रविवार, 30 अप्रैल 2017

हरिका रेजाविक ओपन की बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी

भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली रेजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित की गयीं

भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली रेजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित की गयीं

भारतीय ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली रेजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित की गयीं हैं। हरिका ने टूर्नामेंट में अपना अभियान जर्मन प्रतिद्वंद्वी जैकब फ्रोएंट को हराकर किया। विश्व की 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने लगभग चार घंटे में यह जीत हासिल की। आईसलैंड में पांचवीं बार खेल रही भारतीय खिलाड़ी के लिये एक बड़ी उपलब्धि रही कि उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

इन्हे भी पढ़े: भारत ने एशियाई स्कूल हॉकी चैम्पियनशिप जीती

भारतीय खिलाड़ी को इस प्रदर्शन से दो रेङ्क्षटग अंकों का फायदा हुआ। उन्होंने 10 राउंड के स्विस टूर्नामेंट में 267 खिलाड़यिों के बीच सात अंकों के साथ 17वां स्थान हासिल किया। हरिका ने छह बाजियां जीतीं, दो ड्रा खेलीं और दो हारीं।

वीरेंद्र कुमार को चंद्रशेखरन मेमोरियल पुरस्कार 2017 के लिए चुना गया

वीरेंद्र कुमार को सातवें के चंद्रशेखरन स्मारक पुरस्कार के लिए चुना गया

वीरेंद्र कुमार को सातवें के चंद्रशेखरन स्मारक पुरस्कार के लिए चुना गया

मलयालम दैनिक मातृभूमि के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार को सामाजवादी, सांसद, प्रशासक और यात्राा लेखक के रूप में राष्ट में उनके योगदान के लिए सातवें के चंद्रशेखरन स्मारक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

चंद्रशेखरन मेमोरियल टस्ट के अध्यक्ष पी कोरन मास्टर ने कान्हंगाद में आज एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पुरस्कार के अंतर्गत 11,111 रूपये की नकद राशि, स्मृति चिन और प्रशस्ति पत्रा दिया जाएगा।

इन्हे भी पढ़े: राहुल बजाज को सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया गया

राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र कुमार तीन बार पीटीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में संवाद समिति के निदेशक हैं।

वह जनता दल :यूनाइटेड: की केरल इकाई के अध्यक्ष भी हैं। सी के श्रीधरन की अध्यक्षता वाली तीन जजों की समिति ने पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन किया।

शनिवार, 29 अप्रैल 2017

राहुल बजाज को सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2017 से सम्मानित किया गया

भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राहुल बजाज को दिया सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राहुल बजाज को दिया सीआईआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उद्यमी राहुल बजाज को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के प्रेसिडेंट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर मुखर्जी ने विपरीत हालात में उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली महिला उद्यमियों को सीआईआई के श्रेष्ठ महिला उद्यमिता सम्मान से भी नवाजा।

इन्हे भी पढ़े: कैलाश सत्यार्थी को पी सी चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राहुल बजाज के अलावा तेलंगाना की जयम्मा बंडारी, पश्चिम बंगाल की मणिका मजूमदार और महाराष्ट्र की कमल कुम्भार को साल 2017 का श्रेष्ठ महिला उद्यमिता सम्मान से नवाजा। तेलंगाना में यौनकर्मी महिलाओं और उनके बच्चों को शिक्षित करने के मिशन में लगीं जयम्मा को लगभग 1000 महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार मुहैया कराने के लिए सम्मानित किया गया। स्वयं इस पेशे से निकल कर जयम्मा ने सात महिलाओं के साथ स्वयंसेवी समूह चैतन्य महिला मंडली का गठन कर यौनकर्मियों को शिक्षा के माध्यम से वैकल्पिक रोजगार के अवसर मुहैया कराने की मुहिम शुरू की। उनकी इस मुहिम से 4428 महिलायें और उनके बच्चों के जीवन में बदलाव आया है। संगठन ने इलाके के 3332 स्कूलों को अपने नेटवर्क से जोड़ कर बच्चों को पढ़ने के अवसर मुहैया कराये हैं।

