मंगलवार, 31 जनवरी 2017

अमूल्‍य पटनायक बने दिल्‍ली के नए पुलिस कमिश्‍नर

केंद्र सरकार ने अमूल्य कुमार पटनायक को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया 


केंद्र सरकार ने अमूल्य कुमार पटनायक को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया


गृह मंत्रालय ने अमूल्य पटनायक को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। पटनायक आलोक वर्मा की जगह लेंगे, आलोक वर्मा को सरकार ने सीबीआइ डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया है।

यह भी पढे: वर्ष 1978 से अब तक बने दिल्ली पुलिस आयुक्तों की सूची

1985 बैच के आईपीएस अमूल्य पटनायक उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी है। पटनायक ओडिशा के रहने वाले हैं। पटनायक अभी तक दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) के पद पर तैनात थे।

आलोक वर्मा के जाने के बाद से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद खाली था। दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद की रेस में दो और वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी दीपक मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार का नाम शामिल था।

अमूल्य पटनायक दिल्ली में जॉइंट सीपी क्राइम, पॉन्डिचेरी में एसएसपी (लॉ एंड आर्डर), एडिशनल डीसीपी सेंटल डिस्ट्रिक्ट्र, डीसीपी साउथ और आईजी एसपीजी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। अमूल्य पटनायक को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और पुलिस मेडल से सम्मानित भी किया जा चुका है।

फ्रांस की इरिस मितेनाएरे ने वर्ष 2016 मिस यूनिवर्स का खिताब जीता

फ्रांस की इरिस मितेनाएरे सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2016 की विजेता बनीं




फ्रांस की इरिस मितेनाएरे ने सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2016 का खिताब जीता है। फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरेना में मेजबान हार्वे ने इरिस मितेनाएरे को विजेता घोषित किया। इरिस मितेनाएरे (23) को वर्ष 2015 की मिस यूनिवर्स पिया वुर्टजबाक ने ताज पहनाया।

यह भी पढे: वर्ष 1952 से अब तक मिस यूनिवर्स विजेताओं की सूची

इरिस डेंटल सर्जरी की डिग्री कर रही हैं। उन्हें खेलकूद, दुनियाभर में घूमने और नए फ्रांसीसी व्यंजन बनाने का भी शौक है। इस प्रतियोगिता में मिस हैती को फर्स्ट रनरअप और मिस कोलंबिया को सेकंड रनरअप घोषित किया गया जबकि भारत की रोशमिता हरिमूर्ति शीर्ष 15 में भी स्थान बनाने में कामयाब नहीं रही।

इस प्रतियोगिता में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन जज पैनल का हिस्सा थीं।

सोमवार, 30 जनवरी 2017

अभिनव बिंद्रा बने टॉप समिति के नए अध्यक्ष

भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बने टारगेट ओलिंपिक पोडियम समिति के नए अध्यक्ष

भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बने टारगेट ओलिंपिक पोडियम समिति के नए अध्यक्ष

ओलंपिक शूटिंग में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को गठित टारगेट ओलिंपिक पोडियम समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। वही समिति में धाविका पीटी ऊषा और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को भी शामिल किया है।

यह भी पढे: महेंद्र सिंह धोनी बने मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर

बिंद्रा पिछली समिति के भी सदस्य रह चुके है। लेकिन रियो ओलिंपिक की तैयारियों के लिए उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। वही इस समिति में निशानेबाज अंजलि भागवत और महिला भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी को भी शामिल किया गया हैं।

इसके साथ ही अन्य पांच सदस्यों में, खेल प्रशासक अनिल खन्ना, मुक्केबाजी व्यवस्थापक पीके मुरलीधरन राजा, रेलवे स्पो‌र्ट्स प्रमोशन बोर्ड की सचिव रेखा यादव, साइ के कार्यकारी निदेशक  एसएस राय और संयुक्त सचिव इंदर धमीजा हैं।

सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2016: पीवी सिंधु, समीर ने जीता खिताब

पीवी सिंधु ने ग्रेगोरिया मारिस्का और समीर वर्मा ने हमवतन बी. साई प्रणीत को हराया


पीवी सिंधु ने ग्रेगोरिया मारिस्का और समीर वर्मा ने हमवतन बी. साई प्रणीत को हराया

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और युवा समीर वर्मा ने आसानी से अपने मुकाबले जीतते हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया।

सिंधू ने इंडोनेशिया की मारीस्का को 21-13, 21-14 और समीर ने हमवतन साई प्रनीत को 21-19, 21-6 से पराजित किया। इसके अलावा, आठवीं वरीय समीर वर्मा ने हमवतन और टूर्नामेंट के नौंवी वरीय बी. साई प्रणीत को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में 21-19, 21-16 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

प्रतियोगिता के मिश्रित युगल फाइनल में भारत की सिक्की रेड्डी और प्रणव चोपड़ा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने भारत की ही अश्विनी पोनप्पा और सुमंथ रेड्डी की जोड़ी को 22-20, 21-10 से हराया।

इसके अलावा महिला युगल में डेनमार्क की कैमिला-क्रिश्चियन और पुरुष युगल में डेनमार्क के ही बो-कार्सटन की जोड़ी चैंपियन बनी।

रविवार, 29 जनवरी 2017

मशहूर अमेरिकी अभिनेता माइक कोनर्स का कैलिफोर्निया के तरजाना में 91 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर अमेरिकी अभिनेता माइक कोनर्स का कैलिफोर्निया के तरजाना में 91 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर अमेरिकी अभिनेता माइक कोनर्स का कैलिफोर्निया के तरजाना में 91 वर्ष की उम्र में निधन


मशहूर अमेरिकी अभिनेता माइक कोनर्स का कैलिफोर्निया के तरजाना में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
माइक कोनर्स वर्ष 1960 और 1970 के दशक में टेलीविजन धारावाहिक ‘मनिक्स’ में जासूस जो मनिक्स की भूमिका निभा चुके थे।

यह भी पढे: चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन

‘मनिक्स’ 1968 से 1975 तक आठ सत्रों में चला और इसकी पिछली श्रृंखला डेसीलू प्रोडक्शंस से है। कोनर्स ने एक कठिन, एथलेटिक अन्वेषक के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए गोल्डन ग्लोब जीता।


वर्ष 2007 में वह ‘टू एंड ए हॉफ मैन’ में अतिथि भूमिका में नजर आए। इसके अलावा वह ‘मर्डर शी रोट’, ‘लव बोट’ और ‘वॉल्कर, टैक्साज रैंजर’ जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं। कोनर्स अपनी पत्नी मैरी लो, बेटी डीना, और पोती कोपर्स के साथ रहते थे।

आस्ट्रेलियाई ओपन 2017: रोजर फेडरर ने राफेल नडाल को हराकर 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता

आस्ट्रेलियाई ओपन 2017: रोजर फेडरर ने राफेल नडाल को और सेरेना विलियम्स ने वीनस विलियम्स को हराकर ऑस्ट्रेलियन खिताब जीता

आस्ट्रेलियाई ओपन 2017: रोजर फेडरर ने राफेल नडाल को और सेरेना विलियम्स ने वीनस विलियम्स को हराकर ऑस्ट्रेलियन खिताब जीता

स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता। रोजर फेडरर ने मेलबर्न में खेले गए फाइनल में राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से मात देकर पांचवीं बार आॅस्ट्रेलियन ओपन खिताबी पर कब्जा जमाया। यह रोजरर फेडरर के करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

यह भी पढे: सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2016: पीवी सिंधु, समीर ने जीता खिताब

रोजर फेडरर ने पांच साल के लंबे अंतराल के बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीता है। उन्होंने अंतिम बार 2012 में विंबलडन खिताब अपने नाम किया था। फेडरर ने इससे पहले 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।

