बुधवार, 17 मई 2017

राफेल नडाल ने जीता 5वां मैड्रिड ओपन खिताब

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने डोमिनिक थीम को मात देकर 5वां मेड्रिड ओपन खिताब जीता 

टेनिस : स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने जीता 5वां मेड्रिड ओपन खिताब

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को मात देकर अपने करियर का पांचवां मेड्रिड ओपन खिताब जीता। इस जीत के साथ ही नडाल विश्व रैंकिंग में शीर्ष चार खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग फाइनल में एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में नडाल ने थीम को 7-6 (10-8), 6-4 से हराकर खिताबी जीत हासिल की।

इन्हें भी पढ़े: पंकज आडवाणी ने सौरव कोठारी को हरा 7वां एशियन खिताब जीता

इससे पहले पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने नोवाक जोकोविक को सेमीफाइनल मैच में 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।


नडाल ने पांचवीं बार यह खिताब जीता है। इससे पहले, उन्होंने 2005, 2010, 2013 और 2014 में यह टूर्नामेंट जीता था।

पवन कुमार चामलिंग को प्रथम भैरोंसिंह शेखावत लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को प्रथम भैरोंसिंह शेखावत लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया


सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को प्रथम भैरोंसिंह शेखावत लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया


भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को प्रथम भैरोंसिंह शेखावत लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नेेेे योजना आयोग के उपाध्यक्ष कार्यकाल के दौरान भैरोंसिंह शेखावत द्वारा आयोग के समक्ष पंचवर्षीय योजना पर विचार विमर्श के दौरान राजस्थान को केंद्र से मिलने वाली मदद में अधिक से अधिक धन दिलाने के लिए राज्य की जमकर पैरवी करते थे।

उन्होंने कहा कि राज्य को अधिक सहायता दिलाने के लिए वह दो राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों समेत अन्य मुद्दों को आयोग के समक्ष जबरदस्त ढंग से रखा था। इस सुझाव के बाद ही योजना आयोग ने प्रदेश की भौगोलिक और अन्य परिस्थितियों को लेकर अधिक आर्थिक मदद देने के सुझाव को मंजूर किया।

इन्हें भी पढ़े: राहुल बजाज को सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को प्रथम भैरोंसिंह शेखावत लाइफटाइम एचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई देते हुए कहा कि सिक्किम छोटा राज्य होते हुए पहला जैविक राज्य है, लोग खुश है और देश के लिए एक मॉडल राज्य है।

शेखावत के दामाद और भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी ने राष्ट्रपति और अन्य अतिथियों का आभार जताया जबकि शेखावत की पुत्री रतन कंवर नेेे राष्ट्रपति समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेट किये।

मंगलवार, 16 मई 2017

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एस रामासामी का निधन

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री रामासामी का 80 साल की उम्र में निधन

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री रामासामी का 80 साल की उम्र में निधन


पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एस रामासामी का उनके आवास पर निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

वह 80 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। रामासामी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरआत अपने छात्र दिनों में द्रमुक के साथ की थी।

इन्हे भी पढ़े: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बघेल का निधन

वह द्रमुक-सीपीआई की गठबंधन वाली सरकार में साल 1969-1973 के बीच राज्य में गृह मंत्री रहे। बाद में साल 1973 में वह अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए।

रामासामी कुछ समय के लिए अन्नाद्रमुक-सीपीआई गठबंधन में साल 1974 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। बाद में वह साल 1977 में अन्नाद्रमुक सरकार में मुख्यमंत्री रहे। वह साल 1992 में कांग्रेस में शामिल हो गए।

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक बने दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक बने दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के पुरस्कार समारोह में देश का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। डि कॉक ने सीएसए समारोह में चार अन्य पुरस्कार भी अपने नाम किए जिसमें दक्षिण अफ्रीका के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार भी शामिल है।  

इन्हे भी पढ़े: विराट कोहली बने वर्ष 2016 के विजडन क्रिकेटर ऑफ द इयर

इसके अलावा उन्हें लोगों और साथी क्रिकेटरों के वोट में भी वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हालांकि यह डि कॉक का छठ पुरस्कार है जिन्हें आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेट भी चुना गया था लेकिन यह स्थानीय पुरस्कार नहीं है। इससे वह पिछले साल छह पुरस्कार जीतकर रिकार्ड बनाने वाले युवा कागिसो रबाडा की बराबरी करने से चूक गये। भारतीय मूल के केशव महाराज को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ‘न्यूकमर’ का पुरस्कार मिला। 

सोमवार, 15 मई 2017

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वी.वी.एस लक्ष्मण एमसीसी की अजीवन सदस्यता पाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बने

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वी.वी.एस लक्ष्मण मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किये गये

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वी.वी.एस लक्ष्मण मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किये गये


भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वी.वी.एस लक्ष्मण गुरुवार को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की अजीवन सदस्यता पाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और जहीर खान के नाम शामिल हैं।

एमसीसी के सहायक सचिव जॉन स्टीफेंसन ने कहा, "वीवीएस लक्ष्मण का क्लब में हम आजीवन सदस्य के रूप में स्वागत करते हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाज थे और साथ ही भारतीय क्रिकेट के सच्चे सेवक। इसी कारण वह इस सम्मान के हकदार हैं।"

इन्हे भी पढ़े: झूलन गोस्वामी वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाडी बनीं

लक्ष्मण ने 16 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने 134 टेस्ट मैचों में 45.97 की औसत से 8,781 रन बनाए हैं। साथ ही 86 एकदिवसीय मैचों में 30.76 की औसत से 2338 रन बनाए हैं।

प्रोफेसर विजय कुमार सारस्वत बने जेएनयू के कुलाधिपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रोफेसर विजय कुमार सारस्वत को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का नया कुलाधिपति नियुक्त किया


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रोफेसर विजय कुमार सारस्वत को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का नया कुलाधिपति नियुक्त किया

भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रोफेसर विजय कुमार सारस्वत को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का नया कुलाधिपति नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। नीति आयोग के सदस्य और वैज्ञानिक प्रोफेसर सारस्वत जेएनयू के प्रोफेसर के. कस्तुरीरंजन की जगह लेंगे।

जेएनयू के कुलाधिपति के रूप में प्रोफेसर के. कस्तुरीरंजन का कार्यकाल 30 मार्च को समाप्त हो चुका है। राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को जेएनयू कुलाधिपति के लिए प्रोफेसर सारस्वत के नाम पर मंजूरी देते हुए फाइल मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दी थी।

इन्हे भी पढ़े: अमिताभ बच्चन डब्ल्यूएचओ के सद्भावना दूत नियुक्त किया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 मई 1949 को जन्मे प्रोफेसर सारस्वत को 1998 में पद्मश्री और 2013 में पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। इन्होंने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सांइस से स्नातक किया हुआ है। प्रोपल्शन इंजीनियरिग में पीएचडी कर चुके प्रोफेसर सारस्वत ने 1972 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वहां उन्होंने महाप्रबंधक तक का सफर तय किया। वह रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रविवार, 14 मई 2017

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई आदियोगी की 112 फुट की प्रतिमा

गिनीज बुक में दर्ज हुई भगवान शिव की आदियोगी प्रतिमा, 112 फुट है लंबाई

गिनीज बुक में दर्ज हुई भगवान शिव की आदियोगी प्रतिमा, 112 फुट है लंबाई

तमिलनाडु के कोयंबटूर में भगवान शिव की 112 फुट लंबी आदियोगी प्रतिमा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। यह प्रतिमा ईशा योग फाउंडेशन में बनाई गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस प्रतिमा को सबसे बड़ी आवक्ष (अर्ध मूर्ति) के रूप में दर्ज किया है। भगवान शिव की इस मूर्ति की लंबाई 112.4 फुट है, चौड़ाई 24.99 मीटर और 147 फुट लंबी है।