बीएस संधु को हरियाणा का नया डीजीपी नियुक्त किया गया

बीएस संधू हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) चुने गए, केपी सिंह का लिया स्थान 

बीएस संधू हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) चुने गए, केपी सिंह का लिया स्थान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीएस संधू को नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। ढ़ाई साल की सरकार में केपी सिंह हरियाणा के तीसरे डीजीपी हैं, जिन्हें बदला गया है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी बीएस संधू ने केपी सिंह की जगह ली है। सरकार ने पांच अन्य आइपीएस व एक एचपीएस अफसर का भी तबादला किया है।

इन्हे भी पढ़े: राजीव राय भटनागर को सीआरपीएफ का महानिदेशक बनाया गया

संधू 1984 आईपीएस बैच के हैं और इस समय हरियाणा पुलिस हाउसिंह कॉरपोरेशन के चेयरमैन पोस्ट पर कार्यरत थे. अब उन्हें इस विभाग से हटाकर पुलिस का चीफ नियुक्त किया है।

1985 आईपीएस बैच के केपी सिंह को जेल का डीजीपी बनाया गया है। साथ ही संधू जिस विभाग में थे, वहां पर उनकी जगह पीआर देव को चेयरमैन बनाया गया है।

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

राजीव राय भटनागर को सीआरपीएफ का महानिदेशक बनाया गया

राजीव राय भटनागर बने सीआरपीएफ के नए महानिदेशक, आरके पचनंदा को आईटीबीपी की कमान



केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को आखिरकार नया मुखिया मिल गया है। 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव राय भटनागर को नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आरके पचनंदा को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) का डीजी नियुक्त किया गया है। बंगाल काडर के पचनंदा 1983 बैच के अधिकारी हैं। वह 30 जून को वर्तमान महानिदेशक के रिटायर होने के बाद पद संभालेंगे।

गौरतलब है कि सीआरपीएफ के महानिदेशक का पद करीब दो महीने से खाली था। सरकार ने अब तक नियमित महानिदेशक की नियुक्ति नहीं की थी। इस बीच, देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल दो बड़े हमलों में अपने 38 जवानों को खो चुका है।

इन्हें भी पढ़े: सुलखान सिंह को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया


28 फरवरी को के. दुर्गा प्रसाद के सीआरपीएफ महानिदेशक के पद से रिटायर होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त महानिदेशक सुदीप लखटकिया को बल के प्रमुख पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन

मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में मुंबई में निधन

मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में मुंबई में निधन


मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 को सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 साल के थे।

विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते 31 मार्च को सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों ने उनके निधन की वजह के बारे में बताने से इनकार कर दिया है।

इन्हें भी पढ़े: मशहूर अमेरिकी अभिनेता माइक कोनर्स का 91 वर्ष की उम्र में निधन

अभिनेता ने वर्ष 1968 में ‘मन का मीत’ फिल्म के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए खासतौर पर याद किया जाता है।

अंतिम बार वह वर्ष 2015 में शाहरूख खान अभिनीत ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

एमसीडी चुनाव में बीजेपी की हैट्रिक, आप और कांग्रेस की करारी हार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव नतीजे 2017: दिल्‍ली नगर निगम पर बीजेपी की जीत का हैट्रिक, आम आदमी पार्टी को 48, कांग्रेस को 30 सीट


दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव नतीजे 2017: दिल्‍ली नगर निगम पर बीजेपी की जीत का हैट्रिक, AAP को 48, कांग्रेस को 30 सीट

26 अप्रैल 2017 को घोषित हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करते हुए राजधानी के तीनों नगर निगमों पर अपना कब्जा लगातार तीसरी बार बरकरार रखने में सफल रही है।

बीजेपी ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत दर्ज की। उत्तरी नगर निगम में 103 में से 64, दक्षिण नगर निगम की 104 में से 70 और पूर्व नगर निगम की 63 में से 47 वार्डो में बीजेपी ने अपना परचम लहराया।

