 19 फरवरी को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। अल्तमस कबीर देश के 39वें चीफ जस्टिस बने थे, जिनका कार्यकाल 29 सितंबर, 2012 से 19 जुलाई, 2013 तक था।


11 फरवरी से 18 फरवरी 2017 तक समसामयिकी घटनाक्रम

11 फरवरी से 18 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स (12 February to 18 February Current Affairs in Hindi)


01 फरवरी से 05 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स (1 February to 5 February Current Affairs in Hindi)

इस अध्याय में भारत और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, राजनीति, पुरस्कार, निधन, नियुक्ति एवं मनोरंजन आदि समसामयिकी घटनाक्रम के बारे में पढ़ सकते है।

यहाँ पढ़े: फरवरी 2017 समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (February 2017 Current Affairs Quiz in Hindi)

फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स क्विज: ऊपर दिए गए लिंक में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से फरवरी 2017 माह में भारत एवं विश्व स्तर पर हुई समसामयिकी घटनाक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी (प्रश्न और उनके उत्तर) दिए गए है।

आइये जाने 11 फरवरी से 18 फरवरी 2017 तक भारत और विश्व में महत्वपूर्ण घटनाएँ:

भारतीय महिला टीम ने लाओस में हुए एशियाई रग्बी सैवंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता। भारत के अलावा टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, फिलीपीन्स, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, और मेजबान लाओ टीम ने हिस्सा लिया।

एक साथ अंतरिक्ष में 104 सैटेलाइट्स को लॉन्च कर पूरी दुनिया को हैरान कर चुके भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) एक और कारनामा किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत के सबसे बड़े देश में विकसित क्रायोजेनिक अपर स्टेज इंजन जीएसएलवी मार्क III का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

पाकिस्तान सीनेट ने अल्पसंख्यक हिन्दुओं की शादियों के नियमन से जुड़े बहुप्रतीक्षित अहम विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है और अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून में तब्दील हो जाएगा। हिन्दू विवाह विधेयक 2017 को 18 फरवरी से सीनेट ने पारित कर दिया।

हिन्दी के मशहूर लेखक और साहित्यकार सुरेंद्र वर्मा को वर्ष 2016 का व्यास सम्मान उनके 2010 में प्रकाशित उपन्यास के लिए दिया जायेगा। लेखक सुरेंद्र वर्मा उनके उपन्यास ‘काटना शमी का वृक्ष : पद्मपखुरी की धार से' को चुना गया है।


दक्षिण कोरियाई मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के प्रमुख ली जेई योंग को भ्रष्टाचार और देश के राष्ट्रपति को घूस देने के मामले में 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। इस रिश्वत कांड के कारण राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेई पर महाभियोग चलाया गया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के वर्तमान प्रवक्ता विकास स्वरूप को कनाडा में भारत का नया उच्चायुक्त (हाई कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। विकास स्‍वरूप भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच अधिकारी हैं।

पाकिस्तान ने वर्तमान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया। विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, राजदूत एजाज अहमद चौधरी अगले महीने वाशिंगटन में नयी भूमिका संभालेंगे। वह जलील अब्बास जिलानी का स्थान लेंगे।

इदापड्डी पलानीस्वामी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए हैं। उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव ने 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के अलावा 31 मंत्रियों को भी पद और गोपनयीता की शपथ दिलाई गई।

दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसैन बोल्ट को खेलों का ऑस्कर अवॉर्ड कहे जाने वाले लॉरियस का 'स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर' चुना गया है। 15 फरवरी 2017 को आयोजित हुए लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। बोल्ट ने चौथी बार यह पुरस्कार जीतकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को चौथे यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शाहरुख को ये अवॉर्ड मशहूर फिल्म एक्ट्रेस रेखा इस महीने के आखिर में एक समारोह के दौरान देंगी। रेखा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के साथ 25 फरवरी को शाहरुख को यह अवॉर्ड देंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को 15वें पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (पीआईएफएफ) में बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड मिला है। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबेल पिक्चर्स' ने इस फिल्म का निर्माण किया है। वेंटिलेटर पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी।

वरिष्ठ राजनयिक तहमीना जांजुआ को 14 फरवरी को पाकिस्तान का विदेश सचिव नियुक्त किया गया।पाकिस्तान में इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाली वह पहली महिला हैं। 

पूर्व विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टेन्मीयर को जर्मनी का नया राष्ट्रपति चुना गया है। 61 वर्षीय स्टीनमीयर जर्मनी के सबसे लोकप्रिय राजनेता माने जाते हैं, अब वह यूरोपीय संघ के शीर्ष अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा में दिए अपने बेहतरीन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा। ये अवॉर्ड उन्हें 16 से 23 फरवरी तक बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होने जा रहे बोधिस्तवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिया जाएगा।

15. हरियाणा ने जीता कबड्डी चैम्पियनशिप, मिला 1 करोड़ इनाम

हरियाणा ने मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल में हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑल इंडिया नेशनल स्टाइल कबड्डी चैम्पियनशिप के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया है। हरियाणा ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में रेलवे को 33-27 से हराया।

16. अजय त्यागी बने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के नए अध्यक्ष
वित्त मंत्रालय के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी को 11 फरवरी 2017 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्हें यू. के. सिन्हा के स्थान पर नियुक्त किया गया है। वह 1 मार्च को यू के सिन्हा से पदभार ग्रहण करेंगे।