बता दें कि इस प्रतिमा की स्थापना आदियोगी शिव के खास योगदान के सम्मान में की गई है। ईशा योग फाउंडेशन के अनुसार भगवान शिव की यह प्रतिमा मुक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा 112 मार्गों को दर्शाती है, इन मार्गों से इंसान अपनी परम प्रकृति को हासिल कर सकता है।

बता दें कि इस साल 24 फरवरी को तमिलनाडु में कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। इस आवक्ष प्रतिमा की डिजाइन और प्राण प्रतिष्ठा ईशा फाउंडेशन के संस्थापक वसुदेव ने की है। बता दें कि ईशा फाउंडेशन देश में ऐसी ही 3 और प्रतिमाएं स्थापित करना चाहता है।

अमिताभ बच्चन डब्ल्यूएचओ के सद्भावना दूत नियुक्त किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को हैपेटाइटिस का सद्भावना दूत बनाया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को हैपेटाइटिस का सद्भावना दूत बनाया

मशहूर भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन को दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र में हेपेटाइटिस जागरूकता कार्यक्रम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सद्भावना दूत नियुक्त किए गए। अमिताभ हेपेटाइटिस की रोकथाम के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी को भी इस बीमारी से पीड़ित नहीं होना चाहिए। अमिताभ खुद हेपेटाइटिस-बी से पीड़ित रह चुके हैं और इसे मात दे चुके हैं।

इन्हे भी पढ़े: विनय मोहन क्वात्रा को फ्रांस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया

डब्ल्यूएचओ ने अपने बयान में बताया है कि दिग्गज अभिनेता को हेपेटाइटिस महामारी के संबंध में लोगों को तेजी से ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए शामिल किया गया है। अमिताभ इससे पहले भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए यूनीसेफ के सद्भावना दूत के रूप में काम कर चुके हैं।

शनिवार, 13 मई 2017

हरप्रीत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

कुश्ती: एशिया चैंपियनशिप में भारत के हरप्रीत सिंह ने जीता कांस्य पदक

कुश्ती : एशिया चैंपियनशिप में भारत के हरप्रीत सिंह ने जीता कांस्य पदक

भारत के हरप्रीत सिंह ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन ग्रीको रोमन के 80 किग्रा में कांस्य पदक जीता लेकिन बाकी भारतीय पहलवान प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

हरप्रीत ने चीन के जुनजे ना को 3-2 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप में अपना लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता। पहले दौर के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और दूसरे दौर में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली।

इन्हे भी पढ़े: भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट जीता

चीनी पहलवान ने हालांकि अंतिम क्षणों में एक अंक हासिल किया लेकिन हरप्रीत ने ‘बगाल्दो’ तकनीक अपनाई और आखिर में उन्हें जीत मिली।

एक अन्य भारतीय गुरप्रीत सिंह 75 किग्रा पोडियम पर पहुंचने के करीब पहुंचा लेकिन वह कांस्य पदक मैच में चीन के बिन यांग से केवल 38 सेकेंड में 0-8 से हार गए।

विनय मोहन क्वात्रा को फ्रांस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया

विनय मोहन क्वात्रा को फ्रांस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया

विनय मोहन क्वात्रा को फ्रांस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया

भारत सरकार ने विनय मोहन क्वात्रा को फ्रांस में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। क्वात्रा भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं। वे जल्दी ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित भारतीय दूतावास में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। विनय मोहन क्वात्रा वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात है। बता दें कि विनय भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

इन्हे भी पढ़े: आइएएस अधिकारी संजय मित्रा बने नये रक्षा सचिव

विनोद क्वात्रा के पास खासा अनुभव है। उनके पास कई इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन्स के साथ काम करने का भी अनुभव है। इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ भी काम किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने चीन और अमेरिका में भारतीय राजनयिक मिशनों में भी सेवा की है। उन्होंने विदेश मंत्रालय में आतंकवाद विरोधी प्रभाग के संयुक्त सचिव प्रभारी की भी भूमिका निभाई है।

शुक्रवार, 12 मई 2017

बेंगलुरु दुनिया के सबसे सस्ती टेक सिटी इंडेक्स में 20 वें स्थान पर

बेंगलुरु को नए सविल्स टेक सिटीज इंडेक्स 2017 में दुनिया का सबसे सस्ती तकनीकी शहर का नाम दिया गया 

बेंगलुरु को नए सविल्स टेक सिटीज इंडेक्स 2017 में दुनिया का सबसे सस्ती तकनीकी शहर का नाम दिया गया

बेंगलुरु को नए सविल्स टेक सिटीज इंडेक्स 2017 में दुनिया का सबसे सस्ती तकनीकी शहर का नाम दिया गया है। भारतीय टेक्नोलॉजी हब 22 शहरों में सबसे सस्ता है, जिन्हें विभिन्न मानदंडों पर वर्गीकृत किया गया था।
कुल मिलाकर, बेंगलुरु दुनिया के तकनीकी शहरों में 20 वां स्थान पर है जबकि ऑस्टिन शीर्ष पर है, इसके बाद सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क स्थित है। लेकिन जब इंडेक्स में आवास की लागत की बात आती है, तो बेंगलूर चार्ट में सबसे ऊपर है। जिसमे तकनीकी कर्मचारियों और परिवारों के लिए एक साप्ताहिक आवासीय किराये को मानदंड बनाया गया है।

इन्हे भी पढ़े: यात्रा एवं पर्यटन सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर पहुंचा

बेंगलुरु एकमात्र भारतीय शहर है जो इस सूची में शामिल है जहाँ किराया 15,250 रुपये है, जबकि सैन फ्रांसिस्को में यह 50,000 रुपये है। सविल्स टेक सिटीज सूचकांक के अनुसार  केप टाउन, सैंटियागो, ब्यूनस आयर्स और बर्लिन से सस्ता बेंगलुरू है।

परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य:-

  • बेंगलुरु को भारत की सिलिकन वैली कहा जाता है। 
  • बेंगलुरु को भारत की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राजधानी भी कहा जाता है। 

आइएएस अधिकारी संजय मित्रा बने नये रक्षा सचिव

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी संजय मित्रा देश के नये रक्षा सचिव नियुक्त किये गये 

भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी संजय मित्रा देश के नये रक्षा सचिव नियुक्त किये गये

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजय मित्रा को देश का नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया हैं। पश्चिम बंगाल कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी संजय मित्रा बतौर रक्षा सचिव दो वर्षों तक अपनी सेवाएं देंगे। मौजूदा रक्षा सचित जी मोहन कुमार के 24 मई को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद मित्रा सचिव का पद संभालेंगे।

संजय मित्रा को रक्षा सचिव के पद पर नियुक्त करने वाली मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति ने तय किया है कि अपना पदभार ग्रहण करने तक मित्रा रक्षा मंत्रालय में विशेष डयूटी अधिकारी के तौर पर काम करेंगे। मित्रा इस पद पर दो साल तक बने रहेंगे। 58 साल के मित्रा 1982 के बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस रह चुके हैं।

इन्हे भी पढ़े: सोहेल महमूद बने भारत में पाकिस्तान के नए हाई कमिश्नर


रक्षा मंत्रालय में उनकी यह पहली पदस्थापना है। इसके पहले 2015 में सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्रालय में सचिव बनने से पहले मित्रा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव थे। इसके साथ ही वो 2004-2011 से मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पीएमओ में संयुक्त सचिव के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

गुरुवार, 11 मई 2017

मून जे इन साउथ कोरिया के नए राष्ट्रपति बने

डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के मून जे इन ने कोरिया के नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली

डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के मून जे इन ने कोरिया के नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के मून जे इन ने जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ दक्षिण कोरिया में कंजरवेटिव शासन का अंत हो गया है। मून जे इन के रूप में साउथ को कोरिया को नए राष्ट्रपति मिल गए हैं।  मून एक उदारवादी विचारधारा के नेता माने जाते हैं।