वर्ष के पहले ग्रैंडस्‍लैम ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में इस बार उम्रदराज खिलाड़ि‍यों में परचम लहराया। महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपनी बहन वीनस विलियम्स को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपर 2017 का महिला एकल का खिताब जीत लिया। सेरेना ने वीनस को लगातार दो सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। सेरेना का ये 23 ग्रैंड स्लैम खिताब है। इसके साथ ही सेरेना ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ का 22 बार ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ ही एक बार फिर से सेरेना दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं। 

शनिवार, 28 जनवरी 2017

कैप्‍टन अमरिन्‍दर सिंह बने पंजाब में कांग्रेस पार्टी के मुख्‍यमंत्री कैंडिडेट

कांग्रेस ने कैप्‍टन अमरिन्‍दर सिंह को पंजाब में पार्टी के मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किया


कांग्रेस ने कैप्‍टन अमरिन्‍दर सिंह को पंजाब में पार्टी के मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किया


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां मजीठा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह जी ही पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। राहुल गांधी के इस एलान के बाद राज्य में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के नाम को लेकर कायम संशय खत्म हो गया है। पूर्व भाजपा नेता व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से यह कयास लगाया जा रहा था कि कैप्टन का चेहरा आगे कर पार्टी चुनाव में जीत मिलने के बाद सिद्धू को सीएम बना सकती है। महत्वपूर्ण बात यह कि इस रैली में नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल थे।

भारतीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज अडवाणी बने 7वीं बार राष्ट्रीय चैंपियन

स्टार भारतीय बिलियर्ड्स व स्नूकर खिलाड़ी पंकज अडवाणी सातवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बने

स्टार भारतीय बिलियर्ड्स व स्नूकर खिलाड़ी पंकज अडवाणी सातवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बने

स्टार भारतीय बिलियर्ड्स व स्नूकर खिलाड़ी पंकज अडवाणी सातवीं बार राष्ट्रीय बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियन बन गए हैं।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पंकज ने रुपेश शाह को 5-1 से मात दी। बेंगलुरू के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 150 (83)- 135, 150 (150)- 54 (54), 151 (109)- 122 (113), 104-151 (144), 151 (74, 67)- 112 के स्कोर के साथ फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की।

यह भी पढे: भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन बने साल 2016 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

गौरतलब है कि पंकज ने सेमीफाइनल में ब्रिजेश दमानी को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।

शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

एआईएफएफ ने देश की पहली महिला फुटबाल लीग की शुरुआत

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने भारत की पहली महिलाओं की पेशेवर फुटबॉल लीग "भारतीय महिला लीग" की शुरुआत की

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने भारत की पहली महिलाओं की पेशेवर फुटबॉल लीग "भारतीय महिला लीग" की शुरुआत की


अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) देश की पहली महिला फुटबाल लीग का आयोजन यहां डा.अंबेडकर स्टेडियम में 28 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में एआईएफएफ की भारतीय महिला फुटबाल लीग की मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की।

यह भी पढे: भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन बने साल 2016 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

महिला लीग में भाग ले रही टीमों में जेपीआर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलाजी, एजल फुटबाल क्लब, राइजिंग स्टूडेंट्स क्लब (ओड़िशा), एफसी पुणे सिटी, ईस्टर्न स्पोर्टिंग यूनियन और फुटबाल क्लब अलापुरा शामिल हैं। इन टीमों की कप्तान क्रमश: सुमित्रा, के लालरूईजेली, सष्मिता मलिक, डालिमा छिब्बर, बेमबेम देवी और संजू को बनाया गया है।

यह भी पढे: डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का पुरस्कार जीता

छह टीमों की इस लीग में सभी टीमें राउंड राबिन आधार पर एक दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। फाइनल 15 फरवरी को खेला जाएगा।

शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया

शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र, अकेले मार गिराए थे 4 आतंकी

शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र, अकेले मार गिराए थे 4 आतंकी

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गुरुवार को 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हवलदार शहीद हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया, जिसे दादा की पत्नी नासेन लोवांग ने पति की याद में रोते हुए ग्रहण किया।

दादा को जम्मू एवं कश्मीर में पिछले साल मई में आतंकवादियों से लड़ते हुए अदम्य साहस और आत्मबलिदान के लिए सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 68वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान मौन खड़े थे, जब राष्ट्रपति ने असम रेजीमेंट के इस जवान के अदम्य साहस को सलाम किया।

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के बोरदुरिया गांव में 2 अक्टूबर 1979 में जन्मे दादा स्पेशल फोर्स के 3 पारा में शामिल हुए थे, इसके बाद उन्हें 2008 की जनवरी में मातृ इकाई असम राइफल्स में भेज दिया गया था। सेना द्वारा जारी बयान में बताया गया कि दादा हमेशा मृदुभाषी, दृढ़ इच्छाशक्ति और वीरतापूर्ण कौशल वाले सैनिक के रूप में जाने जाते थे।

गुरुवार, 26 जनवरी 2017

पद्म सम्मान 2017 का ऐलान : विराट कोहली, शरद पवार, कैलाश खेर समेत 89 लोगों को सम्मान

पद्म सम्मान 2017 : शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी, विराट कोहली, कैलाश खेर समेत 89 हस्तियां होंगी सम्मानित



भारत के दिग्गज राजनेताओं में शुमार किए जाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख तथा पूर्व क्रिकेट प्रशासक शरद पवार, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत), लोकसभा के पूर्व स्पीकर पीए संगमा (मरणोपरांत), गायक येशुदास, विज्ञानी उडिपि रामचंद्र राव तथा आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से नवाज़ा गया है।

भारत के 68वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए गए सम्मानों में इन सात हस्तियों को पद्मविभूषण से नवाज़े जाने के अतिरिक्त दिवंगत पत्रकार चो रामास्वामी, शास्त्रीय संगीतकार विश्वमोहन भट्ट तथा थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिन्धौर्न सहित सात ही हस्तियों को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से नवाज़ा गया है।

पद्म पुरस्कार 2017 के विजेताओं की पूरी सूची यहाँ देखें: पद्म पुरस्कार 2017 के विजेताओं के नाम और क्षेत्र

इनके अतिरिक्त देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री भी 75 लोगों को दिया गया है, जिनमें भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली व पी. श्रीजेश, पहलवान साक्षी मलिक, जिनास्ट दीपा कर्मकार, पैरा-एथलीट दीपा मलिक, डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा, पत्रकार भावना सोमैया, उपन्यासकार नरेंद्र कोहली, पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल, पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल, पार्श्वगायक कैलाश खेर तथा अभिनेता साधु मेहर भी शामिल हैं।

इस वर्ष पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए गए कुल 89 लोगों में से 19 महिलाएं हैं, पांच हस्तियां 'विदेशी', 'अप्रवासी भारतीय' तथा 'भारतीय मूल' वर्गों से हैं, तथा छह हस्तियों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है।

बुधवार, 25 जनवरी 2017

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पहले ह्यूगो चावेज पुरस्कार से सम्मानित किया गया

व्लादिमीर पुतिन को शांति और संप्रभुता के लिए पहला ह्यूगो चावेज पुरस्कार से सम्मानित किया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने व्लादिमीर पुतिन को पहले ह्यूगो चावेज पुरस्कार से सम्मानित किया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति और संप्रभुता के लिए अभी तक का पहला ह्यूगो चावेज पुरस्कार से सम्मानित किया।


निकोलस मादुरो ने दिवंगत समाजवादी नेता ह्यूगो चावेज के सम्मान में शांति पुरस्कार की शुरुआत करने की घोषणा की थी। श्री मादुरो ने इसकी घोषणा तब की थी जब उसके पड़ोसी राष्ट्र कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैनतोस को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी। उन्होंने देश में पांच दशक से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के लिए एफएआरसी विद्रोहियों के साथ एक समझौता किया था।

डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का पुरस्कार जीता

डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल जीता सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का खिताब

डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल जीता सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का खिताब

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धमाकेदार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीता है। उन्होंने सोमवार को सिडनी में साल 2016 का एलन बॉर्डर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढे: भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन बने साल 2016 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

डेविड वॉर्नर चौथे ऐसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं जिसने प्रतिष्ठित एलेन बॉर्डर मेडल को दो बार जीतने का कमाल किया है। उनसे पहले ये सफलता पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क के अलावा ऑलराउंडर शेन वॉटसन ही हासिल कर पाए थे।

इसके अलावा मिचेल स्टार्क को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। शेन वाटसन को तीसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर के पुरस्कार से नवाजा गया।

मंगलवार, 24 जनवरी 2017

विशाल कौल ओला के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किये गए

पेप्सिको के पूर्व अधिकारी विशाल कौल ओला के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) बने

पेप्सिको के पूर्व अधिकारी विशाल कौल ओला के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) बने

परिवहन के लिए देश की सबसे बड़ी कैब एग्रीगेटर ओला ने पेप्सिको के पूर्व अधिकारी विशाल कौल को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। विशाल पेप्सिको से जुड़े दिग्गज हैं, जिन्होंने 1999 में कम्पनी के साथ अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

भारतीय स्टार्टअप के बीच कारोबार के संचालन के लिए अनुभवी लोगों को लाने का चलन जोर पकड़ रहा है क्योंकि निवेशक रिटर्न चाह रहे हैं। भारतीय स्टार्टअप में ओला की समकक्ष फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने भी कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए बाहरी पेशेवरों को नियुक्त किया है। इस महीने स्नैपडील ने हाउसिंग डॉट कॉम के पूर्व सीईओ जेसन कोठारी को मुख्य रणनीति अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया है, जिन्होंने कंपनी में सुधार किया था और बड़ी प्रतिस्पर्धी न्यूजकॉर्प के प्रॉपटाइगर के साथ विलय में मदद की थी।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कल्याण कृष्णमूर्ति को शामिल किया, जो इसके सबसे बड़े निवेशक टाइगर ग्लोबल से आए और नए सीईओ बने। इन्होंने सहसंस्थापक बिन्नी बंसल की जगह ली। कौल के पास बिक्री व विपणन का अनुभव है और वह थाइलैंड, म्यांमार और लाओस यूनिट में पेप्सिको के महाप्रबंधक थे। उन्होंने प्रणय जीवराजका की जगह ली है जो ओला के पहले कर्मचारी थे और उन्हें रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए संस्थापक साझेदार बनाया गया है।

भारतीय विदेश सचिव डॉ. एस. जयशंकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा

भारत के विदेश सचिव डॉ. एस. जयशंकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा 

भारत के विदेश सचिव डॉ. एस. जयशंकर का कार्यकाल एक साल बढ़ा

केन्द्र सरकार ने इस महीने की 29 तारीख को सेवानिवृत हो रहे भारत के विदेश सचिव डॉ. एस. जयशंकर के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। डॉ. जयशंकर को जनवरी 2015 में विदेश सचिव के पद पर सुश्री सुजाता सिंह के स्थान पर नियुक्त किया गया था।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

1977 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी डॉ. जयशंकर अमेरिका और चीन में भारत के राजदूत रह चुके हैं। डॉ. जयशंकर ने अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के मामले में भारत की विदेश नीति में प्रमुख भूमिका निभाई है।

सोमवार, 23 जनवरी 2017

साइना नेहवाल ने जीता मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट

साइना नेहवाल ने जीता 2017 मलयेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब


साइना नेहवाल ने जीता 2017 मलयेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब


भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 120,000 डॉलर ईनामी राशि के मलयेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में साइना ने थाइलैंड की पॉर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में मात दी।

साइना ने 22-20, 22-20 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। साइना पिछले साल लगातार चोट से जूझ रही थीं। रियो ओलिंपिक 2016 के बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी।

इससे पहले, साइना ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग की यिप पुई यिन को 21-13, 21-10 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं पोर्नपावी ने पहले सेमीफाइनल मैच में चेयुंग गान यी को 21-19, 20-22, 21-18 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

रविवार, 22 जनवरी 2017

अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ (एचपीओए) के अध्यक्ष चुने गए

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया


पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से चार साल के कार्यकाल के लिए हिमाचल प्रदेश ओलिंपिक संघ (एचपीओए) का अध्यक्ष चुना गया। ठाकुर को एचपीओए की सालाना आम बैठक में अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के लिए निर्वाण मुखर्जी भारतीय ओलिंपिक संघ के पर्यवेक्षक थे। अन्य पर्यवेक्षकों में हॉकी कोच एनपी गुलेरिया और हिमाचल प्रदेश राजकीय खेल परिषद के पर्यवेक्षक रतन लाल ठाकुर शामिल रहे। चुनाव के लिए सूरत सिंह ठाकुर को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।

चुनाव में वीरेंद्र कंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि राजेश भंडारी को महासचिव चुना गया। भंडारी भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के उपाध्यक्ष भी हैं।

भारतीय मूल के अमेरिकी रुपेन आर. शाह वर्जीनिया के नए मुख्य न्यायाधीश बने

भारतीय मूल के अमेरिकी रुपेन आर. शाह वर्जीनिया के न्यायाधीश निर्वाचित हुए

भारतीय मूल के अमेरिकी रुपेन आर. शाह वर्जीनिया के न्यायाधीश निर्वाचित हुए

भारतीय मूल के अमेरिकी रुपेन आर. शाह वर्जीनिया के न्यायाधीश निर्वाचित हुए हैं। इस पद पर आसीन होने वाले वह पहले भारतवंशी हैं, जो वर्तमान में अगस्ता काउंटी कॉमनवेल्थ के मौजूदा चीफ डेप्यूटी हैं। स्थानीय जनरल असेंबली डेलीगेशन की गुरुवार की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, शाह स्टाउंटोन सिटी के निवासी हैं और वर्जीनिया के न्यायाधीश के रूप में उनके छह वर्षों का कार्यकाल एक फरवरी से शुरू होगा।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

शाह एक्जेक्यूटिव कमेटी तथा काउंसिल ऑफ वर्जीनिया स्टेट बार के साथ ही डायवर्सिटी कांफ्रेंस ऑफ वर्जीनिया स्टेट बार के लिए भी काम कर चुके हैं। स्टेट बार ने साल 2009 में उन्हें स्थानीय नेता के रूप में मान्यता दी थी और वह साल 2008-09 के दौरान अगस्ता काउंटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। न्यूयॉर्क के साइराक्यूज यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री लेने वाले शाह ने गैर लाभकारी वैली चिल्ड्रन्स सेंटर की स्थापना की थी, जो कानून प्रवर्तन तथा बाल सुरक्षा सेवा को उत्पीड़न के शिकार व नजरअंदाज किए गए बच्चों के साक्षात्कार में सहायता प्रदान करता है।

शनिवार, 21 जनवरी 2017

डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली 

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली

डोनाल्ड ट्रंप ने 21 जनवरी 2017 को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उनके शासनकाल में अमेरिकी नीतियों में व्यापक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप (70) ने नेशनल मॉल में सर्द मौसम के बीच करीब आठ लाख लोगों के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को पराजित किया था। उन्होंने अब्राहम लिंकन की बाइबल पर हाथ रखकर पद की शपथ ली और इसके साथ ही वे उस कुर्सी पर आसीन हो गए जो दुनिया में सबसे शक्तिशाली कही जाती है। माइक पेंस ने उप राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उन्होंने ट्रंप से पहले शपथ ली। शपथ से पहले ट्रंप ने वाइट हाउस में बराक ओबामा से मुलाकात की। उन्होंने ओबामा का स्थान लिया है जो 2009 में राष्ट्रपति बने थे और अपने दो कार्यकाल पूरे किए हैं।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