17. भारत ने ओडिशा से इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया
भारत ने 11 फरवरी 2017 को पूरी तरह भारत में निर्मित सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल ऑटोमेटिड ऑपरेशन, रडार आधारित और ट्रैकिंग सिस्टम आदि तकनीक से लैस है, जो कंप्यूटर नेटवर्क की मदद से डेटा की गणना कर बलेस्टिक मिसाइल हमले का पता लगाकर उस पर जवाबी हमला करने में सक्षम है।

शिल्पा शेट्टी बनीं स्वच्छ भारत मिशन अभियान की नई ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत मिशन अभियान का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया 

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत मिशन अभियान का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया

मशहूर भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी 'स्वच्छ भारत अभियान' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

41 वर्षीय अभिनेत्री मुख्यतौर पर टीवी और रेडियो पर प्रचारों के जरिये लोगों को सड़कों पर कचरा नहीं डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके लिए जल्द ही देशभर में उनकी तस्वीरों वाले पोस्टर लगा दिए जाएंगे।

यह भी पढे: मुंबई बना भारत का सबसे अमीर शहर, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

शहरी विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव और स्वच्छ भारत अभियान के निदेशक प्रवीण प्रकाश ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए हम मशहूर हस्तियों को इससे जोड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा को भी इस अभियान से जोड़ रखा है। भारत को 2019 तक खुले में शौचमुक्त करने के अभियान का वह प्रचार करेंगी।

जान डोमैन और नाओमी वान एस को एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का पुरस्कार

जान डोमैन और नाओमी को 2016 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाडि़यों के पुरस्कार से नवाजा गया

जान डोमैन और नाओमी को 2016 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाडि़यों के पुरस्कार से नवाजा गया


ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम के जान डोमैन और नीदरलैंड की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने वर्ष 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाडी के पुरस्कार से नवाजा गया। 23 फरवरी को आयोजित पुरस्कार समारोह में दोनों को यह पुरस्कार दिये गए। खेलों के इतिहास में पहली बार सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों, गोलकीपरों, उदीयमान सितारों, कोचों और अंपायरों को एक रंगारंग समारोह में पुरस्कार दिये गए।

यह भी पढे: उसेन बोल्ट ने चौथी बार जीता ‘स्पोर्ट्समैन आफ द ईयर' का पुरस्कार

ब्रिटेन की मैडी हिच को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार मिला। वहीं आयरलैंड के डेविड हर्टे लगातार दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर चुने गए।

बेल्जियम के डोमैन के अलावा आर्थर वान डोरेन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाडी चुना गया। वहीं महिला वर्ग में यह पुरसकार अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को मिला। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार पुरुष और महिला दोनों वर्ग में ब्रिटेन को मिले।

पुरुष वर्ग में डैनी कैरी और महिला वर्ग में कारेन ब्राउन ने यह पुरस्कार जीता। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंपायर का पुरस्कार जर्मनी के क्रिस्टियन ब्लाश और महिला वर्ग में बेल्जियम की लौरिन डेनफोर्ज को मिला।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

क्रेसिडा डिक लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस की पहली महिला आयुक्त चुनी गयी

क्रेसिडा डिक को लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस की पहली महिला आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया

ब्रिटेन में 187 साल बाद क्रेसिडा डिक को लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया

ब्रिटेन में वरिष्ठ अधिकारी क्रेसिडा डिक को लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया है। देश के 187 साल के इतिहास में वह स्कॉटलैंड यार्ड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं। क्रेसिडा (56) पहले आतंकवाद विरोधी मामले में पुलिस विभाग की अगुवाई कर चुकी है, लेकिन बाद में वह विदेश सेवा में जाने के लिए मेट्रोपोलिटन पुलिस से अलग हो गई थीं।


उन्होंने सर बनार्ड होगान-होवे का स्थान लिया है। होगान-होवे ने स्कॉटलैंड यार्ड के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया है। 

सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अर्थशास्त्री केनेथ जे ऐरो का निधन

अर्थशास्त्र के लिए सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले केनेथ जे ऐरो का 95 साल की आयु में निधन 



अर्थशास्त्र के लिए सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले केनेथ जे ऐरो का निधन 95 साल की आयु में हो गया। उनके जोखिम, नवोन्मेष एवं बाजार के बुनियादी गणित संबंधी सिद्धांतों ने स्वास्थ्य बीमा से लेकर उच्च वित्त तक सभी पर सोच को प्रभावित किया था। केनेथ जे ऐरो का निधन सैन फ्रांसिस्को बे इलाके के पालो अल्टो स्थित घर में हो गया। 


केनेथ जे ऐरो और ब्रिटिश अर्थशास्त्री सर जॉन आर हिक्स ने 1972 में सम्मिलित रुप से अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीता था। यह पुरस्कार उन्हें सामान्य संतुलन के सिद्धान्त पर अग्रणी गणितीय कार्य के लिए दिया गया था। उनका कहना था कि समूची अर्थव्यवस्था में मांग और आपूर्ति के बीच समग्र संतुलन है। उन्होंने उत्पादों की बिक्री में शामिल कारकों के लिए एक गणितीय मॉडल पेश किया था।


गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017

मुंबई बना भारत का सबसे अमीर शहर, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2016: मुंबई सबसे अमीर वहीं सूरत सबसे तेजी से धनी होता शहर

न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2016: मुंबई सबसे अमीर वहीं सूरत सबसे तेजी से धनी होता शहर

दक्षिण अफ्रीका की एजेंसी न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई भारत का सबसे अमीर शहर है। भारतीयों की कुल संपत्ति 415 लाख करोड़ रुपये है वहीं पिछले 6 महीनों में यह लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ी है। जून 2016 में यह आंकड़ा 375 लाख करोड़ रुपये थी।