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे इन ने चुनाव में मिली भारी जीत के एक दिन बाद 10 मई 2017 को शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के ठीक बाद उन्होंने परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच प्योंगयांग जाने की इच्छा जताई।

इन्हे भी पढ़े: इमैन्युएल मैक्रॉन बने फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति

बता दें कि उत्तर कोरिया के साथ तनाव के माहौल में संपन्न हुए इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के उम्मीदवार और उदारवादी विचारधारा के 'मून जे इन ' को मध्यमार्गी विचारधारा के आह्न चेओल-सू से कड़ी टक्कर रही। मून जे इन उत्तर कोरिया के साथ अच्छे संबंध बनाने के पक्षधर हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति पार्क गून हे ने उत्तर कोरिया के साथ सभी संबंधों को खत्म करना चाहते थे। 64 वर्षीय मून इससे पूर्व 2012 में भी राष्ट्रपति चुनाव लड़े थे। लेकिन तब वे पार्क गून हे से पराजित हो गए थे।

राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी के मून को 42.2 प्रतिशत मत का समर्थन दिया। जबकि मून के प्रतिद्वंद्वी होंग जून-प्यो को सिर्फ 25.2 प्रतिशत मत मिले और आह्न चेओल-सू को 21.5 प्रतिशत मत मिले।

झूलन गोस्वामी वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाडी बनीं

भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाडी बनीं
भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला खिलाडी बनीं

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक को पछाड़ कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। झूलन के 153 वनडे मैचों में अब 181 विकेट हो गए हैं।

34 वर्षीय झूलन गोस्वामी ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही चार देशों की सीरीज़ के मैच में तीन विकेट हासिल कर कैथरीन का रिकॉर्ड तोड़कर नया मुकाम हासिल किया। दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मैच में तीन विकेट लेने के बाद झूलन ऑस्ट्रेलिया की कैथरिन से आगे निकल गईं जिन्होंने 109 मैचों में 180 विकेट लिए हैं, जबकि झूलन ने 153 मैचों में 181 विकेट लिए हैं।

इन्हे भी पढ़े: सुनील छेत्री बने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी


झूलन गोस्वामी के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारुपों वनडे, टेस्ट और टी-20 को मिलाकर कुल 271 विकेट दर्ज हैं। झूलन गोस्वामी को 2007 में आईसीसी की महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया था। वह महिला क्रिकेट की सबसे तेज़ गेंदबाज़ मानी जाती हैं और 2002 से भारतीय टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं।

बुधवार, 10 मई 2017

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में छाईं कोंकणा सेन शर्मा, मिले दो अवॉर्ड्स

कोंकणा सेन शर्मा को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मिले 2 बेस्‍ट अवॉर्ड, 'मुक्ति भवन' बेस्‍ट फिल्‍म



बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का नाम न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2017 में छाया रहा। कोंकणा ने इस फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्हें 'बेस्ट डायरेक्टर' और 'बेस्ट एक्ट्रेस' के अवॉर्ड से नवाजा गया।

कोंकणा को उनकी पहली फिल्म 'अ डेथ इन द गंज' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। 'अ डेथ इन द गंज' एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म थी जिसमें रणवीर शौरी, विक्रांत मैसी, कल्कि कोचलिन, तनुजा, जिम सार्भ, गुलशन देवैया, तिलोतमा शोमे और स्वर्गीय ओम पूरी ने मुख्य भूमिका निभाई है।


'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को अलंकृता श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है। इंडिया में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। सेंसेर बोर्ड का कहना था कि फिल्म महिला प्रधान है और इसमें कई सेक्सुअल सीन, गंदे शब्ज और ऑडियो पॉर्न हे जिसकी वजह से इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता। इसके बाद फिल्म प्रमाणन अपीलीय न्यायाधिकरण ने सेंसर बोर्ड से कहा था कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया जाए।

मलयालम फिल्म 'ओट्टायल न पाथा' के लिए के कालाधरन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। नेशनल अवॉर्ड एक्टर आदिल हसैन की फिल्म 'मुक्ति भवन' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला।

सोहेल महमूद बने भारत में पाकिस्तान के नए हाई कमिश्नर

पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ने सोहेल महमूद को भारत में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया

पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ने सोहेल महमूद को भारत में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया

पाकिस्तान ने विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोहेल महमूद को भारत में नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वे अब्दुल बासित की जगह लेंगे। महमूद 55 साल के हैं और अभी तुर्की में पाकिस्तान के राजदूत हैं। वे पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक हैं और पिछले शुक्रवार को उन्हें वीजा जारी कर दिया गया है। वह इस महीने के अंत या जून की शुरुआत में नया कार्यभार संभाल सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े: इमैन्युएल मैक्रॉन बने फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति

अब्दुल बासित का 3 साल का कार्यकाल मई के अंत में खत्म हो रहा है। बासित पर कश्मीर के अलगाववादियों को मदद देने के आरोप हैं। महमूद वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, अंकारा और बैंकाक में पाकिस्तानी मिशनों में काम कर चुके हैं। वे इतिहास और अंतरराष्ट्रीय संबंध में मास्टर डिग्रीधारी हैं।

सोहेल 1985 में पाकिस्तान विदेश सेवा में शामिल हुए थे। विदेश में उनकी पहली नियुक्ति अंकारा स्थित पाकिस्तान दूतावास (1991-94) में हुई थी। वह तुर्की भाषा जानने वाले पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं।

मंगलवार, 9 मई 2017

पंजाब में वित्‍तीय सहायता योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

पंजाब सरकार ने सभी वित्‍तीय सहायता योजनाओं के लिए आधार अनिवार्य किया

पंजाब सरकार ने सभी वित्‍तीय सहायता योजनाओं के लिए आधार अनिवार्य किया

पंजाब सरकार ने सभी वित्‍तीय सहायता योजनाओं के लिए राशन कार्ड के स्‍थान पर आधार कार्ड को अनिवार्य बना दिया है। वह वृद्धावस्‍था पेंशन के लाभ प्राप्‍त करने के लिए नए फार्म भी शुरू कर रही है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि उचित लोग ही पेंशन और अन्‍य वित्‍तीय सहायता योजनाओं के लाभ प्राप्‍त कर सकें।

गलत ढंग से पेंशन ले रहे पेंशनधारकों की छटनी के लिए पंजाब सरकार विभिन्‍न वित्‍तीय सहायता योजनाओं के लाभार्थियों की समीक्षा करेगी। हालांकि, समीक्षा होने तक मौजूदा पेंशनधारकों को पेंशन मिलती रहेगी।

इन्हें भी पढ़े: केन्द्रीय कपड़ामंत्री स्मृति इरानी ने हस्तशिल्प कारीगरों के लिए हेल्पलाइन शुरू की

पंजाब सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए पेंशन प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब आवेदकों को शहरी पेंशन के लिए म्‍यूनिसिपल काउंसलर और ग्रामीण पेंशन के लिए दो पंचायत सदस्‍यों से अनुमोदन करवाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने गलत जानकारी देकर पेंशन लेने वालों से पेंशन राशि से दुगुनी राशि वसूल करने और गलत व्‍यक्ति को लाभार्थियों की सूची में शामिल करने वाले अधिकारी के विरूद्ध भी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

विक्रम मल्होत्रा ने पांचवां पीएसए खिताब जीता

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी ने पांचवां पीएसए खिताब जीता 

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी ने पांचवां पीएसए खिताब जीता

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी विक्रम मल्होत्रा ने अबुधाबी ओपन में मिस्र के यूसुफ इब्राहिम को हराकर अपने करियर का पांचवां पीएसए खिताब जीता। अमेरिका में रहने वाले मल्होत्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 6-11 11-4 11-3 9-11 13-11 से जीत दर्ज की।