वहीं महज़ 48 वार्डो में जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर हार का ठीकरा ईवीएम के सिर फोड़ा।

कांग्रेस ने भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए केवल 30 सीट अपने नाम किया। बीएसपी ने 3, इंडियन नेशनल लोकदल ने 1 और एसपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की।

बैडमिंटन: एशिया चैम्पियनशिप में सिंधु की जीत, सायना बाहर

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2017: पीवी सिंधु ने की जीत से शुरुआत, साइना पहले ही दौर में बाहर

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2017: पीवी सिंधु ने की जीत से शुरुआत, साइना पहले ही दौर में बाहर

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने जीत के साथ वुहान में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप की शुरुआत की है, वहीं लंदन ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल को पहले ही दौर के मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

महिला एकल वर्ग के पहले दौर में बुधवार को सिंधु ने मलेशिया की बैडमिंटन खिलाड़ी सोनिया चेह को सीधे सेटों में 21-8, 21-18 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा, एक अन्य मुकाबले में जापान की सयाका साटो ने सातवीं वरीय सायना को 19-21, 21-16, 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इन्हे भी पढ़े: लक्ष्य सेन जूनियर बैडमिंटन में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारत के लिए परिणाम सकारात्मक रहा है। अजय जयराम ने अपने पहले दौर में उलटफेर कर पांचवीं वरीय चीनी खिलाड़ी तियान हुवेई को संघर्षपूर्ण मैच में 21-18, 18-21, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा।

इसके अलावा, भारत की मिश्रित युगल जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी को पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी झेंग सिवेई और चेन किंगचेन से 21-15, 14-21, 21-16 से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

बुधवार, 26 अप्रैल 2017

101 साल की मन कौर ने फर्राटा दौड़ में भारत को दिलाया गोल्ड

भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने जीता फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक

भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने जीता फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक

भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर आज यहां विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता जो उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है। मन कौर ने एक मिनट 14 सेकेंड में दैर पूरी की। इस तरह से उन्होंने उसैन बोल्ट के 2009 में बनाये गये 100 मीटर के विश्व रिकार्ड से 64.42 सेकेंड का अधिक समय लिया लेकिन स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने कौर का भरपूर समर्थन किया।

इन्हे भी पढ़े: पंकज आडवाणी ने 7वां एशियन खिताब जीता

कौर की जीत हालांकि पक्की थी क्योंकि 100 वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में वह अकेली भागीदार थी। न्यूजीलैंड में हुई इस प्रतियोगिता में हालांकि कुल 25 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

मन कौर ने केवल 8 साल पहले 93 साल की उम्र में एथलेटिक्स को अपनाया। मन कौर की योजना आकलैंड में 200 मीटर दौड़, दो किग्रा गोला फेंक और 400 ग्राम भाला फेंक में भाग लेने का है। इससे उनके पदकों की संख्या 20 पर पहुंच जाएगी। 

कासीनाधुनी विश्वनाथ को वर्ष 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया

जानेमाने निर्देशक कासीनाधुनी विश्वनाथ को वर्ष 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया

जानेमाने निर्देशक कासीनाधुनी विश्वनाथ को वर्ष 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया

मशहूर तेलुगु फिल्म अभिनेता और जानेमाने निर्देशक कासीनाधुनी विश्वनाथ को फिल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2016 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। विश्वनाथ भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले 48वें कलाकार होंगे। इस पुरस्कार के तहत स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपए की नकद पुरस्कार और एक शॉल से सम्मानित किया जाता है।

भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें तीन मई को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक समारोह में सम्मानित करेंगे। 87 वर्षीय विश्वनाथ पांच राष्ट्रीय फिल्म सम्मान जीत चुके हैं। वह ‘शंकरभरणम', ‘सागर संगमम', ‘स्वाति मुतयम', ‘सप्तपदी', ‘कामचोर', ‘संजोग' और ‘जाग उठा इंसान' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