यह भी पढे: पाकिस्तानी सेनेट में पास हुआ ऐतिहासिक हिन्दू विवाह विधेयक 2017

मुंबई बना सबसे अमीर 
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की कुल वेल्थ 54 लाख करोड़ रुपये है, वहीं दिल्ली की कुल संपत्ति 30 लाख करोड़ रुपये है। टॉप 5 शहरों में दिल्ली, मुंबई के अलावा बंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं। कुल संपत्ति के मामले में भारत अभी छठे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 2,64,000 करोड़पति हैं, वहीं कुल 95 अरबपति शामिल हैं।

दुनियाभर में कुल 1.36 करोड़ करोड़पति हैं, वहीं दुनिया की कुल वेल्थ 4625 लाख करोड़ है। जो भारत की जीडीपी का 31 गुना है। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर के कुल 82 हजार अमीर अपना देश छोड़कर दूसरे देश में गए हैं।

शुरहोजेली लीजित्सू नागालैण्ड के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए

शुरहोजेली लीजित्सू ने नागालैण्ड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

शुरहोजेली लीजित्सू ने नगालैंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

नागालैण्ड के राज्यपाल पी. बी. आचार्य ने 22  फरवरी को कोहिमा में शुरहोजेली लीजित्सू को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी। राजभवन में 81 वर्षीय लीजित्सू ने 11 मंत्रियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

बहरहाल, नवनियुक्त मुख्यमंत्री इस वक्त नागालैण्ड विधानसभा के सदस्य नहीं है और उन्हें कार्यभार संभालने के छह महीनों के अंदर निर्वाचित होना होगा।

यह भी पढे: इदापड्डी पलानीस्वामी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये

सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ नागालैण्ड (डीएएन) ने अपने 59 विधायकों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता चुना, जिसके बाद सोमवार को लीजित्सू मुख्यमंत्री पद के लिये सर्वसम्मति से चुने गये उम्मीदवार बन गये।

लीजित्सू नगा पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष हैं और वह टी आर जेलियांग की जगह लेंगे। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रदर्शनों के बीच जेलियांग ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। लीजित्सू आठ बार नागालैण्ड विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं लेकिन उन्होंने वर्ष 2013 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वह सत्तारूढ़ डीएएन के अध्यक्ष भी हैं।

बुधवार, 22 फ़रवरी 2017

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन का निधन

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन का 64 वर्ष की आयु में निधन

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन का 64 वर्ष की आयु में निधन

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया। राजदूत विताली चर्किन का अपने कार्यालय में अचानक बीमार पडऩे से निधन हुआ। वह 64 वर्ष के थे।

यह भी पढे: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमास कबीर का 68 साल की उम्र में निधन

चर्किन संयुक्त राष्ट्र में 2006 से रूस के राजदूत थे और उन्हें संयुक्त राष्ट्र में रूस के हितों को मजबूती से उठाने के लिए जाना जाता था। दुनियाभर से राजनयिक समुदाय ने चर्किन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल हरबर्ट रेमंड मैकमास्टर अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किये गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेफ्टिनेंट जनरल मैकमास्टर को नया राष्टीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेफ्टिनेंट जनरल मैकमास्टर को नया राष्टीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइकल फ्लिन के, पिछले सप्ताह दिए गए इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल हरबर्ट रेमंड मैकमास्टर को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो आवास में इसकी घोषणा करते हुये कल मैकमास्टर को ‘‘अद्भुत प्रतिभा और अद्भुत अनुभव का धनी व्यक्ति बताया।'' वर्तमान में मैकमास्टर, आर्मी कैपेबिलिटीज इंटेग्रेशन सेंटर के निदेशक हैं। इस बात का खुलासा होने के बाद कि फ्लिन ने अमेरिका में रूस के राजदूत के साथ प्रतिबंधों पर चर्चा के सबंध में उपराष्ट्रपति माइक पेंस को गुमराह किया है, ट्रंप ने फ्लिन से इस्तीका मांग लिया था। ट्रंप ने इस मामले को विश्वास का विषय करार दिया था।


कार्यवाहक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल (सेवानिवृत्त) कीथ केलॉग अब ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल के चीफ ऑफ स्टाफ के रुप में काम करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के पूर्व राजदूत जॉन बोल्टन अन्य तरीके से प्रशासन में अपनी सेवा देंगे।

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017

पाकिस्तानी आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास से लिया

पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने 21 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने 21 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 19 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उनका इंटरनेशनल करियर 21 साल का रहा।

इस 36 वर्षीय पाकिस्तानी खिलाडी ने पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि 2016 में भारत में हुई टी20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अफरीदी पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान थे। टूर्नामेंट के बाद वे कप्तान पद से हट गए, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में खेल के छोटे प्रारूप में अपना कैरियर जारी रखा।

यह भी पढे: विराट कोहली विजडन मैगजीन के कवर पेज पर जगह पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने

अफरीदी का करियर

अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेले। इनमें उन्होंने 8,064 रन बनाए। वनडे में अफरीदी का उच्चतम स्कोर 124 रनों का है। लेग स्पिन गेंदबाजी से अफरीदी ने कुल 395 विकेट झटके। टी20 में उन्होंने कुल 98 इंटरनेशनल मैच खेले। इनमें उन्होंने 1405 रन बनाए। उन्हें कुल 97 विकेट हासिल हुए। सीमित ओवरों में सफल अफरीदी ने अपने इंटरनैशनल क्रिकेट करियर में महज 27 टेस्ट खेले। इनमें उन्होंने 1,176 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 156 रहा और उन्होंने 48 विकेट भी झटके।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमास कबीर का 68 साल की उम्र में निधन

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमास कबीर का निधन, वह 68 साल के थे