इन्हें भी पढ़े: राष्ट्रीय स्क्वाश कोच सायरस पोंचा को वर्ष 2016 का एशियाई पुरस्कार

चेन्नई में एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद अबुधाबी पहुंचे शीर्ष वरीयता प्राप्त मल्होत्रा ने पहले दौर में मिस्र के मोहम्मद अली, क्वार्टर फाइनल में जोर्डन के सातवें वरीय अहमद अल सराज ओर सेमीफाइनल में पाकिस्तान के ख्वाजा आदिल मकबूल को हराया था। मकबूल दो गेम के बाद हट गये थे।

सोमवार, 8 मई 2017

पाकिस्तानी सितारवादक उस्ताद रईस खान का निधन

प्रसिद्ध पाकिस्तानी सितार वादक उस्ताद रईस खान का 77 वर्ष की आयु में निधन


प्रसिद्ध पाकिस्तानी सितार वादक उस्ताद रईस खान का 77 वर्ष की आयु में निधन

पाकिस्तान के जानेमाने सितार वादक उस्ताद रईस खान ने कराची में 07 मई को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से रईस खान बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उस्ताद रायस खान का जन्म 25 नवंबर, 1939 को भारत के इंदौर के शहर में हुआ था। संगीतकारों के एक परिवार में पैदा हुए, उन्होंने बहुत बुढ़ापे में अपने बुजुर्गों से संगीत सीखना शुरू कर दिया।

इन्हें भी पढ़े: दुनिया की सबसे वृद्ध महिला एम्मा मोरानो का निधन

उपमहाद्वीप में उनके नाना इनानेत अली खान को बेहतरीन सितार वादकों में से एक माना जाता है। रईस ने उस्ताद इनायत अली खान से कला सीखी थी। वह एक और प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक बिल्किस खानम के पति थे।

इमैन्युएल मैक्रॉन बने फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति

यूरोपीय संघ समर्थक इमैन्युएल मैक्रॉन फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति के रूप में चुने गये

यूरोपीय संघ समर्थक इमैन्युएल मैक्रॉन फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति के रूप में चुने गये

फ्रांस के राजनीतिक परिदृश्य को पलटते हुए फ्रांसीसी मतदाताओं ने मध्यमार्गी इमैन्युएल मैक्रॉन को देश के सबसे युवा राष्ट्रपति के तौर पर चुना है।

यूरोप समर्थक पूर्व निवेश बैंकर एवं यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रमुख स्तंभ के तौर पर फ्रांस को पेश करने वाले मैक्रॉन ने चुनाव में निर्विवाद रुप से अभूतपूर्व जीत हासिल की।

39 साल के युवा मैक्रों ने इससे पहले कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला है। इमैन्युएल मैक्रॉन को 66.06 फ़ीसदी वोट मिले हैं और उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी धुर दक्षिणपंथी नेता मरी ल पेन को हराया जिन्हें 33.94 फ़ीसदी वोट मिले।

इन्हें भी पढ़े: ब्रूनो तशीबल कांगो के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए

फ़ांसीसी गणतंत्र में 1958 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि चुना गया राष्ट्रपति फ़्रांस के दो प्रमुख राजनीतिक दलों - सोशलिस्ट और सेंटर राइट रिपब्लिकन पार्टी से नहीं हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव के निर्णायक दौड में मैक्रॉन की धुर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी रहीं मरीन ले पेन को मतदाताओं ने बडे अंतर से खारिज कर दिया, जिससे देश की ‘‘पहली महिला राष्ट्रपति' बनने का उनका स्वप्न पूरा नहीं हो पाया।

ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड के चुनावों के बाद अब मैकरॉन की जीत ने छह महीने में तीसरी बार यह दिखाया है कि यूरोपीय मतदाताओं ने यूरोप के पास सीमा बहाल करने के इच्छुक धुर दक्षिणपंथी-जनवादियों को सिरे से खारिज कर दिया। 

रविवार, 7 मई 2017

केन्द्रीय कपड़ामंत्री स्मृति इरानी ने हस्तशिल्प कारीगरों के लिए हेल्पलाइन शुरू की

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने हस्तशिल्प कारीगरों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर आरंभ किया।

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने हस्तशिल्प कारीगरों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर आरंभ किया।

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने 05 मई 2017 को हस्तशिल्प कारीगरों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर आरंभ किया। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के कामगारों को समय पर मदद पहुंचाना तथा किसी समस्या के समय उनकी सहायता करना है जिससे वे अपने उत्पादन को बेहतर दिशा दे सकें। स्मृति जुबिन इरानी द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर 1800-2084-800 है। स्मृति इरानी के अनुसार हथकरघा बुनकरों के लिए शुरू की गई बुनकर मित्र हेल्पलाइन के जरिये अब तक 6707 बुनकरों की समस्याओं का समाधान हो चुका है।

इन्हें भी पढ़े: स्वच्छता के मामले में इंदौर बना देश का नंबर-1, यूपी का गोंडा सबसे गंदा शहर

स्मृति ईरानी ने कहा कि हथकरघा गणना शुरू हो चुकी है और बुनकरों को अगले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पहचान पत्र दिये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 75 फीसदी शुल्क सब्सिडी बीपीएल परिवारों के बुनकरों एवं कारीगरों के बच्चों को देने का निर्णय लिया है जिससे कि वे एनआईओएस के तहत स्कूली शिक्षा और इग्नू से विश्व विद्यालय की शिक्षा प्राप्त कर सकें।

ब्रिटेन में ‘फेलोशिप पुरस्कार’ से सम्मानित हुए सचिन तेंदुलकर

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को "एशियन फेलोशिप पुरस्कार" से सम्मानित किया गया

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को "एशियन फेलोशिप पुरस्कार" से सम्मानित किया गया

भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को शुक्रवार रात को द एशियन अवॉर्ड्स फेलोशिप से नवाजा गया। लंदन के पार्क लेन में स्थित लंदन हिल्टन में सचिन तेंदुलकर ने सम्मान ग्रहण किया।

इन्हें भी पढ़े: कासीनाधुनी विश्वनाथ को वर्ष 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया

एशियन अवॉर्ड का यह सातवां संस्करण है। एशियाई पुरस्कारों की स्थापना उद्यमी पॉल सागू ने 2010 में थी। यह सम्मान एशिया की उन हस्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की हो।
इससे पहले यह फेलोशिप पुरस्कार सितारवादक रवि शंकर और अभिनेता जैकी चैन तथा बेन किंग्सले जैसी हस्तियों को दिया जा चुका है।

शनिवार, 6 मई 2017

वेंकैया नायडू ने ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’ नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया

भारत के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया। इस पुस्तक का उद्देश्य बच्चों में संवेदना और जागरूकता को पैदा करना है, जिससे पूरे देश में जन आंदोलन बन चुके प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा मिलेगा।

बच्चों के जाने-माने लेखक डॉ. मधु पंत द्वारा कहानियों के प्रारूप में लिखे 4 पुस्तकों के सैट से स्वच्छ जंगल की कहानियों के माध्यम से एक दिलचस्प तरीके से संदेश दिया जाएगा। इन पुस्तकों में युवा चित्रकारों द्वारा बनाए गए दिलचस्प और सुंदर चित्रों को भी शामिल किया गया है।

इन्हें भी पढ़े: नीतीश कुमार ने पुस्तक "डिटेरियोरेशन इन हायर एजुकेशन" का विमोचन किया

पुस्तकों की यह श्रृंखला 15 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित की गयी है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों में स्वच्छता की आदत का विकास करने में मदद मिलेगी।

प्रकाशन विभाग सूचना और प्रसारण मंत्रालय की एक मीडिया ईकाई है जो स्वच्छता अभियान सहित राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर पुस्तकें/ पत्रिकाओं का प्रकाशन कर रही है।

01 मई 2017 से 06 मई 2017 तक समसामयिकी घटनाक्रम

01 मई 2017 से 06 मई 2017 करेंट अफेयर्स (01 May 2017 to 06 May 2017 Current Affairs in Hindi)