अमेरिका में 1789 में जॉर्ज वाशिंगटन के पहले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद से यह राष्ट्रपति पद का 58वां शपथ ग्रहण समारोह था। ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने वाइट हाउस में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का अभिवादन किया।

शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

वनडे क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने महेंद्र सिंह धोनी 

वनडे क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने महेंद्र सिंह धोनी

कटक में खेले गए दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में एक बेहद रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 381 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने कुल 366 रन बनाए। तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार शतक तो लगाया ही वहीं उन्होंने ने अपनी 134 रनों की पारी में 6 छक्के भी जड़ डाले। तीन छक्के जड़कर एकदिवसीय क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने इस मैच में 134 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

अपना 285वां मैच खेल रहे धोनी के नाम पर अब 203 छक्के दर्ज हो गये हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने सर्वाधिक (351) छक्के लगाये हैं। उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (270), वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (238), धोनी और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (200) का नंबर आता है।

भारत के लिये एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में धोनी और तेंदुलकर के बाद सौरव गांगुली (189), युवराज (150), वीरेंद्र सहवाग (131), सुरेश रैना (120) और रोहित शर्मा (117) का नंबर आता है।
इसके आलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में ही भारतीय मैदान पर एकदिवसीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वह सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय हैं।

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय मैदानों पर 6 हजार से अधिक रन (6976 रन) बनाए थे। तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 3 हजार से अधिक रन बनाए हैं। धोनी ने भारत में 110वें मैच की 110वीं पारी में 4000 रन पूरे किए।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा बने सीबीआई प्रमुख

दिल्ली पुलिस के आयुक्त आलोक कुमार वर्मा बने सीबीआई के नए निदेशक

दिल्ली पुलिस के आयुक्त आलोक कुमार वर्मा बने सीबीआई के नए निदेशक

केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया है। सीबीआई प्रमुख के रूप में वर्मा का कार्यकाल दो साल का होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने उनके नाम को मंजूरी दे ही है। इस समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

2 दिसंबर को अनिल सिन्हा के रिटायर होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना सीबीआई के अंतरिम निदेशक थे।

आलोक कुमार वर्मा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्मा ने फरवरी, 2016 को दिल्ली पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली थी। 59 वर्षीय वर्मा दिल्ली पुलिस, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, मिजोरम और आईबी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त बनने से पहले वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक थे।

गुरुवार, 19 जनवरी 2017

दिग्गज कांग्रेसी एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर बीजेपी में शामिल हुए

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर बीजेपी में शामिल हुए


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर बीजेपी में शामिल हुए


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर के साथ बुधवार को दिल्ली में अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर उनकी मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। सूत्रों के मुताबिक एनडी तिवारी ने कहा है कि उनका समर्थन बीजेपी को रहेगा लेकिन वह खुद बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं। रोहित शेखर को हलद्वानी सीट से बीजेपी का टिकट दिए जाने की संभावना है।

विधानसभा चुनाव 2017: पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

91-वर्षीय नारायण दत्त तिवारी दो राज्यों - उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड - के मुख्यमंत्री रहे हैं, केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं तथा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं, हालांकि राज्यपाल के रूप में उन्हें कार्यकाल के बीच में ही सेक्स स्कैंडल की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था। रोहित शेखर को नारायण दत्त तिवारी ने तीन साल पहले ही पुत्र स्वीकार किया था, जब छह साल की कानूनी लड़ाई के बाद उनका पितृत्व साबित हो गया था।

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की बढ़ी सक्रियता के बीच नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नारायण दत्त तिवारी के साथ उनके बेटे रोहित शेखर भी बीजेपी में शामिल हुए है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। राज्य के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा समेत 9 कांग्रेस एमएलए भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।

भारतीय जनता पार्टी 70 सीटों वाले राज्य उत्तराखंड में फिलहाल 64 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उससे पहले वह तीन बार अविभाजित उत्तर प्रदेश के भी मुख्यमंत्री रहे हैं, जब उत्तराखंड का गठन नहीं हुआ था।

बुधवार, 18 जनवरी 2017

चांद पर जाने वाले अखिरी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का निधन

चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन

चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन


चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री यूजिन सरनेन का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नासा ने उनके निधन की खबर दी।

सरनेन वर्ष 1972 में अपोलो 17 अंतरिक्ष यान के कमांडर थे। उन्होंने तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा की थी और चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कल ट्विटर पर कहा, ‘‘हम नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री और चांद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति सरनेन को खोने से दुखी हैं।''

नासा ने सरनेन के परिवार का एक बयान जारी किया है जिसके अनुसार, स्वास्थ्य संबधी परेशानी होने के बाद कल उनका निधन हो गया। वह एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी भी थे। बयान में कहा गया, ‘‘हमारा परिवार बहुत दुखी हैं और हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं। सरनेन एक बहुत ही अच्छे पति, पिता, भाई और दोस्त थे।''

मंगलवार, 17 जनवरी 2017

चुनाव आयोग का फैसला, अखिलेश यादव को मिला साइकल चुनाव चिह्न

चुनाव आयोग ने मुलायम को दिया झटका, अखिलेश यादव को मिला ‘साइकिल’ चुनाव चिन्‍ह



समाजवादी पार्टी में चुनाव चिन्ह और पार्टी को लेकर पिता मुलायम सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के बीच चल रही जंग में  बेटा, पिता पर भारी पड़ गया। इस मामले में सोमवार को चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह यादव को झटका देते हुए अखिलेश के पक्ष में फैसला सुनाया। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया है। आयोग के इस फैसले से मुलायम सिंह यादव और उनके गुट को तगड़ा झटका लगा है। चुनाव चिन्ह और पार्टी पर दावें की स्थिति साफ होने के बाद अब अखिलेश यादव ही पार्टी के सुप्रीमो रहेंगे।

विधानसभा चुनाव 2017: पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

ईसी के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश यादव की साइकिल चुनाव चिन्ह के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव के खिलाफ तल्ख टिप्पणी का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा वो माना जाएगा। मुलायम सिंह यादव ने अपने समर्थकों से कहा कि वे अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ने को भी तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। मुलायम ने कहा, ”मैंने तीन बार अखिलेश को बुलाया पर वो एक मिनट के लिए ही आए और मेरी बात शुरू होने से पहले ही चले गए।

चुनाव आयोग के फैसले को मुलायम सिंह यादव गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर नसीम जैदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी ने 13 जनवरी को इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ को लेकर अखिलेश-मुलायम के बीच उस विवाद शुरू हुआ जब 1 जनवरी को अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

आरबीआई ने एटीएम से कैश निकालने की सीमा 4500 रूपये से बढ़ाकर 10000 रुपये की

भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम से कैश निकालने की सीमा 4500 रूपये से बढ़ाकर 10000 रुपये की


भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के 65 दिन बाद दूसरी बार एटीएम से नगदी निकासी की सीमा बढ़ा दी। अब हरेक एटीएम कार्ड से एक दिन में 10 हजार रूपये निकाले जा सकेंगे, लेकिन सप्ताह में पहले की तरह 24 हजार रूपये ही निकाले जा सकेंगे। मौजूदा समय यह सीमा 4500 रूपये थी। इसके अलावा चालू खाते की सीमा भी बढ़ा दी गई है।