भारत के पूर्व पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमास कबीर का निधन, वह 68 साल के थे

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का रविवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। 

अल्तमस कबीर देश के 39वें चीफ जस्टिस बने थे, जिनका कार्यकाल 29 सितंबर, 2012 से 19 जुलाई, 2013 तक था। 19 जुलाई, 1948 को जन्मे कबीर ने 1973 में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

यह भी पढे: सीबीआई के पूर्व प्रमुख जोगिंदर सिंह का निधन

उन्होंने जिला न्यायालयों तथा कलकत्ता उच्च न्यायालय में दीवानी तथा आपराधिक दोनों ही मामले देखे। उन्हें छह अगस्त, 1990 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और एक मार्च, 2005 को वह झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। वह नौ सितंबर, 2005 को सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस बने थे।

भारतीय महिला टीम ने एशियाई रग्बी सैवंस ट्राफी में रजत पदक जीता

भारतीय महिला टीम ने एशियाई रग्बी सैवंस ट्रॉफी में जीता रजत पदक


भारतीय महिला टीम ने लाओस में हुए एशियाई रग्बी सैवंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता। भारत के अलावा टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, फिलीपीन्स, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, और मेजबान लाओ टीम ने हिस्सा लिया।

सात टीमों के बीच टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला गया। भारत ने पहले दिन लाओ को 22-7 से, फिलीपीन्स को 12-5, नेपाल को 43-0 और मलेशिया को 26-12 से हराया।

यह भी पढे: डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का पुरस्कार जीता

दूसरे दिन भारत ने पाकिस्तान को 5-0 से पछाड़ा लेकिन अंतिम मैच में उसे कोरिया के खिलाफ 0-29 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

इसरो ने देश में बने सबसे बड़े क्रायोजेनिक इंजन जीएसएलवी मार्क III का सफल परीक्षण किया

भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) ने किया देश में बने सबसे बड़े क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) ने किया देश में बने सबसे बड़े क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

एक साथ अंतरिक्ष में 104 सैटेलाइट्स को लॉन्च कर पूरी दुनिया को हैरान कर चुके भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) एक और कारनामा किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत के सबसे बड़े देश में विकसित क्रायोजेनिक अपर स्टेज इंजन जीएसएलवी मार्क III का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।


यह भी पढे: पाकिस्तानी सेनेट में पास हुआ ऐतिहासिक हिन्दू विवाह विधेयक 2017

इस शक्तिशाली इंजन का परीक्षण शनिवार को तमिलनाडु के तिरनेल्वेल्ली जिले के महेन्द्रगिरी में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया। इससे पहले सभी प्रणालियों की पुष्टि करने के लिए सी 25 स्टेज ने 25 जनवरी 2017 को 50 सेकेंड के लिए सफल उड़ान भरी थी। इसरो ने बताया कि स्टेज विकास के पहले 3 सीई 20 इंजन छोड़े गए थे जिनमें से दो इंजनों का समुद्र तल में परीक्षण किया गया और तीसरे इंजन को काफी उंचाई में 25 सेकेंड के लिए उड़ाया गया।

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

पाकिस्तानी सेनेट में पास हुआ ऐतिहासिक हिन्दू विवाह विधेयक 2017

पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए खुशखबरी, सीनेट ने पास किया हिन्दू विवाह विधेयक 2017

पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए खुशखबरी, सीनेट ने पास किया हिन्दू विवाह विधेयक 2017

पाकिस्तान सीनेट ने अल्पसंख्यक हिन्दुओं की शादियों के नियमन से जुड़े बहुप्रतीक्षित अहम विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है और अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून में तब्दील हो जाएगा।

हिन्दू विवाह विधेयक 2017 को 18 फरवरी से सीनेट ने पारित कर दिया। यह हिन्दू समुदाय का पहला विस्तारित पर्सनल लॉ है। निचला सदन या नेशनल असेम्बली विधेयक को 15 सितंबर 2015 को पहले ही मंजूरी दे चुकी है और कानून का रूप लेने के लिए इसे केवल राष्ट्रपति के दस्तखत की दरकार है जोकि मात्र एक औपचारिकता है।

यह भी पढे: सैमसंग प्रमुख ली जेई योंग भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू इस विधेयक को व्यापकतौर पर स्वीकार करते हैं क्योंकि यह शादी, शादी के पंजीकरण, अलग होने और पुनर्विवाह से संबंधित है। इसमें लड़के और लड़की दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है।

यह पाकिस्तानी हिन्दुओं के लिए पहला पर्सनल लॉ होगा, जो पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में लागू होगा। सिंध प्रांत पहले ही अपना हिन्दू विवाह विधेयक तैयार कर चुका है।

विधेयक को सीनेट में कानून मंत्री जाहिद हमीद ने पेश किया, जिसका किसी ने विरोध नहीं किया। यह इसलिए हुआ क्योंकि प्रासंगिक स्थायी समितियों में सभी सियासी पार्टियों के सांसदों ने हमदर्दी वाला नजरिया जाहिर किया था।

मशहूर हिंदी साहित्यकार सुरेंद्र वर्मा को वर्ष 2016 के व्यास सम्मान के चुना गया

हिन्दी के साहित्यकार और नाटक लेखक सुरेंद्र वर्मा को व्यास सम्मान

हिन्दी के साहित्यकार और नाटक लेखक सुरेंद्र वर्मा को व्यास सम्मान

हिन्दी के मशहूर लेखक और साहित्यकार सुरेंद्र वर्मा को वर्ष 2016 का व्यास सम्मान उनके 2010 में प्रकाशित उपन्यास के लिए दिया जायेगा। लेखक सुरेंद्र वर्मा उनके उपन्यास ‘काटना शमी का वृक्ष : पद्मपखुरी की धार से' को चुना गया है। के के बिरला फांउडेशन ने उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे 76 वर्षीय वर्मा को 26 वां व्यास सम्मान देने की घोषणा की। इस उपन्यास का प्रकाशन वर्ष 2010 में हुआ था। यह सम्मान पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित किसी श्रेष्ठ कृति को दिया जाता है।