01 मई 2017 से 06 मई 2017 करेंट अफेयर्स (01 May 2017 to 06 May 2017 Current Affairs in Hindi)

इस अध्याय में भारत और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, राजनीति, पुरस्कार, निधन, नियुक्ति एवं मनोरंजन आदि समसामयिकी घटनाक्रम के बारे में पढ़ सकते है।

यहाँ पढ़े: मई 2017 समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (May 2017 Current Affairs Quiz in Hindi)

मई 2017 करेंट अफेयर्स क्विज: ऊपर दिए गए लिंक में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से मई 2017 माह में भारत एवं विश्व स्तर पर हुई समसामयिकी घटनाक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी (प्रश्न और उनके उत्तर) दिए गए है।

आइये जाने 01 मई 2017 से 06 मई 2017 तक भारत और विश्व में महत्वपूर्ण घटनाएँ:

1. वेंकैया नायडू ने ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’ नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया
भारत के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया। इन 4 पुस्तकों के सैट के लेखक डॉ. मधु पंत है।


2. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भारत में शुरू की 'एक्सप्रेस वाइफाई' सर्विस
सोशल नेटवर्किंग नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने गुरुवार को अपनी "एक्‍सप्रेस वाईफाई" इंटरनेट सर्विस को भारत में शुरू करने की घोषणा की है। फेसबुक ने इसके लिए भारती एयरटेल के साथ गठजोड़ किया है।


3. बजाज को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी बनी होंडा
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अप्रैल में बजाज ऑटो को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी बन गई।

4. स्वच्छता के मामले में इंदौर बना देश का नंबर-1, यूपी का गोंडा सबसे गंदा शहर
‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2017’ के अनुसार मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है जबकि उत्तर प्रदेश का गोंडा सबसे अस्वच्छ शहर है। शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में गुजरात के सर्वाधिक 12 शहर शामिल हैं।


5. सुनील छेत्री बने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री को आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि खालिद जमील को साल का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।

6. मल्लिकार्जुन खड़गे बने संसद की लोकलेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष
दिग्गज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को संसद की 21 सदस्यीय लोक लेखा समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पहले तीन साल तक कांग्रेस के केवी थॉमस इसके अध्यक्ष थे।

7. भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट जीता
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट 2017 का ख़िताब जीता। यह लिएंडर पेस का इस सत्र का दूसरा चैलेंजर खिताब है।

8. मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बघेल का निधन
कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्राी प्रताप सिंह बघेल का दिल का दौरा पड़ने से जिले के जोबट में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

9. जोशना चिनप्पा ने एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब पर जमाया कब्जा
भारत की जोशना चिनप्पा ने अपने देश की दीपिका पल्लीकल को हराकर एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप में महिला खिताब अपने नाम किया। वे यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई।

10. शोभना कामिनेनी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

शोभना कामिनेनी 01 मई 2017 को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। शोभना कामिनेनी ने नौशाद फोब्र्स का स्थान लिया है।

फेसबुक ने भारत में लॉन्च किया एक्सप्रेस वाई-फाई

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भारत में शुरू की 'एक्सप्रेस वाइफाई' सर्विस

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भारत में शुरू की 'एक्सप्रेस वाइफाई' सर्विस

सोशल नेटवर्किंग नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने गुरुवार को अपनी "एक्‍सप्रेस वाईफाई" इंटरनेट सर्विस को भारत में शुरू करने की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत फेसबुक लक्ष्य ग्रामीण इलाको में इंटरनेट सेवा मुहैया कराना है।

यह सर्विस उत्‍तराखंड, गुजरात, राजस्‍थान और मेघालय के 700 हॉटस्‍पॉट केंद्रों पर उपलब्‍ध कराई गई है। फेसबुक ने इसके लिए भारती एयरटेल के साथ गठजोड़ किया है।

इन्हें भी पढ़े: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने

इसके लिए फेसबुक ने 500 स्‍थानीय उद्यमियों के साथ गठजोड़ किया है, जो इस सर्विस की बिक्री भौतिक या ऑनलानइ वाउचर्स के जरिये करेंगे। इसकी कीमत 10-20 रुपए प्रतिदिन या 200-300 रुपए प्रति महीना है।

फेसबुक एक्‍सप्रेस वाई-फाई के तहत 10एमबीपीएस स्‍पीड पर इंटरनेट उपलब्‍ध कराएगी, जिसमें कोई भी डेली लिमिट या इंटरनेट के किसी भी हिस्‍से तक पहुंच पर प्रतिबंध नहीं होगा।

शुक्रवार, 5 मई 2017

बजाज को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी बनी होंडा

बजाज को पछाड़ होंडा बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी, खतरे में हीरो की बादशाहत

बजाज को पछाड़ होंडा बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी, खतरे में हीरो की बादशाहत

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अप्रैल में बजाज ऑटो को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी बन गई। साथ ही वह दोपहिया ऑटो मार्केेट में शीर्ष स्थान पर काबिज हीरो मोटोकॉर्प से ज्यादा दूर नहीं है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अप्रैल माह में बिक्री के मामले में कमाल कर दिया है। अप्रैल माह में दोपहिया वाहन कंपनी की वाहनों की बिक्री में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इन्हें भी पढ़े: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अप्रैल 2017 में कुल बिक्री में 34 फीसदी वृद्धि के साथ 1,83,266 वाहनों की बिक्री की, जो कि पिछले साल इसी समान अवधि में 1,50,711 इकाई थी।

वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री में इस माह 19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अप्रैल माह में बजाज ने 1,61,930 वाहनों की बिक्री की। जबकि इस समान अवधि में पिछले साल उसने 2,00,433 वाहन बेचें थे। हालांकि, बजाज की मोटरसाइकिल बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 2,93,932 मोटरसाइकिल रही। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 2,91,898 मोटरसाइकिलें बेची थीं।

स्वच्छता के मामले में इंदौर बना देश का नंबर-1, यूपी का गोंडा सबसे गंदा शहर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 : देशभर में सबसे साफ शहर है मध्य प्रदेश का इंदौर, सबसे गंदा है यूपी का गोंडा

स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 : देशभर में सबसे साफ शहर है मध्य प्रदेश का इंदौर, सबसे गंदा है यूपी का गोंडा

‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2017’ के अनुसार मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है जबकि उत्तर प्रदेश का गोंडा सबसे अस्वच्छ शहर है। सरकार ने आज यहां इस सर्वेक्षण का परिणाम जारी किया।

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने सर्वेक्षण के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि 434 शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और भोपाल इस सूची में दूसरे नंबर पर है।

इन्हें भी पढ़े: मुंबई बना भारत का सबसे अमीर शहर, न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इस सर्वेक्षण के अनुसार इस सूची में गोंडा सबसे अस्वच्छ शहर है और महाराष्ट्र का भुसावल दूसरा सबसे अस्वच्छ शहर है।

शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में गुजरात के सर्वाधिक 12 शहर शामिल हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश के 11 और आंध्र प्रदेश के आठ शहर शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में शामिल हैं।

स्वच्छता रैंकिंग में सबसे अंतिम स्थान पर रहे 50 शहरों में से आधे शहर उत्तर प्रदेश के हैं।

गुरुवार, 4 मई 2017

सुनील छेत्री बने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री को आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और बेंगलुरू एफसी के स्ट्राइकर सुनील छेत्री को आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि खालिद जमील को साल का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।

चौथे पर रहे बेंगलुरू एफसी के लिए छेत्री ने सात गोल दागे थे और आईलीग में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के कोचों और कप्तान की ओर से उन्हें सर्वाधिक वोट मिले।