आरबीआई ने चालू खाते पर निकासी की सीमा बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दिया है। पहले हफ्ते में 50 हजार रूपये निकाले जा सकते थे जबकि अब लाख रूपये की निकासी होगी। नए साल में यह दूसरा मौका है जब रिजर्व बैंक ने नगदी निकासी की सीमा में इजाफा किया है।

पहले एक जनवरी को एटीएम नगदी निकासी की सीमा को 2500 रूपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 4500 रूपये किया गया था। हालांकि सप्ताह में नगदी निकासी की सीमा को नोटबंदी के बाद एक बार भी नहीं बढ़ाया गया है। याद रहे कि 8 नवंबर की रात 500 और हजार रूपये के पुराने नोटों को कानूनी रूप से अवैध घोषित किए जाने के बाद से बैंक और एटीएम से नगदी निकासी की सीमा तय की गई थी।

रिजर्व बैंक ने हालांकि अभी तक बचत खातों से 24 हजार रूपये निकालने की सीमा को नहीं बढ़ाया है और कोई भी व्यक्ति अपने बचत खाते से सप्ताह में सिर्फ 24 हजार रूपये ही निकाल सकता है। देश में कई स्थान ऐसे भी हैं जहां बैंक लोगों को 24 हजार रूपये भी नहीं मुहैया करा रहे हैं।

आरबीआई द्वारा आज निकासी की सीमा पर नगदी की किल्लत में सुधार आने के मद्देनजर वित्त मंत्रालय से विचार-विमर्श के बार सर्कुलर जारी किया गया है। दूसरी ओर सरकार डिजिटल लेनदेन को बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर विचार कर रही है। जबकि डिजिटल भुगतान में छूट और कोई शुल्क नहीं लगाए जाने जैसे कदम भी उठाए गए हैं। इसके अलावा सरकार ने यूपीआई, आधार पर आधारित भुगतान समेत अन्य सरकारी माध्यमों से भुगतान पर ईनाम की घोषणा भी की है।

सोमवार, 16 जनवरी 2017

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में हुए शामिल

नवजोत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ, 19 जनवरी को अमृतसर में करेंगे अपना पहला रोड-शो

नवजोत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ, 19 जनवरी को अमृतसर में करेंगे अपना पहला रोड-शो

पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू रविवार (15 जनवरी) को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए । राज्य में फरवरी के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव होने हैं। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पिछले नवंबर में कांग्रेस में शामिल हुई थी जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वे भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

हो सकता है कि सिद्धू पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के खिलाफ जलालाबाद से चुनावी मैदान में उतरें। सिद्धू ने इसके लिए हामी भर दी है। यानि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट और जलालाबाद दो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, 'आप' ने भगवंत मान को जलालाबाद से चुनावी मैदान में उतार रखा है, इस वजह से यहां मुकाबला का रोचक होना तय है।

यह भी पढे: विधानसभा चुनाव 2017 : पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित, जाने किस राज्य के किस जिले कब होगा मतदान

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाला और लंबी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, कांग्रेस चाहती कि प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार चुनाव में उतारे जाएं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को इसी कारण से लंबी विधानसभा क्षेत्र से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उतारा जाएगा, लंबी विधानसभा क्षेत्र में इसके बाद मुकाबला काफी रोचक हो जाएगी क्योंकि यहां से 'आप' के जरनैल सिंह भी मैदान में है।

रविवार, 15 जनवरी 2017

सेबी ने 25% घटाई ब्रोकर्स की फीस, रिट्स फंड में म्यूचुअल फंड निवेश को मिली मंजूरी

सेबी ने ब्रोकर शुल्क में की 25% कटौती, म्यूचुअल फंड्स को रियल एस्टेट निवेशक ट्रस्टों में निवेश की मिली छूट


सेबी ने ब्रोकर शुल्क में की 25% कटौती, म्यूचुअल फंड्स को रियल एस्टेट निवेशक ट्रस्टों में निवेश की मिली छूट

बाजार नियामक संस्था सिक्योरिटी एक्सजेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने शेयर ब्रोकरों को बड़ी राहत देते हुए ब्रोकर फीस में बड़ी कटौती कर दी है। सेबी ने ब्रोकर फीस में 25 फीसदी की कटौती करते हुए इसे प्रति करोड़ रुपये के ट्राजैक्शन पर घटाकर 15 रुपये कर दिया है। बिचौलिए का काम करने वाली विभिन्न प्रकार की इकाइयों पर लागू शुल्कों को संशोधित करने की योजना के तहत यह निर्णय किया गया है। सेबी के निदेशक मंडल की शनिवार को यहां हुई बैठक में सभी बाजार बिचौलिया फर्मों और कंपनियों को डिजिटल पेमेंट करने की छूट देने का भी फैसला लिया गया।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार सेबी बोर्ड ने इसके अलावा कंपनियों के ढांचे संबंधी योजना के मसौदे को दाखिल करने पर शुल्क और कुछ नियमों में ढील की अर्जी पर प्रसंस्करण सहित कुछ नए शुल्क लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

बयान में कहा गया है कि सेबी के 'आय और व्यय के बारे में अगले तीन वर्ष के अनुमानों को ध्यान में रखते हुए' बोर्ड ने ब्रोकरों पर प्रति एक करोड़ रुपए के कारोबार पर 20 रुपये की दर से लागू शुल्क को 25 प्रतिशत कम कर 15 रपए कर दिया है।’ ब्रोकर इस शुल्क में कमी की बहुत समय से मांग कर रहे थे।

शनिवार, 14 जनवरी 2017

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान भारतीय जनता पार्टी में शामिल

वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान बीजेपी में शामिल


वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान बीजेपी में शामिल

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे और बाद में बीजेपी से निकल गए अशोक प्रधान शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में 'भगवा' पार्टी में शामिल हो गए। प्रधान के वापस आ जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संभावना तेज होने उम्मीद है। उन्होंने चार बार बीजेपी टिकट पर खुर्जा लोकसभा सीट से चुनाव जीता था, लेकिन 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे।

विधानसभा चुनाव 2017: पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

प्रधान ने बीजेपी में लौटने को घर वापसी बताया। उन्होंने कहा कि मैं अपने घर लौटा हूं। बीजेपी ने ही मुझे पहचान दी है। मैं और मेरे कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाएंगे। प्रधान ने आरोप लगाया कि एसपी और बीएसपी ने राज्य को लूटा, केवल बीजेपी ही उसका विकास करने में सक्षम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया। वह यहां पार्टी महासचिव अरूण सिंह और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

10 मार्च से शुरू होंगी आईसीएसई और सीआईसीएसई की परीक्षाएं

आईसीएसई परीक्षा का टाइम टेबल जारी: 10 मार्च से शुरू होंगी सीआईसीएसई की परीक्षाएं 

आईसीएसई परीक्षा का टाइम टेबल जारी: 10 मार्च से शुरू होंगी सीआईसीएसई की परीक्षाएं


काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जैमिनेशन (सीआईसीएसई) ने शुक्रवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया। गौरतलब है कि पहले जो डेटशीट जारी की गई थी उसके अनुसार ISC के एग्‍जाम 6 फरवरी से और ICSE के एग्‍जाम 27 फरवरी से आरंभ होने थे पर कई पेपर ऐसे दिन थे, जिस दिन यूपी में चुनाव है। इसलिए बोर्ड ने इस डेटशीट को बदलने का फैसला किया। ये बदलाव उत्‍तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के कारण किए गया था। लेकिन अब इसकी नई डेटशीट आ गई है। बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 21 अप्रैल और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 30 जनवरी से 26 अप्रैल तक होंगी।

यह भी पढे: 9 मार्च से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

नई डेट शीट में 12वीं कक्षा की परीक्षा (ISC) की तारीख एक हफ्ते पहले की गई है। यानी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले इन छात्रों को अब बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए भी कम वक्त मिलेगा। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा (ICSE) को 10 दिनों के लिये टाला गया है।