यह भी पढे: शाहरुख खान को चौथे यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डा. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में सुरेंद्र वर्मा के नाम का चयन किया गया। उन्हें बतौर सम्मान साढ़े तीन लाख रुपये प्रदान किए जायेंगे। इस पुरस्कार का आरंभ 1991 में किया गया था। वर्मा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल चुके हैं। डॉ. रामविलास शर्मा, गिरिजा कुमार माथुर, धर्मवीर भारती, कुंवर नारायण, केदारनाथ सिंह और श्रीलाल शुक्ल जैसे लेखकों को यह सम्मान मिल चुका है।

शनिवार, 18 फ़रवरी 2017

सैमसंग प्रमुख ली जेई योंग भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के मामले में सैमसंग कंपनी के उपाध्यक्ष ली जेई योंग गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के मामले में सैमसंग कंपनी के उपाध्यक्ष ली जेई योंग गिरफ्तार

दक्षिण कोरियाई मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग के प्रमुख ली जेई योंग को भ्रष्टाचार और देश के राष्ट्रपति को घूस देने के मामले में 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। इस रिश्वत कांड के कारण राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेई पर महाभियोग चलाया गया।

यह भी पढे: भारत ने ओडिशा से इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया


सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष ली जेई योंग पर सुचारू रूप से कंपनी के नेतृत्व परिवर्तन के लिए सरकार का समर्थन हासिल करने के वास्ते पार्क की करीबी मित्र को करीब 40 मिलियन डॉलर की घूस देने का आरोप है। देश को हिलाकर रखने वाले इस घोटाले में कथित भूमिका को लेकर योंग से कई बार पूछताछ की गयी। 48 वर्षीय योंग को इस स्कैण्डल का मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है।


विकास स्वरूप कनाडा में भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त किये गए

विकास स्वरूप बने कनाडा में भारत के नए उच्चायुक्त

विकास स्वरूप बने कनाडा में भारत के नए उच्चायुक्त

भारतीय विदेश मंत्रालय के वर्तमान प्रवक्ता विकास स्वरूप को कनाडा में भारत का नया उच्चायुक्त (हाई कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। विकास स्‍वरूप भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच अधिकारी हैं। विकास स्वरूप ने 2003 में लंदन में अपनी पोस्टिंग के दौरान अपना उपन्यास 'क्यू एंड ए' लिखा था। उन्होंने महज दो महीने के भीतर अपने उपन्यास को पूरा कर लिया। स्वरूप के इस पहले ही उपन्यास 'क्यू एंड ए' का दुनिया की 36 भाषाओं में अनुवाद हुआ। बीबीसी ने इस पर एक रेडियो ड्रामा भी बनाया था।


विकास स्‍वरूप तुर्की, अमेरिका, इथोपिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और जापान में विभिन्‍न कूटनीतिक मिशन पर जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने उन्‍हें अप्रैल, 2015 में विदेश मंत्रालय का आधिकारिक प्रवक्‍ता बनाया था और सैयद अकबरुद्दीन के बाद नई दिल्‍ली स्थित इसके पब्लिक डिप्‍लोमेसी डिविजन की जिम्‍मेदारी सौंपी थी।

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

एजाज अहमद चौधरी बने अमेरिका में पाकिस्तान के नए राजदूत

एजाज अहमद चौधरी अमेरिका में पाकिस्तान के नए राजदूत नियुक्त

एजाज अहमद चौधरी अमेरिका में पाकिस्तान के नए राजदूत नियुक्त

पाकिस्तान ने वर्तमान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया। विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, राजदूत एजाज अहमद चौधरी अगले महीने वाशिंगटन में नयी भूमिका संभालेंगे। वह जलील अब्बास जिलानी का स्थान लेंगे।


विदेश सेवा में 36 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले चौधरी 08 दिसंबर, 2013 से विदेश सचिव के पद पर आसीन हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्राालय में प्रवक्ता की भूमिका में थे।

इदापड्डी पलानीस्वामी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये

इदापड्डी पलानीस्वामी बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री


इदापड्डी पलानीस्वामी बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

इदापड्डी पलानीस्वामी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए हैं। उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव ने 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के अलावा 31 मंत्रियों को भी पद और गोपनयीता की शपथ दिलाई गई। वहीं सूबे के गवर्नर ने  नए सीएम को 15 दिन में बहुत साबित करने को कहा है।

यह भी पढे: हेमंत भार्गव बने एलआईसी के नए प्रबंध निदेशक

शशिकला के बेहद करीबी इदापड्डी पलानीस्वामी का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में सिसासी संकट खत्म हो गया। पलानीस्वामी ने 16 फरवरी को राजभवन में राज्य के गवर्नर विद्यासागर राव से मुलाकात की। पलानीस्वामी ने 124 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया। तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर इससे पहले भी पलानीस्वामी दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके थे। गत 5 फरवरी को अन्नाद्रुमक महासचिव वीके शशिकला को अन्नाद्रुमक विधायक पार्टी का नेता चुना गया था। वही मुख्यमंत्री पन्नीरसेलवलम ने उनके खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया था।

राज्यपाल ने अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में फैसले के चलते अपना निर्णय लंबित रखा था। 15 फरवरी को उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाया और शशिकला की दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की उम्मीदें समाप्त हो गयीं।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