इन्हें भी पढ़े: पश्चिम बंगाल ने गोवा को हराकर 32वीं बार जीती संतोष ट्रॉफी

मोहन बागान के देवजीत मजूमदार को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर जबकि बागान के लिए एनास एदाथोडिका को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार मिला। आइज़ोलफुटबॉल एफसी के अल्फ्रेड केमाह जारया को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर चुना गया जबकि 18 मैचों में 11 गोल दागने वाले शिलांग लाजोंग के एसेर पिएरिक दिपांदा डिका को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर चुना गया।

मल्लिकार्जुन खड़गे बने संसद की लोकलेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष

दिग्गज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बने संसद की लोकलेखा समिति (पीएसी) के चेयरमैन

दिग्गज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बने संसद की लोकलेखा समिति (पीएसी) के चेयरमैन

संसद की लोक लेखा समिति, पीएसी का गठन हो गया है। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे इसके अध्यक्ष बने हैं। पहले तीन साल तक कांग्रेस के केवी थॉमस इसके अध्यक्ष थे। पिछले कार्यकाल में नोटबंदी के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएसी में बुलाने के उनके बयान पर विवाद हुआ था। कांग्रेस ने उन्हें हटा कर उनकी जगह खड़गे को अध्यक्ष बनाया है। परंपरा के मुताबिक पीएसी का अध्यक्ष विपक्षी पार्टी का होता है।

इन्हे भी पढ़े: शोभना कामिनेनी भारतीय उद्योग परिसंघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

पीएसी में खड़गे सहित कुल 22 सदस्य होंगे, जिनमें 15 सदस्य लोकसभा के और सात सदस्य राज्यसभा के हैं। 22 सदस्यों की इस समिति में सत्तारूढ़ एनडीए का बहुमत है। लोकसभा में भाजपा के सदस्य ज्यादा हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल और अकाली दल के सांसद हैं। राज्यसभा के सात सांसदों में से तीन कांग्रेस के और दो भाजपा के हैं। इनके अलावा एक एक सदस्य समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के हैं।

बुधवार, 3 मई 2017

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बघेल का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह बघेल का निधन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह बघेल का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बघेल का आज दिल का दौरा पड़ने से जिले के जोबट में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

इन्हे भी पढ़े: बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का निधन

प्रताप सिंह बघेल धार जिले की कुक्षी सीट से वर्ष 1972, 1977 एवं 1980 में तीन बार विधायक बने तथा वर्ष 1993 में धार जिले की धर्मपुरी सीट से विधायक रहे।

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पिता वर्ष 1985 से 1990 तक धार सीट से सांसद भी रहे।

भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट जीता

भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट 2017 का ख़िताब जीता

भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट 2017 का ख़िताब जीता

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट जीता। लेकिन रामकुमार रामनाथन को 75,000 डॉलर इनामी राशि के क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के एकल में उप विजेता से संतोष करना पड़ा।

लिएंडर पेस और अमेरिका के स्कॉट लिप्स्की की शीर्ष वरीय जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते अर्जेंटीना के लिएनाडरे मेयर और मैक्सिमो गोंजालेज की तीसरी वरीय जोड़ी को युगल स्पर्धा के फाइनल में 4-6, 7-6, 10-7 से पराजित किया।

इन्हे भी पढ़े: हरिका रेजाविक ओपन की बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

पेस ने इससे पहले आदिल शम्सदीन के साथ लियोन चैलेंजर टूर्नामेंट जीता था। यह पेस का इस सत्र का दूसरा चैलेंजर खिताब है। जिन्होंने इससे 80 रैंकिंग अंक जुटाए।

हालांकि रामकुमार को स्लोवेनिया के क्वालीफायर ब्लाज रोला से 2-6, 7-6, 5-7 से हार का मुंह देखना पड़ा। वह अपने करियर का पहला चैलेंजर स्तर का फाइनल खेल रहे थे।

मंगलवार, 2 मई 2017

शोभना कामिनेनी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

शोभना कामिनेनी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की नई अध्यक्ष चुनी गई

शोभना कामिनेनी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की नई अध्यक्ष चुनी गई

शोभना कामिनेनी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। 01 मई 2017 को यह घोषणा की गई। अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (एएचईएल) की कार्यकारी उपाध्यक्ष शोभना फोब्र्स मार्शल के सह अध्यक्ष नौशाद फोब्र्स के स्थान पर यह पदभार ग्रहण करेंगी।

इन्हे भी पढ़े: सुलखान सिंह को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया

एक बयान के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उदय कोटक सीआईआई के नए उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

शोभना कामिनेनी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं।

जोशना चिनप्पा ने एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब पर जमाया कब्जा

जोशना चिनप्पा  ने दीपिका पल्लीकल को हराकर एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप 2017 खिताब जीता

जोशना चिनप्पा  ने दीपिका पल्लीकल को हराकर एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप 2017 खिताब जीता

भारत की जोशना चिनप्पा ने अपने देश की दीपिका पल्लीकल को हराकर एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप में महिला खिताब अपने नाम किया। वे यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई।

पुरुष फाइनल में हालांकि सौरव घोषाल को कडे़ मुकाबले में शीर्ष वरीय हॉन्ग-कॉन्ग के मैक्स ली के खिलाफ शिकस्त के साथ उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। यहां भारतीय स्क्वैश अकादमी में एक साथ ट्रेनिंग करने वाली दो खिलाड़ियों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में चिनप्पा ने 78 मिनट में पल्लीकल को 13-15, 12-10, 11-13, 11-4, 11-4 से हराया।

इन्हे भी पढ़े: भारत ने एशियाई जूनियर स्क्वॉश में स्वर्ण पदक जीता

चिनप्पा के करियर का यह संभवत: सबसे बड़ा खिताब है। इससे पहले घोषाल को पहला गेम जीतने के बावजूद दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 61 मिनट में 11-5, 4-11, 8-11, 7-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

सोमवार, 1 मई 2017

एल सल्वाडोर धातु उत्खनन प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला देश बना

एल सल्वाडोर धातु उत्खनन को प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया

एल सल्वाडोर धातु उत्खनन को प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया

एल सल्वाडोर धातु उत्खनन को प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। पर्यावरण संरक्षण अभियान में इस कदम को मील का पत्थर कहा जा रहा है।

आधिकारिक जरनल में गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार,सल्वाडोर में अब कानूनी तौर पर धातु खनिजों का अन्वेषण,दोहन,उत्खनन या प्रसंस्करण प्रतिबंधित होगा। सल्वाडोर की पारिस्थितिकी इकाई के अध्यक्ष मॉरिसियो सेर्मेनो ने एएफपी से कहा, यह अभिनव कदम से आगे की बात है। उन्होंने कहा,यह ऐसा कानून है जो कि जल स्रोतों एवं पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रदूषित करने वाले उद्योगों के लिये जरूरी है।”

इन्हे भी पढ़े: यात्रा एवं पर्यटन सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर पहुंचा

मार्च में जब सांसदों ने इस कानून को मंजूरी दी थी, तब गैर सरकारी अभियान समूह ‘माइनिंग वाच कनाडा’ ने कहा था कि एल सल्वाडोर ने धातु उत्खनन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बनकर ‘इतिहास रचा है’।

उल्लेखनीय है कि लातिन अमेरिका के कुछ देश केवल खनिज निर्यात पर निर्भर हैं, लेकिन स्थानीय समुदाय के लोग उत्खनन प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली जहरीली धातुओं से पर्यावरण के जोखिमों की शिकायत कर रहे हैं। उत्खनन को प्रतिबंधित करने वाला नया कानून सल्वाडोर के राष्ट्रपति सांचेज सेरेन के हस्ताक्षर के बाद प्रभावी हो गया।

शाहरूख खान टेड टॉक में भाग लेने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान टेड में भाषण देने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान टेड में भाषण देने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान कनाडा स्थित वेंकूवर में टेड में भाषण देने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने। उन्होंने इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी जिसमें उन्होंने अपने स्टारडम से लेकर इंटरनेट के आने से हुये वैश्विक परिवर्तन आदि विषय शामिल थे। इसके अतिरिक्त शाहरूख खान ने टेड के हिन्दी संस्करण के लिये भी पार्टनरशिप की।