इन्हे भी पढ़े: हांगकांग फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म न्यूटन बनी

1965 से अब तक 50 फिल्में बना चुके विश्वनाथ को सामाजिक विषयों के ईदगिर्द फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।  विश्वनाथ का जन्म गुडीवाडा (आंध्र प्रदेश) में फरवरी 1930 में हुआ। विश्वनाथ ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित), लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 10 फिल्म फे यर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

हांगकांग फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म न्यूटन बनी

हांगकांग अंतरराष्‍ट्रीय फ़िल्‍म उत्‍सव में ‘न्यूटन’ सर्वश्रेष्‍ठ फ़िल्म घोषित

हांगकांग अंतरराष्‍ट्रीय फ़िल्‍म उत्‍सव में ‘न्यूटन’ सर्वश्रेष्‍ठ फ़िल्म घोषित

अभिनेता राजकुमार राव और अंजलि पाटिल अभिनीत  फिल्म 'न्यूटन' ने अप्रैल 2017 में 41वें हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एचकेआईएफएफ) में बेस्ट फिल्म ऑनर का खिताब जीता।

67वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था जिसमें इस फिल्म ने फेस्टिवल के फोरम सेग्मेंट में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सीनेमाज (सीआईसीएई) का पुरस्कार जीता था।
अमित मासुरकर द्वारा निर्देशित न्यूटन राजनीतिक व्यंग्य है। यह फिल्म न्यूटन कुमार, एक धोखेबाज सरकारी क्लर्क के इर्द– गिर्द घूमती है। उसे घने जंगलों में स्थित नक्सल– नियंत्रित शहर में चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाता है।

इन्हे भी पढ़े: अक्षय कुमार को ‘रुस्तम’ के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017

सुरक्षा बलों की उदासीनता और माओवादी विद्रोहियों के गुरिल्ला हमलों के डर का सामना करते हुए वह अपने समक्ष आने वाली सभी बाधाओं के बावजूद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी कोशिश करता है।

हांगकांग फिल्म फेस्टिवल के बारे में:

  • हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एशिया का सबसे पुराना इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल है।
  • इसकी शुरुआत  1976 में हुई थी।
  • यह फेस्टिवल प्रत्येक वर्ष 11 से भी अधिक प्रमुख सांस्कृतिक स्थानों पर 55 से भी अधिक देशों के 250 से अधिक फिल्मों की स्क्रिनिंग करता है।
  • वर्ष 2017 से, एचकेआईएफएफ ने युवा चीनी फिल्मनिर्माताओं द्वारा एक वर्ष में दो फीचर फिल्मों को बनाने के लिए हेई पिक्चर्स के साथ समझौता किया है। इन फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर एचकेआईएफएफ में हुआ करेगा।
  • 41वें हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन  11 से 25 अप्रैल 2017 तक किया गया।

कैलाश सत्यार्थी को पी सी चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को पी सी चंद्रा पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को पी सी चंद्रा पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को पी सी चंद्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सत्यार्थी को यह सम्मान उनके द्वारा बाल मजदूरी एवं बंधुआ मजदूरी को समाप्त करने के लिए वैश्विक स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के कारण दिया गया।

कैलाश सत्यार्थी (63 वर्षीय) को पुरस्कार स्वरुप कोलकाता में एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी एवं 10 लाख रुपये का एक चेक दिया गया।

कैलाश सत्यार्थी के बारे महत्वपूर्ण तथ्य:

  • कैलाश सत्यार्थी का जन्म 11 जनवरी 1954 को मध्य प्रदेश के विदिशा में हुआ।
  • वे बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल-श्रम के विरुद्ध पक्षधर रहे हैं। 
  • उन्होंने वर्ष 1980  में बचपन बचाओ आन्दोलन की स्थापना की जिसके बाद से वे विश्व भर के 144 देशों के 83000 से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर चुके हैं।
  • सत्यार्थी के कार्यों के कारण ही वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ द्वारा बाल श्रम की निकृष्टतम श्रेणियों पर संधि सं॰182 को अंगीकृत किया गया। यह संधि दुनियाभर की सरकारों के लिए इस क्षेत्र में एक प्रमुख मार्गनिर्देशक है।
  • उनके कार्यों को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों व पुरुस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया है।
  • उन्हें वर्ष 2014 का नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह नोबल पुरस्कार उन्हें पाकिस्तान की नारी शिक्षा कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई के साथ सम्मिलित रूप से प्रदान किया गया।
  • मदर टेरेसा को 1979 में मिले नोबल शांति पुरस्कार के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे दूसरे भारतीय हैं।

सोमवार, 24 अप्रैल 2017

तुषार अरोठे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए कोच बने

तुषार अरोठे को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कोच चुना गया

तुषार अरोठे को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कोच चुना गया

बडौदा के पूर्व बल्लेबाज तुषार अरोठे को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच चुना गया, जो पूर्णिमा राव की जगह लेंगे। अरोठे 2008 से 2012 के बीच महिला टीम के क्षेत्ररक्षक और मुख्य कोच रह चुके हैं।

भारतीय टीम अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में चतुष्कोणीय श्रृंखला में भाग लेगी, जिसमें आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

इन्हे भी पढ़े: ज्वाला गुट्टा भारतीय खेल प्राधिकरण की नई सदस्य बनी


इस टूर्नामेंट के बाद विश्व कप होगा जिसमें टीम अपने अभियान की शुरूआत 24 जून को डर्बी में इंग्लैंड के खिलाफ करेगी।

हरियाणा राष्टीय युवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैम्पियन बना

हरियाणा ने केरल को छह साल बाद हराकर राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की।

हरियाणा ने केरल को छह साल बाद हराकर राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की।

हरियाणा ने केरल को 6 साल बाद हराकर राष्टीय युवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टीम चैम्पियनशिप अपने नाम की।

हरियाणा 166.5 अंक से चैम्पियन बना जबकि पिछले पांच साल में शीर्ष स्थान पर रहा केरल 134.75 अंक ही हासिल कर पाया और इससे उप विजेता बना।

हालांकि उसने बालिका वर्ग :100 अंक: में टीम खिताब कायम रखा जबकि हरियाणा ने लड़कों के वर्ग में 108.5 अंक से पहला स्थान हासिल किया।

इन्हे भी पढ़े: एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत को 12 पदक

पिछले साल के विश्व स्कूल खेलों के चैम्पियन रोहित यादव :हरियाणा: ने भाला फेंक में अपने व्यक्गित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करते हुए 76.11 मी तक भाला फेंका।

यह नया मीट रिकार्ड भी रहा। आज के इस प्रदर्शन से वह चीन के सोंग किंगशू के बहुत करीब पहुंच गये जिन्होंने महज चार साल पहले नानचांग में अपनी युवा राष्टीय प्रतियोगिता में 76.36 मीटर से खिताब जीता था।

रविवार, 23 अप्रैल 2017

चीनी वैज्ञानिक याओ स्टॉकहोम में वेगा मेडल 2017 से सम्मानित किया गया

चीनी वैज्ञानिक याओ स्टॉकहोम को तिब्बती पठार पर ग्लेशियरों और पर्यावरण पर अनुसंधान के लिए 2017 वेगा मेडल से सम्मानित किया गया


याओ तांडोंग को तिब्बती पठार पर ग्लेशियरों और पर्यावरण पर अनुसंधान के लिए 2017 वेगा मेडल से सम्मानित किया गया

चीनी वैज्ञानिक याओ स्टॉकहोम को तिब्बती पठार पर ग्लेशियरों और पर्यावरण पर अनुसंधान के लिए 2017 वेगा मेडल से सम्मानित किया गया।

स्टॉकहोम के रॉयल पैलेस में स्वीडन के नरेश कार्ल सोलवें गुस्ताफ ने प्राध्यापक याओ को 2017 वेगा मेडल से सम्मानित किया और उन्हें उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