उसेन बोल्ट ने चौथी बार जीता ‘स्पोर्ट्समैन आफ द ईयर' का पुरस्कार

उसेन बोल्ट और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने 'स्पोर्ट्सपीपुल ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीता 

उसेन बोल्ट और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने 'स्पोर्ट्सपीपुल ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीता


बीते साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसैन बोल्ट को खेलों का ऑस्कर अवॉर्ड कहे जाने वाले लॉरियस का 'स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर' चुना गया है। 15 फरवरी 2017 को आयोजित हुए लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। बोल्ट ने चौथी बार यह पुरस्कार जीतकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

इस पुरस्कार समारोह में 100 और 200 मीटर रेस के विश्व रिकॉर्ड धारी बोल्ट को चौथी बार लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर चुना गया। चार बार ये पुरस्कार हासिल करने वाले बोल्ट, रोजर फेडरर, सेरेना विलियम्स और केली स्लेटर के बाद चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले बोल्ट को 2009, 2010 और 2013 में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।

यह भी पढे: डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का पुरस्कार जीता

रियो ओलंपिक में 4 गोल्ड मेडल जीतने वाली महान अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को 'स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द इयर' चुना गया। सबसे ज्यादा ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले महान अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स को 'कमबैक ऑफ द इयर' का अवॉर्ड दिया गया। रियो ओलंपिक में फेल्प्स ने 5 गोल्ड मेडल जीते थे।

शाहरुख खान को चौथे यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

शाहरुख खान को रेखा के हाथों मिलेगा चौथा यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार

शाहरुख खान को रेखा के हाथों मिलेगा चौथा यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को चौथे यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शाहरुख को ये अवॉर्ड मशहूर फिल्म एक्ट्रेस रेखा इस महीने के आखिर में एक समारोह के दौरान देंगी।

रेखा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के साथ 25 फरवरी को शाहरुख को यह अवॉर्ड देंगी। ये पुरस्कार यशराज की स्थापना करने वाले यश चोपड़ा की याद में तीन साल पहले शुरू किया गया और शाहरुख से पहले ये पुरस्कार अमिताभ बच्चन और रेखा को दिया जा चुका है।

यह भी पढे: प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को मिला बेस्ट स्क्रिप्ट अवॉर्ड

पिछले दो दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा शाहरुख खान, यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें प्रमुख फिल्में है- 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर-जारा' और 'जब तक है जान'।

दिग्गज निमार्ता-निदेर्शक की याद में यह पुरस्कार अभिनय, संगीत जैसे सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है।

बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को मिला बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड

पुणे फिल्म महोत्सव: प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को मिला बेस्ट स्क्रिप्ट अवॉर्ड


पुणे फिल्म महोत्सव 2017 : प्रियंका चोपड़ा मराठी फिल्म की 'वेंटिलेटर' को मिला बेस्ट स्क्रिप्ट अवॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को 15वें पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (पीआईएफएफ) में बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड मिला है। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबेल पिक्चर्स' ने इस फिल्म का निर्माण किया है। वेंटिलेटर पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी।

यह भी पढे: नाना पाटेकर वर्ष 2016 के 'लाइफ टाइम अचिवमेंट' अवार्ड के लिए नामांकित

फिल्म के निर्देशक राजेश मापुस्कर ने ही फिल्म की पटकथा भी लिखी है। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा, पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपना पहला पुरस्कार पा कर मैं अभिभूत हूम और वह भी पटकथा के लिए। मैं इस बात से प्रसन्न हूं कि अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने हमारी पटकथा को सराहा और उसे सम्मान दिया। यह पूरी टीम के लिए गर्व का पल है।

निमार्ता एवं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी यह पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि फिल्म का विषय मेरे दिल के काफी करीब है। यह कुछ ऐसा था जिस पर हम सब (प्रियंका और राजेश) को पूरी तरह से विश्वास था। यह फिल्म न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव के लिए भी चुनी गई है।

तहमीना जांजुआ बनीं पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव

तहमीना जांजुआ बनीं पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव 


तहमीना जांजुआ बनीं पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव

वरिष्ठ राजनयिक तहमीना जांजुआ को 14 फरवरी को पाकिस्तान का विदेश सचिव नियुक्त किया गया।पाकिस्तान में इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाली वह पहली महिला हैं। विदेश कार्यालय ने कहा कि तहमीना निवर्तमान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी का स्थान लेंगी।  वह 29वीं विदेश सचिव होंगी।
विदेश विभाग ने कहा कि तहमीना जांजुआ मार्च, 2017 के पहले हफ्ते में विदेश सचिव का पदभार संभालेंगी।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

तहमीना जांजुआ में संयुक्त राष्ट्र में स्थानीय प्रतिनिधि और राजदूत के तौर पर सेवा दे रही हैं। उन्होंने इस्लामाबाद स्थित कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की।  तहमीना दिसंबर, 2011 से अक्तूबर, 2015 तक इटली में पाकिस्तान की राजदूत रहीं। साल 2011 में वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता भी रहीं।

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017

फ्रैंक वाल्टर स्टेन्मीयर जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए

पूर्व विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टेन्मीयर जर्मनी के नए राष्ट्रपति चुने गए


पूर्व विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टेन्मीयर जर्मनी के नए राष्ट्रपति चुने गए

पूर्व विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टेन्मीयर को जर्मनी का नया राष्ट्रपति चुना गया है। 61 वर्षीय स्टीनमीयर जर्मनी के सबसे लोकप्रिय राजनेता माने जाते हैं, अब वह यूरोपीय संघ के शीर्ष अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढे: अजय त्यागी बने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के नए अध्यक्ष