इन्हे भी पढ़े: अक्षय कुमार को ‘रुस्तम’ के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017

शाहरूख खान एक सफल अभिनेता, व्यापारी, वक्ता और एक समाजसेवी हैं। शाहरूख खान इससे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग तथा हैदराबाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में भी भाषण दे चुके हैं।

टेड के बारे में:

  • यह एक मीडिया संस्थान है जो ऑनलाईन टॉक शो आयोजित कराता है। इसकी स्थापना सन् 1984 में हुई, इसका अर्थ टेक्नोलॉजी, इंटरटेनमेंट एवं डिजाईन है। 
  • प्रतिवर्ष टेड का सम्मेलन वेंकूवर में आयोजित किया जाता है जहां वक्ता को बोलने के लिये अधिकतम 18 मिनट का समय दिया जाता है। प्रसिद्ध टेड वक्ताओं में बिल गेट्स, सेरेना विलियम्स, पोप फ्रांसिस, बिल क्लिंटन आदि शामिल हैं।

रविवार, 30 अप्रैल 2017

हरिका रेजाविक ओपन की बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली रेजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित की गयीं

भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली रेजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित की गयीं

भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली रेजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित की गयीं हैं। हरिका ने टूर्नामेंट में अपना अभियान जर्मन प्रतिद्वंद्वी जैकब फ्रोएंट को हराकर किया। विश्व की 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने लगभग चार घंटे में यह जीत हासिल की। आईसलैंड में पांचवीं बार खेल रही भारतीय खिलाड़ी के लिये एक बड़ी उपलब्धि रही कि उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

इन्हे भी पढ़े: भारत ने एशियाई स्कूल हॉकी चैम्पियनशिप जीती

भारतीय खिलाड़ी को इस प्रदर्शन से दो रेङ्क्षटग अंकों का फायदा हुआ। उन्होंने 10 राउंड के स्विस टूर्नामेंट में 267 खिलाड़यिों के बीच सात अंकों के साथ 17वां स्थान हासिल किया। हरिका ने छह बाजियां जीतीं, दो ड्रा खेलीं और दो हारीं।

वीरेंद्र कुमार को चंद्रशेखरन मेमोरियल पुरस्कार 2017 के लिए चुना गया

वीरेंद्र कुमार को सातवें के चंद्रशेखरन स्मारक पुरस्कार के लिए चुना गया

वीरेंद्र कुमार को सातवें के चंद्रशेखरन स्मारक पुरस्कार के लिए चुना गया

मलयालम दैनिक मातृभूमि के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार को सामाजवादी, सांसद, प्रशासक और यात्राा लेखक के रूप में राष्ट में उनके योगदान के लिए सातवें के चंद्रशेखरन स्मारक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

चंद्रशेखरन मेमोरियल टस्ट के अध्यक्ष पी कोरन मास्टर ने कान्हंगाद में आज एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पुरस्कार के अंतर्गत 11,111 रूपये की नकद राशि, स्मृति चिन और प्रशस्ति पत्रा दिया जाएगा।

इन्हे भी पढ़े: राहुल बजाज को सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया गया

राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र कुमार तीन बार पीटीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में संवाद समिति के निदेशक हैं।

वह जनता दल :यूनाइटेड: की केरल इकाई के अध्यक्ष भी हैं। सी के श्रीधरन की अध्यक्षता वाली तीन जजों की समिति ने पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन किया।

शनिवार, 29 अप्रैल 2017

राहुल बजाज को सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया गया

भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राहुल बजाज को दिया सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राहुल बजाज को दिया सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उद्यमी राहुल बजाज को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रेसिडेंट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर मुखर्जी ने विपरीत हालात में उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली महिला उद्यमियों को सीआईआई के श्रेष्ठ महिला उद्यमिता सम्मान से भी नवाजा।

इन्हे भी पढ़े: कैलाश सत्यार्थी को पी सी चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राहुल बजाज के अलावा तेलंगाना की जयम्मा बंडारी, पश्चिम बंगाल की मणिका मजूमदार और महाराष्ट्र की कमल कुम्भार को साल 2017 का श्रेष्ठ महिला उद्यमिता सम्मान से नवाजा। तेलंगाना में यौनकर्मी महिलाओं और उनके बच्चों को शिक्षित करने के मिशन में लगीं जयम्मा को लगभग 1000 महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार मुहैया कराने के लिए सम्मानित किया गया। स्वयं इस पेशे से निकल कर जयम्मा ने सात महिलाओं के साथ स्वयंसेवी समूह चैतन्य महिला मंडली का गठन कर यौनकर्मियों को शिक्षा के माध्यम से वैकल्पिक रोजगार के अवसर मुहैया कराने की मुहिम शुरू की। उनकी इस मुहिम से 4428 महिलायें और उनके बच्चों के जीवन में बदलाव आया है। संगठन ने इलाके के 3332 स्कूलों को अपने नेटवर्क से जोड़ कर बच्चों को पढ़ने के अवसर मुहैया कराये हैं।

बीएस संधु को हरियाणा का नया डीजीपी नियुक्त किया गया

बीएस संधू हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) चुने गए, केपी सिंह का लिया स्थान 

बीएस संधू हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) चुने गए, केपी सिंह का लिया स्थान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीएस संधू को नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। ढ़ाई साल की सरकार में केपी सिंह हरियाणा के तीसरे डीजीपी हैं, जिन्हें बदला गया है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी बीएस संधू ने केपी सिंह की जगह ली है। सरकार ने पांच अन्य आइपीएस व एक एचपीएस अफसर का भी तबादला किया है।

इन्हे भी पढ़े: राजीव राय भटनागर को सीआरपीएफ का महानिदेशक बनाया गया

संधू 1984 आईपीएस बैच के हैं और इस समय हरियाणा पुलिस हाउसिंह कॉरपोरेशन के चेयरमैन पोस्ट पर कार्यरत थे. अब उन्हें इस विभाग से हटाकर पुलिस का चीफ नियुक्त किया है।

1985 आईपीएस बैच के केपी सिंह को जेल का डीजीपी बनाया गया है। साथ ही संधू जिस विभाग में थे, वहां पर उनकी जगह पीआर देव को चेयरमैन बनाया गया है।

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

राजीव राय भटनागर को सीआरपीएफ का महानिदेशक बनाया गया

राजीव राय भटनागर बने सीआरपीएफ के नए महानिदेशक, आरके पचनंदा को आईटीबीपी की कमान



केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को आखिरकार नया मुखिया मिल गया है। 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव राय भटनागर को नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आरके पचनंदा को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) का डीजी नियुक्त किया गया है। बंगाल काडर के पचनंदा 1983 बैच के अधिकारी हैं। वह 30 जून को वर्तमान महानिदेशक के रिटायर होने के बाद पद संभालेंगे।

गौरतलब है कि सीआरपीएफ के महानिदेशक का पद करीब दो महीने से खाली था। सरकार ने अब तक नियमित महानिदेशक की नियुक्ति नहीं की थी। इस बीच, देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल दो बड़े हमलों में अपने 38 जवानों को खो चुका है।

इन्हें भी पढ़े: सुलखान सिंह को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया


28 फरवरी को के. दुर्गा प्रसाद के सीआरपीएफ महानिदेशक के पद से रिटायर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त महानिदेशक सुदीप लखटकिया को बल के प्रमुख पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन

मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में मुंबई में निधन

मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में मुंबई में निधन


मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 को सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 साल के थे।

विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते 31 मार्च को सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों ने उनके निधन की वजह के बारे में बताने से इनकार कर दिया है।