इस बार सीआईसीएसई की 2017 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,50,871 छात्र शामिल होंगे। आईसीएसई की परीक्षाओं में कुल 1,76,327 छात्र बैठेंगे वहीं आईएससी की परीक्षाओं में कुल 74,544 छात्र भाग लेंगे।

शुक्रवार, 13 जनवरी 2017

नटराजन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के नए चेयरमैन

टीसीएस के सीईओ नटराजन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के नए चेयरमैन

टीसीएस के पूर्व सीईओ नटराजन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के नए चेयरमैन
टीसीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा की जगह लेंगे। वह 21 फरवरी, 2017 से जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछले साल 24 अक्टूबर को समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री को अपदस्थ कर रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन के तौर पर समूह की कमान संभाल ली थी।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

150 साल के इतिहास में नटराजन चंद्रशेखरन टाटा संस के पहले गैर-पारसी चेयरमैन होंगे। उनके स्थान पर अब राजेश गोपीनाथन टीसीएस के सीईओ के तौर पर कमान संभालेंगे।

कमिटी में रतन टाटा, टीवीएस ग्रुप के हेड वेणु श्रीनिवासन, बेन कैपिटल के अमित चंद्रा, पूर्व राजनयिक रोनेन सेन और लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य शामिल थे। टाटा संस 100 अरब अमेरिकी डॉलर के टाटा समूह को नियंत्रित करने वाली होल्डिंग कंपनी है।

गुरुवार, 12 जनवरी 2017

एफएम रेडियो बंद करने वाला विश्व का पहला देश बना नार्वे

यूरोप महाद्वीप स्थित नार्वे बना एफएम रेडियो बंद करने वाला विश्व का पहला देश

यूरोप महाद्वीप स्थित नार्वे बना एफएम रेडियो बंद करने वाला विश्व का पहला देश

यूरोप महाद्वीप स्थित नार्वे 11 जनवरी से अपना एफएम रेडियो नेटवर्क बंद कर रहा है। ऐसा करने वाला वह विश्व का पहला देश बन गया है। अपने डिजिटल रेडियो को सपोर्ट करने के लिए उसने ऐसा किया। नार्वे ने अब एफएम की बजाय डिजिटल ऑडियो ब्रॉडकास्टिंग (डैब) तकनीक को अपनाया है। नॉर्वे एफएम की बजाय डिजिटल ऑडियो ब्रॉडकास्टिंग (डैब) तकनीक को अपनाने जा रहा है। नार्वे के अनुसार डिजिटल रेडियो की साउंड क्वालिटी एफएम से ज्यादा अच्छी है और इसकी लागत भी 8 गुना कम है।

क्या होती है डैब तकनीक

यह एक ऐसी तकनीक हैं जिसमें एनालॉग ऑडियो सिग्नल को डिजिटल सिग्नल में बदला जाता है। इसे ऑडियो की अब तक की सबसे बेहतरीन तकनीक माना जाता है। आपको बता दे नार्वे अगले सप्ताह से पूरी तरह इस, तकनीक को अपनाने जा रहा है। इस तकनीक को अपनाने से 2.35 करोड़ डॉलर की सलाना बचत होगी। नार्वे में 20% निजी कारें ऐसी है जिनमें पहले से डैब रेडियो सिस्टम मौजूद है। एफएम को डैब रेडियो सिस्टम में बदलने में 174.70 डॉलर की लागत आती है।

डीएबी बेहतर कवरेज प्रदान करता है। छूट गए कार्यक्रमों को भी श्रोता सुन सकते हैं। इतना ही नहीं आपात स्थिति में आपात संदेश भी प्रसारित करता है। डिलीटल रेडियोनार्जे के प्रमुख ओले जॉर्गेन टॉर्वमार्क ने कहा, 'इस बड़े तकनीकी बदलाव के पीछे बड़ा अंतर और मुख्य कारण पूरी आबादी को बेहतर रेडियो सेवा उपलब्ध कराना है।' डिजीटल रेडियोनार्जे कंपनी पर सार्वजनिक प्रसारक एनआरके और व्यावसायिक रेडियो स्टेशन पी4 का अधिकार है।

यह भी पढे: विश्व के प्रमुख देश, राजधानी एवं उनकी मुद्रा

स्विट्जरलैंड ने एफएम रेडियो को खत्म करने के लिए वर्ष 2020 की समय सीमा तय की है। भारत में एफएम रेडियो की शुरूआत चेन्नई में वर्ष 1977 में हुई थी। यहां सरकार एफएम कंपनियों से एक ही बार प्रवेश शुल्क लेती है। 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाबा रामदेव ने रचा इतिहास, बनाये पांच विश्‍व रिकॉर्ड

बाबा रामदेव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम रमन सिंह समेत एक लाख लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

बाबा रामदेव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम रमन सिंह समेत एक लाख लोगों ने किया सूर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव और उनके अनुयायियों ने एक साथ पांच वर्ल्ड  रिकॉर्ड बनाए हैं। ये पहला इस तरह का रिकॉर्ड है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर में 55 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ पांच आसन किए।

बाबा रामदेव ने एक साथ एक लाख लोगों के साथ सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड अपने नाम किया है रामदेव के साथ योग शिविर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी हिस्सा लिया। वहीं, इस अनूठे कारनामे में प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के 35 हजार से ज्यादा बच्चे शामिल थे। जबकि स्थानीय प्रशासन ने इन बच्चों को शिविर तक लाने के लिए खास इंतजाम किए थे।

कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए 300 योग प्रशिक्षकों को लगाया गया था। गौरबतल है कि बाबा रामदेव ने इससे पहले 2016 में मध्य प्रदेश में 50 हजार लोगों ने सूर्य नमस्कार कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।

बुधवार, 11 जनवरी 2017

कल्याण कृष्णमूर्ति बने फ्लिपकार्ट कंपनी के नए सीईओ

कल्याण कृष्णमूर्ति बने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के नए सीईओ

कल्याण कृष्णमूर्ति बने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के नए सीईओ

टाइगर ग्लोबल के पूर्व एग्जिक्यूटिव कल्याण कृष्णमूर्ति को ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।इससे पहले इस पद पर सचिन बंसल बने हुए थे। इसके साथ ही बिनी बंसल को ग्रुप सीईओ बनाया गया है। उनके लिए नई पोस्ट क्रिएट की गई है। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल अब ग्रुप चेयरमैन बने रहेंगे।

कृष्णमूर्ति ने जून 2016 में ​बतौर कॉमर्स यूनिट हेड फ्लिपकार्ट जॉइन किया था। टाइगर ग्लोबल फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी शेयर होल्डर कंपनी है।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

ग्रुप की फैशन यूनिट मिंत्रा-जबॉन्ग के सीईओ अनंत नारायण और पेमेंट यूनिट फोनपे के सीईओ समीर निगम बिनी बंसल को रिपोर्ट करेंगे। नए रोल में कृष्णमूर्ति पीऐंडएल की जिम्मेदारी निभाएंगे। फ्लिपकार्ट के मौजूदा चीफ ऐ​डमिनिस्ट्रेटिव आॅफिसर नितिन सेठ अब सीओओ की भूमिका में होंगे। अब वह ई-कार्ट और कस्टमर एक्सपीरियंस पर नजर रखेंगे। सेठ एचआर, स्ट्रैटजी और कॉर्पोरेट फंक्शनिंग पर भी नजर रखेंगे।