कुल 1239 वैध मतों में से 931 फ्रैंक वाल्टर स्टीन्मीयर के पक्ष में पड़े। स्पेशल फेडरल असेंबली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जिसमें सांसद और जर्मनी के 16 राज्यों के निर्वाचक शामिल थे। इससे पहले मजबूत उम्मीदवार नहीं मिलने की स्थिति में मर्केल की पार्टी ने उनको समर्थन दिया। स्टीन्मीयर 77 वर्षीय जोचिम गॉक की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 17 मार्च को समाप्त हो रहा है। 

नाना पाटेकर को मिलेगा 'लाइफ टाइम अचिवमेंट' अवार्ड

नाना पाटेकर को मिलेगा 'लाइफ टाइम अचिवमेंट' का सम्मान


नाना पाटेकर को मिलेगा 'लाइफ टाइम अचिवमेंट' अवार्ड

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा में दिए अपने बेहतरीन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा। ये अवॉर्ड उन्हें 16 से 23 फरवरी तक बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होने जा रहे बोधिस्तवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नाना पाटेकर को सिनेमा में उनके योगदान और उनके समाजिक कामों के लिए लाइफ टाइम अचिवमेंट सम्मान दिया जाएगा। इस फेस्टिवल का आयोजन ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। फेस्विटल का उदघाटन समारोह पटना के सचिवालय प्रांगण में अधिवेशन भवन में होगा। ये इस फेस्टिवल का दूसरा साल है।

यह भी पढे: कवि शंख घोष वर्ष 2016 का ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामांकित

इस फेस्टिवल को बिहार एक विरासत का नाम दिया गया है। इस दौरान फेस्टिवल में 122 देशों से 3543 फिल्मों की एंट्री मिली हैं। इनमें फीचर फिल्मों के अलावा डाक्युमेंट्री, शार्ट फिल्में, और वृत्त चित्र भी शामिल हैं। खबरों के अनुसार, फेस्टिवल में 150 से ज्यादा फीचर फिल्मों का इस दौरान प्रदर्शन होगा।

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 12 फरवरी को देश भर में मनाया गया

12 फरवरी को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस देश भर में मनाया गया

12 फरवरी को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस देश भर में मनाया गया


राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 12 फरवरी को मनाया गया। इसका विषय - 'फ्रॉम वेस्ट टू प्रोफिट्स - थ्रू रिड्यूस, रिसाइकिल एंड रियूज़' था। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद का गठन (12-18 फ़रवरी) उत्पादकता सप्ताह के रूप में सात दिनों के उत्पादकता दिवस के रूप में 12 फ़रवरी के उपलक्ष्य में और पालन करते हुए देश भर में हर साल मनाया जा रहा है।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

उद्देश्य अवधारणा की ओर, सभी संबंधित पक्षों की ओर ध्यान आकर्षित करने और उत्पादकता उपकरण और समकालीन प्रासंगिक विषयों के साथ तकनीक के कार्यान्वयन के लिए प्रोत्साहित करना है। उत्पादकता और गुणवत्ता की घटनाओं, अभियान, प्रेरक पुरस्कार और अन्य उपयुक्त विधियों का सेमिनार, कार्यशालाओं, प्रकाशनों, समारोह के माध्यम से उत्पादकता, गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धा और दक्षता चेतना प्रचार।

हरियाणा ने जीता कबड्डी चैम्पियनशिप, मिला 1 करोड़ इनाम

हरियाणा ने कबड्डी में रेलवे को हराकर जीता कबड्डी चैम्पियनशिप का खिताब

हरियाणा ने जीता कबड्डी चैम्पियनशिप, मिला 1 करोड़ इनाम

हरियाणा ने मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल में हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑल इंडिया नेशनल स्टाइल कबड्डी चैम्पियनशिप के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया है। हरियाणा ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में रेलवे को 33-27 से हराया।

खिताब के साथ हरियाणा ने एक करोड़ रुपए की इनामी राशि भी अपने नाम की। ओएनजीसी ने एयर इंडिया को 45-37 से हराते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढे: ओडिशा करेगा 14वें पुरूष हॉकी विश्व कप 2018 की मेजबानी, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खिताब विजेता टीमों को अवार्ड प्रदान किए। विजेता टीम को एक करोड़ रुपए, दूसरे स्थान पर रही टीम को 50 लाख रुपए और तीसरे स्थान पर रही टीम 25 लाख रुपए प्रदान किए गए। भारत में कबड्डी के किसी टूर्नामेंट में दी जाने वाली यह सर्वोच्च इनामी राशि है।

रविवार, 12 फ़रवरी 2017

भारत ने ओडिशा से इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने किया सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण


भारत ने किया सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

भारत ने 11 फरवरी 2017 को पूरी तरह भारत में निर्मित सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल ऑटोमेटिड ऑपरेशन, रडार आधारित और ट्रैकिंग सिस्टम आदि तकनीक से लैस है, जो कंप्यूटर नेटवर्क की मदद से डेटा की गणना कर बलेस्टिक मिसाइल हमले का पता लगाकर उस पर जवाबी हमला करने में सक्षम है। इस मिसाइल का परीक्षण ओड़ीसा के तट पर किया गया।  इंटरसेप्टर को जांचने के लिए बंगाल की खाड़ी से एक जहाज पर से पृथ्वी मिसाइल को टारगेट के तौर पर लॉन्च किया गया था।