इन्हें भी पढ़े: मशहूर अमेरिकी अभिनेता माइक कोनर्स का 91 वर्ष की उम्र में निधन

अभिनेता ने वर्ष 1968 में ‘मन का मीत’ फिल्म के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए खासतौर पर याद किया जाता है।

अंतिम बार वह वर्ष 2015 में शाहरूख खान अभिनीत ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

एमसीडी चुनाव में बीजेपी की हैट्रिक, आप और कांग्रेस की करारी हार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव नतीजे 2017: दिल्‍ली नगर निगम पर बीजेपी की जीत का हैट्रिक, आम आदमी पार्टी को 48, कांग्रेस को 30 सीट


दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव नतीजे 2017: दिल्‍ली नगर निगम पर बीजेपी की जीत का हैट्रिक, AAP को 48, कांग्रेस को 30 सीट

26 अप्रैल 2017 को घोषित हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करते हुए राजधानी के तीनों नगर निगमों पर अपना कब्जा लगातार तीसरी बार बरकरार रखने में सफल रही है।

बीजेपी ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत दर्ज की। उत्तरी नगर निगम में 103 में से 64, दक्षिण नगर निगम की 104 में से 70 और पूर्व नगर निगम की 63 में से 47 वार्डो में बीजेपी ने अपना परचम लहराया।

वहीं महज़ 48 वार्डो में जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर हार का ठीकरा ईवीएम के सिर फोड़ा।

कांग्रेस ने भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए केवल 30 सीट अपने नाम किया। बीएसपी ने 3, इंडियन नेशनल लोकदल ने 1 और एसपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की।

बैडमिंटन: एशिया चैम्पियनशिप में सिंधु की जीत, सायना बाहर

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2017: पीवी सिंधु ने की जीत से शुरुआत, साइना पहले ही दौर में बाहर

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2017: पीवी सिंधु ने की जीत से शुरुआत, साइना पहले ही दौर में बाहर

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने जीत के साथ वुहान में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप की शुरुआत की है, वहीं लंदन ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल को पहले ही दौर के मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

महिला एकल वर्ग के पहले दौर में बुधवार को सिंधु ने मलेशिया की बैडमिंटन खिलाड़ी सोनिया चेह को सीधे सेटों में 21-8, 21-18 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा, एक अन्य मुकाबले में जापान की सयाका साटो ने सातवीं वरीय सायना को 19-21, 21-16, 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इन्हे भी पढ़े: लक्ष्य सेन जूनियर बैडमिंटन में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारत के लिए परिणाम सकारात्मक रहा है। अजय जयराम ने अपने पहले दौर में उलटफेर कर पांचवीं वरीय चीनी खिलाड़ी तियान हुवेई को संघर्षपूर्ण मैच में 21-18, 18-21, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा।

इसके अलावा, भारत की मिश्रित युगल जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी को पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी झेंग सिवेई और चेन किंगचेन से 21-15, 14-21, 21-16 से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

बुधवार, 26 अप्रैल 2017

101 साल की मन कौर ने फर्राटा दौड़ में भारत को दिलाया गोल्ड

भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने जीता फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक

भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने जीता फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक

भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर आज यहां विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता जो उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है। मन कौर ने एक मिनट 14 सेकेंड में दैर पूरी की। इस तरह से उन्होंने उसैन बोल्ट के 2009 में बनाये गये 100 मीटर के विश्व रिकार्ड से 64.42 सेकेंड का अधिक समय लिया लेकिन स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने कौर का भरपूर समर्थन किया।

इन्हे भी पढ़े: पंकज आडवाणी ने 7वां एशियन खिताब जीता

कौर की जीत हालांकि पक्की थी क्योंकि 100 वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में वह अकेली भागीदार थी। न्यूजीलैंड में हुई इस प्रतियोगिता में हालांकि कुल 25 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

मन कौर ने केवल 8 साल पहले 93 साल की उम्र में एथलेटिक्स को अपनाया। मन कौर की योजना आकलैंड में 200 मीटर दौड़, दो किग्रा गोला फेंक और 400 ग्राम भाला फेंक में भाग लेने का है। इससे उनके पदकों की संख्या 20 पर पहुंच जाएगी। 

कासीनाधुनी विश्वनाथ को वर्ष 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया

जानेमाने निर्देशक कासीनाधुनी विश्वनाथ को वर्ष 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया

जानेमाने निर्देशक कासीनाधुनी विश्वनाथ को वर्ष 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया

मशहूर तेलुगु फिल्म अभिनेता और जानेमाने निर्देशक कासीनाधुनी विश्वनाथ को फिल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। विश्वनाथ भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले 48वें कलाकार होंगे। इस पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपए की नकद पुरस्कार और एक शॉल से सम्मानित किया जाता है।

भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें तीन मई को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक समारोह में सम्मानित करेंगे। 87 वर्षीय विश्वनाथ पांच राष्ट्रीय फिल्म सम्मान जीत चुके हैं। वह ‘शंकरभरणम', ‘सागर संगमम', ‘स्वाति मुतयम', ‘सप्तपदी', ‘कामचोर', ‘संजोग' और ‘जाग उठा इंसान' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

इन्हे भी पढ़े: हांगकांग फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म न्यूटन बनी

1965 से अब तक 50 फिल्में बना चुके विश्वनाथ को सामाजिक विषयों के ईदगिर्द फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।  विश्वनाथ का जन्म गुडीवाडा (आंध्र प्रदेश) में फरवरी 1930 में हुआ। विश्वनाथ ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित), लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 10 फिल्म फे यर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

हांगकांग फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म न्यूटन बनी

हांगकांग अंतरराष्‍ट्रीय फ़िल्‍म उत्‍सव में ‘न्यूटन’ सर्वश्रेष्‍ठ फ़िल्म घोषित

हांगकांग अंतरराष्‍ट्रीय फ़िल्‍म उत्‍सव में ‘न्यूटन’ सर्वश्रेष्‍ठ फ़िल्म घोषित

अभिनेता राजकुमार राव और अंजलि पाटिल अभिनीत  फिल्म 'न्यूटन' ने अप्रैल 2017 में 41वें हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एचकेआईएफएफ) में बेस्ट फिल्म ऑनर का खिताब जीता।

67वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था जिसमें इस फिल्म ने फेस्टिवल के फोरम सेग्मेंट में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सीनेमाज (सीआईसीएई) का पुरस्कार जीता था।
अमित मासुरकर द्वारा निर्देशित न्यूटन राजनीतिक व्यंग्य है। यह फिल्म न्यूटन कुमार, एक धोखेबाज सरकारी क्लर्क के इर्द– गिर्द घूमती है। उसे घने जंगलों में स्थित नक्सल– नियंत्रित शहर में चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाता है।

इन्हे भी पढ़े: अक्षय कुमार को ‘रुस्तम’ के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017

सुरक्षा बलों की उदासीनता और माओवादी विद्रोहियों के गुरिल्ला हमलों के डर का सामना करते हुए वह अपने समक्ष आने वाली सभी बाधाओं के बावजूद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी कोशिश करता है।

हांगकांग फिल्म फेस्टिवल के बारे में:

  • हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एशिया का सबसे पुराना इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल है।
  • इसकी शुरुआत  1976 में हुई थी।
  • यह फेस्टिवल प्रत्येक वर्ष 11 से भी अधिक प्रमुख सांस्कृतिक स्थानों पर 55 से भी अधिक देशों के 250 से अधिक फिल्मों की स्क्रिनिंग करता है।
  • वर्ष 2017 से, एचकेआईएफएफ ने युवा चीनी फिल्मनिर्माताओं द्वारा एक वर्ष में दो फीचर फिल्मों को बनाने के लिए हेई पिक्चर्स के साथ समझौता किया है। इन फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर एचकेआईएफएफ में हुआ करेगा।
  • 41वें हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन  11 से 25 अप्रैल 2017 तक किया गया।

Popular/Trending News