फीफा विश्व कप-2026 में अब 48 टीमें लेंगी हिस्सा

2026 से फीफा विश्व कप में 32 के बजाय 48 टीमें लेंगी हिस्सा

2026 से फीफा विश्व कप में 32 के बजाय 48 टीमें लेंगी हिस्सा

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने मंगलवार को कहा कि 2026 में होने वाले विश्व कप में 32 की बजाय 48 टीमें हिस्सा लेंगी। फीफा ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है, “फीफा काउंसिल ने सर्वसम्मति से 2026 विश्व कप में 48 टीमों की हिस्सेदारी पर सहमति जताई। अब तीन टीमों के 16 ग्रुप होंगे। 2026 में फीफा विश्व कप में तीन-तीन टीमों के 16 ग्रुप होंगे। हर ग्रुप से दो टीमें अंतिम-32 दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी। अब तक फीफा विश्व कप के तहत कुल 64 मैच हुआ करते थे लेकिन नए बदलाव के बाद कुल 80 मैच हुआ करेंगे।

वैसे एक टीम सात मैच खेलकर ही विश्व कप जीत सकती है। 32 टीमें के फॉरमेट में भी विजेता टीम को इतने ही मैच खेलने होते थे। फीफा अध्यक्ष गियाने इंफेंटानो ने बीते साल 48 टीमों के फॉरमेट का विचार फीफा के मंच पर रखा था। नए बदलाव के बाद यूरोप से विश्व कप खेलने वाली टीमों की संख्या 13 से 16 हो जाएगी। एशिया और अफ्रीका से नौ-नौ टीमें विश्व कप में हिस्सा लेंगी। ब्राजील में 2014 में हुए विश्व कप में अफ्रीका से पांच और एशिया से चार टीमों ने हिस्सा लिया था।

यह भी पढे: क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने फीफा के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी का पुरस्‍कार जीता

बता दें कि उरुग्वे में 1930 में खेले गए फुटबॉल इतिहास के पहले विश्व कप में सिर्फ 13 टीम खेली थीं और 17 मैचों का आयोजन किया गया था। 1934 से विश्व कप में टीमें बढ़कर 16 हो गई थीं। इसके बाद 1982 में 8 नई टीमों को एंट्री दी गई थीं और अंतिम बार 1998 में 8 और टीमों को विश्व कप में खेलने का मौका दिया गया था। 1998 से 32 टीमों का ही विश्व कप आयोजित किया जा रहा है।

आईओए ने कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले को लिया वापस

भारतीय ओलंपिक संघ ने सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला रद्द किया



भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने का अपना फैसला रद्द कर दिया है।

आईओए ने पिछले साल 27 दिसंबर को अपनी सालाना बैठक में सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को मानद अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। न सिर्फ आईओए के सदस्यों ने इसका विरोध किया बल्कि खेल मंत्रालय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए दोनों नियुक्तियां रद्द न होने तक आईओए की मान्यता रद्द करने का फैसला किया था। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने इन नियुक्तियों को अनैतिक फैसला बताया था। खेल मंत्रालय ने पहले इस मामले में आईओए से सफाई मांगी थी, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक न होने पर मान्यता रद्द करने का फैसला किया गया था।

यह भी पढे: आगामी खेल प्रतिस्पर्धाओं के नाम, वर्ष और आयोजन स्थल

2010 के कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के आरोप में सुरेश कलमाड़ी नौ महीने तक जेल में रह चुके हैं और अभी जमानत पर बाहर हैं। अभय चौटाला आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में मामले का सामना कर रहे हैं। हालांकि, आईओए में नियुक्ति के बाद सुरेश कलमाड़ी ने आरोपों से बरी हो जाने तक पद लेने से इंकार कर दिया था जबकि अभय चौटाला ने आईओए द्वारा मना न करने तक अपने पद पर बने रहने का फैसला किया था।

मंगलवार, 10 जनवरी 2017

क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने फीफा के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी का पुरस्‍कार जीता

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथी बार फीफा 'प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथी बार फीफा 'प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता


पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान और स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और बार्सिलोना के फॉरवर्ड लियोनेल मैसी को पछाडक़र चौथी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत लिया।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष जियानो इन्फेंटिनो ने एक समारोह में रोनाल्डो को ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार प्रदान किया। रोनाल्डो ने इससे पहले 2008, 2013 और 2014 में इस पुरस्कार को अपने नाम किया था। उन्होंने गत वर्ष दिसंबर में बैलेन डी ओर का पुरस्कार भी जीता था।

यह भी पढे: अंतर्राष्ट्रीय कप व ट्रॉफियां और उनसे सम्बंधित खेलो की सूची

31 वर्षीय रोनाल्डो ने गत वर्ष 57 मैचों में 55 गोल किए थे और 16 गोल करने में मदद किए थे। उनकी मौजूदगी में उनकी टीम ने गत वर्ष चार ट्रॉफी अपने नाम की थी। पुरस्कारों की दौड़ में मैसी दूसरे और फ्रांस के एंटोनियो ग्रीजमैन तीसरे नंबर पर रहे।

पुरस्कार समारोह में अमेरिका की कारली लायड को लगातार दूसरी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। इसके अलावा के इटली के क्लौडियो रानीरी को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मलेशियन सुपर लीग पेनांग के मोहम्मद फैज सबरी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोल करने का पुरस्कार मिला। 

9 मार्च से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

9 मार्च से होंगी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से होंगी। पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा तिथि बढ़ा दी है। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च से 10 अप्रैल तक होंगी जबकि बारहवीं की परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होकर 29 अप्रैल तक होंगी। सीबीएसई की विज्ञप्ति के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 16 लाख 67 हजार 573 परीक्षार्थी होंगे जबकि 12 वीं की परीक्षा में 10 लाख 98 हजार 420 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के मतदान की प्रक्रिया आठ मार्च को समाप्त हो जाने के बाद सीबीएसई ने नौ मार्च से इन परीक्षाओं को आयोजित करने का फैसला किया है ताकि ये परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बोर्ड ने संयुक्त इंजीनियङ्क्षरग परीक्षा और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को ध्यान में रखते हुए भी इन परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया है और पेपरों की तिथियां भी इस हिसाब से तय की गईं हैं कि छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके। हर साल आम तौर पर ये परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह में ही शुरू हो जाती थीं लेकिन इस बार एक हफ्ते के बाद होने से परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। दसवीं की परीक्षा के लिए इस बार 3974 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं जबकि पिछले वर्ष 3742 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे।

सोमवार, 9 जनवरी 2017

स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने 2017 चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता

स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने डेनिल मेदवेदेव को 6-3, 6-4 से हराकर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता

स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने डेनिल मेदवेदेव को 6-3, 6-4 से हराकर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता

दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रूस के डेनिल मेदवेदेव को रविवार को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से पीटकर 447480 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया।

बतिस्ता अगुत ने यह मुकाबला एक घंटे 14 मिनट में जीता। उन्होंने खिताबी मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त मेदवेदेव को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। बतिस्ता ने मैच में चार ब्रेक अंकों में से दो ब्रेक अंक भुनाए। मेदवेदेव पूरे मैच में एक बार भी ब्रेक अंक हासिल नहीं कर पाए।

स्पेनिश खिलाड़ी ने अपनी पहली सर्विस पर 84 फीसदी और दूसरी सर्विस पर 82 फीसदी अंक बटोरे। मेदवेदेव के लिए यह आंकड़ा 71 और 43 फीसदी रहा। दोनों के बीच करियर का यह पहला मुकाबला था।

एटीपी रैंङ्क्षकग में 99 नंबर के खिलाड़ी 20 वर्षीय मेदवेदेव का यह पहला फाइनल था लेकिन वह बतिस्ता की चुनौती से पार नहीं पा सके। यहां 2013 में उपविजेता रहे विश्व के 14वें नंबर के खिलाड़ी बतिस्ता अपना 11वां फाइनल खेल रहे थे और उन्होंने खिताबी जीत दर्ज कर ली।