यह भी पढे: 06 फरवरी से 11 फरवरी 2017 तक समसामयिकी घटनाक्रम

पीडीवी वह तकनीक है, जिसमें मिसाइल को जवाबी हमले के लिए तैयार रखा जाता है, कंप्यूटर से जरूरी कमांड मिलते ही यह मिसाइल जवाबी हमले के लिए निकलने को तैयार रहती है। जैसे ही यह मिसाइल धरती के वातावरण से बाहर निकलती है इसकी हीट शील्ड इससे अलग हो जाती है और यह अपने लक्ष्य साध कर हमले करने को तैयार हो जाती है।

अजय त्यागी बने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के नए अध्यक्ष

वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी अजय त्‍यागी होंगे सेबी के नए प्रमुख, मार्च में संभालेंगे पदभार

वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी अजय त्‍यागी होंगे सेबी के नए प्रमुख, मार्च में संभालेंगे पदभार


वित्त मंत्रालय के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्यागी को 11 फरवरी 2017 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्हें यू. के. सिन्हा के स्थान पर नियुक्त किया गया है। वह 1 मार्च को यू के सिन्हा से पदभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

1984 बैच के आइएएस अधिकारी त्यागी हिमाचल प्रदेश कैडर से हैं और आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव (निवेश) के पद पर हैं। वह पूंजी बाजार समेत कई मामले देखते हैं। त्यागी की नियुक्ति के बारे में सरकारी आदेश जारी किया गया है।

शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

06 फरवरी से 10 फरवरी 2017 तक समसामयिकी घटनाक्रम

06 फरवरी से 10 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स (06 February to 10 February Current Affairs in Hindi)


01 फरवरी से 05 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स (1 February to 5 February Current Affairs in Hindi)

इस अध्याय में भारत और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, राजनीति, पुरस्कार, निधन, नियुक्ति एवं मनोरंजन आदि समसामयिकी घटनाक्रम के बारे में पढ़ सकते है।

यहाँ पढ़े: फरवरी 2017 समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (February 2017 Current Affairs Quiz in Hindi)

फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स क्विज: ऊपर दिए गए लिंक में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से फरवरी 2017 माह में भारत एवं विश्व स्तर पर हुई समसामयिकी घटनाक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी (प्रश्न और उनके उत्तर) दिए गए है।

आइये जाने 06 फरवरी से 10 फरवरी 2017 तक भारत और विश्व में महत्वपूर्ण घटनाएँ:

1. भौतिकशास्त्री पीटर मैन्सफील्ड का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया
अंग्रेजी भौतिक वैज्ञानिक पीटर मैन्सफील्ड का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पीटर मैंसफील्ड को एमआरआई स्कैनर के आविष्कार में मदद के लिए वर्ष 2003 में क्रिस्चियन लौटरबर के साथ चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया था।

2. केंद्र सरकार ने हेमंत भार्गव को एलआईसी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
केंद्र सरकार ने हेमंत भार्गव को बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। हेमंत भार्गव इस पद पर 31 जुलाई 2019 तक बने रहेंगे।

3.  डॉ. पी. रघुराम को वर्ष 2016 के डॉ. बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया
हैदराबाद के डॉ. पी. रघुराम को 2016 के प्रतिष्ठित डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार के लिए चुना गया है। सर्जन रघुराम को सामाजिक चिकित्सा राहत क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार भारत में चिकित्सकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

4. जेफ सेशंस अमेरिका के अगले अटॉर्नी जनरल चुने गए
रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट सदस्य जेफ सेशंस को अमेरिका का अगला अटॉर्नी जनरल चुना गया है। अमेरिकी सीनेट में हुए मतदान में 100 सदस्यीय मतदान में जेफ सेशंस को 52 वोट मिले।

5. ओडिशा करेगा 14वें पुरूष हॉकी विश्व कप 2018 की मेजबानी
ओडि़शा सरकार ने 14वें पुरूष हॉकी विश्व कप 2018 की मेजबानी के प्रस्ताव को सैद्वांतिक तौर पर मंजूरी दे दी। पुरूष हॉकी विश्व कप 2018 प्रतियोगिता 28 नवंबर से 16 दिसंबर 2018 के बीच भुवनेश्वर में स्थित कलिंगा स्टेडियम में खेली जाएगी।

6. जॉवेनेल मॉइस हैती के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए
जॉवेनेल मॉइस को हैती के नए राष्ट्रपति के रूप में नियकुत किया गया। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। मॉइस ने संसद के चेम्बर में शपथ ली। उन्हें नवम्बर में हुए चुनावों में 55 प्रतिशत मत मिले थे। 

7. मजदूरी भुगतान संशोधन विधेयक 2017 को लोकसभा की मंजूरी
लोकसभा में 07 फरवरी 2017 को मजदूरी भुगतान संशोधन विधेयक 2017 पास हो गया। विधेयक के पास होने के बाद मालिक अब मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान चेक द्वारा या उनके खाते में सीधे डाल सकते हैं।

8. सौरभ वर्मा और रितुपर्णा दास ने 2017 राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती 
तीसरी वरीयता प्राप्त सौरभ वर्मा और दूसरी वरीयता प्राप्त रितुपर्णा दास 81वीं राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में 07 फरवरी 2017 को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन बन गए।

9. भारत ने एशियाई जूनियर स्क्वॉश में स्वर्ण पदक जीता
भारतीय खिलाड़ियों ने हांगकांग में हुई एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में मलेशिया को 2-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरी बार खिताब हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 2011 में पहला स्थान प्राप्त किया था।

10. विराट कोहली विजडन मैगजीन के कवर पेज पर जगह पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 06 फरवरी 2017 को सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट की बाइबिल कही जाने वाली मैगजीन विजडन के कवर पेज पर जगह पाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

Popular/Trending News