इन्हे भी पढ़े: अभिनेता अनुपम खेर को कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया

स्वीडिश सोसायटी ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड जियोलॉजी (एसएसएजी) के अध्यक्ष स्टेन हैगबर्ग ने बताया कि याओ का द थर्ड पोल (तिब्बती पठार) मानसून और ग्लेशियर पर बुनियादी शोध जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया की समझ के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, "याओ का शोध दो अरब से ज्यादा आबादी से संबंधित है और यह एक वैश्विक विषय है।"

सुलखान सिंह को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुलखान सिंह को राज्य का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) नियुक्त किया


उत्तर प्रदेश की सरकार ने सुलखान सिंह को उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) नियुक्त किया गया


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुलखान सिंह को उत्तर प्रदेश का डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) बना दिया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश पुलिस में शीर्ष स्तर पर किए गए बड़े फेरबदल में 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया।

इन्हे भी पढ़े: तनुश्री पारिख बनीं बीएसएफ की पहली महिला कॉम्बैट अधिकारी

सुलखान सिंह इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात थे। उनकी छवि एक ईमानदार और सख्त अधिकारी की है। वर्ष 1980 बैच के आईपीएस अफसर सिंह सितंबर 2017 में सेवानिवृत्त होंगे।

सुलखान सिंह जावीद अहमद का स्थान लेंगे, जिन्हें पुलिस महानिदेशक (पीएसी) के पद पर नई तैनाती दी गई है।

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

आमिर खान, कपिलदेव को मिलेगा दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

अभिनेता आमिर खान और क्रिकेटर कपिल देव को 75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

अभिनेता आमिर खान और क्रिकेटर कपिल देव को 75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और क्रिकेटर कपिल देव को 24 अप्रैल को 75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ और देव को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इन दोनों के अलावा अभिनेत्री वैजंती माला को हिन्दी सिनेमा में उनकी उपलब्धि के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। मास्टर दीनानाथ स्मृति प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन्हे भी पढ़े: अक्षय कुमार को ‘रुस्तम’ के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017

इन दोनों हस्तियों के अलावा, पुरस्कार पाने वाले अन्य लोगों में गुजरे जमाने की अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली को भी हिन्दी फिल्मों में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। 'मोहन वाघ अवार्ड' सर्वश्रेष्ठ ड्रामा के लिए सुनील बर्वे के 'अमर फोटो स्टूडियो-सुबक संस्था' को दिया जाएगा।

इसके अलावा समाज सेवा, साहित्य, नाटक और संगीत आदि के क्षेत्र में भी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के आयोजक मास्टर दीनानाथ स्मृति प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स हैं। 

हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स को 2017 की सबसे खूबसूरत महिला के खिताब से नवाजा गया

हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स को पांचवी बार मिला दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब

हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स को पांचवी बार मिला दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब

हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स को पांचवी बार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के सम्मान से नवाजा गया। 'पीपल्स मैगज़ीन' ने उनको इस सम्मान से नवाज़ा है। जूलिया रॉबर्ट्स 49 साल की हैं और साल 1991 में भी उन्हें वार्षिक सम्मान से नवाज़ा गया था।

हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'Pretty Women' के बाद से ही जूलिया रॉबर्ट्स आसमान की बुलंदियों को छूती चली गईं। इसके बाद उन्हें साल 2000, 2005, 2010 में भी सबसे खूबसूरत महिला के खिताब से नवाज़ा गया।

इन्हे भी पढ़े: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने आईएफएफएए में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता

साल 2001 में हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स ने फिल्म Erin Brockovich के लिए ऑस्कर जीता था। जूलिया की शादी 14 साल पहले हॉलीवुड के सिनेमाटोग्रैफर डेनियल रिचर्ड मॉडर से हुई और इनसे जुलिया के तीन बच्चे हैं।

पिछले साल यानि साल 2016 में 'पीपल्स मैगज़ीन' ने सबसे खूबसूरत महिला का अवॉर्ड पॉपुलर टीवी शो 'फ्रेंडस' के लिए जानी जाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन को दिया गया था।