रविवार, 8 जनवरी 2017

महेंद्र सिंह धोनी बने मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मोमेंटम झारखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि, धोनी बिना पैसे लिए मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बने हैं। इसके साथ ही वह मोमेंटम झारखंड के कार्यक्रम में बिना फीस शामिल होंगे। रघुवर सरकार ने झारखंड में पूंजी निवेश को प्रोत्साहन और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धोनी अब जल्द ही वैश्विक निवेशक समिट यानि मोमेंटम झारखंड के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

झारखंड सहित देश के दूसरे हिस्सों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्रचार करते दिखेंगे। कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे शहरों के अलावा अमेरिका और सिंगापुर में धोनी के साथ समिट का आकर्षक होर्डिंग लगेगा।

इसके साथ ही समिट के सफल संचालन के लिए उद्योग व खान भूतत्व विभाग ने आठ उप-समितियां बनाई हैं। सीआईआई और फिक्की को समिट का इवेंट्स पार्टनर बनाया गया है। इस समिट में देश-विदेश के 150 से अधिक निवेशकों के भाग लेने की संभावना है। इस सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम 'ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट' खेलगांव में आयोजित होगा।

नाना अकुफो-एडो बने अफ्रीकी देश घाना के नए राष्ट्रपति

नाना अकुफो-एडो ने 07 जनवरी को ली अफ्रीकी देश घाना में राष्ट्रपति पद की शपथ


अफ्रीकी देश घाना में नाना अकुफो-एडो ने 07 जनवरी को ली राष्ट्रपति पद की शपथ

अफ्रीकी देश घाना में नाना अकुफो-एडो ने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ली। श्री एडो के शपथ ग्रहण समारोह में दस से अधिक अफ्रीकी नेता भी मौजूद थे। 72 वर्षीय श्री एडो विपक्ष में पूर्व नेता रह चुके हैं।

एक माह पहले घाना की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी न्यू पैट्रीओटिक पार्टी के नेता नाना अद्दो दनक्वा अकुफो-अद्दो ने पश्चिम अफ्रीकी देश का राष्ट्रपति चुनाव जीता था। उन्होंने एक कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान राष्ट्रपति जॉन ड्रैमानी महामा को हराया।

यह भी पढे: नवीनतम कौन क्या है 2017 की सूची

चुनाव आयोग के अध्यक्ष चार्लोटे ओसेई ने कहा कि पूर्व महान्यायवादी और पूर्व विदेश मंत्री अकुफो अद्दो को 5,716,026 या 53.85 प्रतिशत वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान राष्ट्रपति जॉन ड्रैमनी महामा को 4,713,277 या 44.40 प्रतिशत वोट मिले।

शनिवार, 7 जनवरी 2017

14वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आज से बंगलुरू में

14वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आज से बंगलुरू में



14वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आज से बंगलुरू में शुरू हो रहा है। तीन दिन का यह सम्मेलन युवा प्रवासी भारतीय दिवस के साथ शुरू होगा जिसका विषय है “भारत के कायाकल्प में प्रवासी युवाओं की भूमिका”। सुरीनाम के उप-राष्ट्रपति माइकल अश्विन आधिन उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। विदेश राज्यमंत्री जनरल वी.के.सिंह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया भी इस सत्र को सम्बोधित करेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री विजय गोयल करेंगे।

आज पहला दिन युवा प्रवासियों के लिए समर्पित है। इस अवसर पर तीन पूर्ण सत्रों का आयोजन किया गया है। जिसमें स्टार्ट-अप, नवाचार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। मुख्य सम्मेलन का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और समारोह के मुख्य अतिथि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री डॉ. एंटीनीयो कोस्टा करेंगे। सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगे। समारोह में चार हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय शामिल हो रहे हैं।

प्रवासी भारतीय दिवस महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की याद में हर वर्ष नौ जनवरी को आयोजित किया जाता है।

शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

बॉलिवुड अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओमपुरी का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओमपुरी का 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन


बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ओम पुरी 66 साल के थे। आज सुबह ओम पुरी ने आखिरी सांस ली।

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘द जंगल बुक’ में ओम पुरी ने बघीरा को अपनी दमदार आवाज दी थी जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा पिछले साल ओम पुरी फिल्म ‘एक्टर इन लॉ’ में नजर आए थे। नबील कुरैशी निर्देशित उनकी ये उर्दू फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी।

सन 1993 में ओम पुरी की शादी नंदिता पुरी से हुई थी लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए थे। ओम पुरी का एक बेटा है जिसका नाम इशान है।

इन्हें भी पढ़े: 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 के विजेताओं की सूची

ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप “मजमा” की स्थापना की।

ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म “आक्रोश” ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। ‘अर्द्ध सत्य’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘नसूर’, ‘मेरे बाप पहले आप’, ‘देहली 6’, ‘मालामाल वीकली’, ‘डॉन’, ‘रंग दे बसंती’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘क्यूँ ! हो गया ना’, ‘काश आप हमारे होते’ और ‘प्यार दीवाना होता है’ जैसी सैकड़ों फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद भारतीय सेना के अगले उप-प्रमुख चुने गए

लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद भारतीय सेना के अगले उप-प्रमुख चुने गए


लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद भारतीय सेना के अगले उप-प्रमुख चुने गए

लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद का सेना का अगला उप-प्रमुख चुना गया है और संभवत: इसी माह में शपथ ग्रहण करेंगे। इस फैसले की आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।

लेफ्टिनेंट जनरल चंद अभी जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर हैं। वह जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जिन्होंने थलसेना प्रमुख का पद ग्रहण किया है।

इन्हें भी पढे: सन 1955 से अब तक रहे भारतीय थलसेना के अध्‍यक्षों की सूची

लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद को गढ़वाल राइफल्स में वर्ष 1979 की जून में कमीशन मिला था।

सेना में उनका अब तक का कार्यकाल करीब 37 वर्षो का रहा है। वह कई लड़ाइयों में सक्रिय नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभा चुके हैं।

गुरुवार, 5 जनवरी 2017

रणजी ट्रॉफी 2016-17: झारखंड को हराकर 66 साल बाद फाइनल में पहुंचा गुजरात

रणजी ट्रॉफी 2016-17: गुजरात ने सेमीफाइनल में झारखंड को हराया, 66 साल बाद रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचा


गुजरात ने झारखंड हराया, 66 साल बाद रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचा

गुजरात और झारखंड के बीच खेल गए रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में गुजरात की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह (29 रन देकर छह विकेट) की अगुवाई में सेमीफाइनल के चौथे ही दिन झारखंड को 111 रन पर ऑलआउट कर 66 साल के बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह बना लिया।

गुजरात ने इससे पहले एक बार 1950-51 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनायी थी लेकिन उसे तब होल्कर टीम (अब मध्य प्रदेश) से हार का मुंह देखना पड़ा था। गुजरात ने सुबह चार विकेट पर 100 रन से आगे खेलते हुए दूसरी पारी 252 रन पर समाप्त की और झारखंड को जीत के लिये 235 रन का लक्ष्य दिया जिसने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनायी थी।

इन्हें भी पढे: वर्ष 1934 से अब तक के रणजी ट्रॉफी विजेताओ की सूची

झारखंड को चौथी पारी में जीत के लिए 235 रन बनाने थे, लेकिन बुमराह की कहर बरपाती गेंदों के आगे पूरी टीम 41 ओवरों में 111 रनों पर ही ढेर हो गई। बुमराह के अलावा आर. पी. सिंह ने तीन और हार्दिक पटेल ने एक विकेट लिया। झारखंड की तरफ से सर्वाधिक 24 रन कौशल सिंह ने बनाए। टीम के छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके और लगातार विकेट गंवाने का खामियाजा उसे हार से भुगतना पड़ा।

Popular/Trending News