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

अनिरूद्धन वासुदेवन को वर्ष 2016 के साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया

अनिरूद्धन वासुदेवन को उनकी पुस्तक 'वन पार्ट वूमन' के लिए वर्ष 2016 के साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया


अनिरूद्धन वासुदेवन को उनकी पुस्तक 'वन पार्ट वूमन' के लिए वर्ष 2016 के साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया

लेखक पेरुमल मुरुगन के उपन्यास माथोरुबह़गान (वन पार्ट वीमेन) का अंग्रेजी अनुवाद ने अंग्रेजी 2016 में अनुवाद के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार जीता है।

ये अनुवाद अनिरुद्धन वासुदेवन ने किया और पेंगुइन ने इस पुस्तक को प्रकाशित किया। जून 2017 में एक पुरस्कार समारोह में पुरस्कारस्वरुप एक उत्कीर्ण ताम्र पट्टिका युक्त एक कास्केट और 50,000 रुपये नकद प्रदान किया जाएगा।

इन्हे भी पढ़े: हिंदी में नासिरा शर्मा सहित 24 को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:-

  • लेखक पेरुमल मुरुगन के उपन्यास माथोरुबह़गान के अंग्रेजी अनुवाद वन पार्ट वीमेन ने अंग्रेजी 2016 में अनुवाद के लिए साहित्य अकादमी का पुरस्कार जीता है।

मुथैया मुरलीधरन आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले श्रीलंकाई

स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले श्रीलंका के पहले क्रिकेटर बने

स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले श्रीलंका के पहले क्रिकेटर बने

पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले श्रीलंका के पहले क्रिकेटर होंगे। मुरलीधरन को इस वर्ष के अंत में होने वाले समारोह में क्रिकेटरों के इस विशिष्ट समूह में शामिल किया जाएगा। उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जॉज लोहमैन (स्वर्गीय), पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आर्थर मॉरिस (स्वर्गीय) और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला कप्तान करेन रोल्टन को शामिल किया गया है।

इन्हे भी पढ़े: क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

मुरलीधरन टेस्ट और वन-डे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है और वे दुनिया के उन दो गेंदबाजों में से एक है जिनके अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या 1000 से ज्यादा है। उनका 19 वर्ष का अंतरराष्ट्रीय करियर 1992 से 2011 तक चला। मुरली ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 800 विकेट हासिल किए हैं।

गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

वैश्विक एफडीआई विश्वास सूचकांक में भारत 8वें स्थान पर

वैश्विक एफडीआई विश्वास सूचकांक में भारत की स्थिति सुधरी, 8वें स्थान पर पंहुचा

वैश्विक एफडीआई विश्वास सूचकांक में भारत की स्थिति सुधरी, 8वें स्थान पर पंहुचा

2017 ए.टी. केअरनी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) विश्वास सूचकांक में भारत एक स्थान की छलांग लगाकर 8वें स्थान पर पहुंच गया है।

यह सूचकांक एक वार्षिक विश्लेषण है कि कैसे राजनीतिक, आर्थिक और विनियामक परिवर्तन आने वाले वर्षों में देशों में एफडीआई प्रवाह को प्रभावित करेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका लगातार पांचवी बार इस सूचकांक में सबसे ऊपर है।

इन्हे भी पढ़े: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी

2017 ए.टी. केअरनी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) विश्वास सूचकांक में शीर्ष 5 देश इस प्रकार हैं :

  • यूएसए
  • जर्मनी
  • चीन
  • यूके
  • कनाडा

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:-

  • 2017 ए.टी. केअरनी विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) विश्वास सूचकांक में भारत एक स्थान की छलांग लगाकर 8वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • इस सूचकांक में सबसे ऊपर यूएसए है।
  • उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में भारत और चीन शीर्ष दो देश हैं।

क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 में 10000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 में 10000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने।

वेस्टइंडीज और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल टी20 क्रिकेट इतिहास में 10,000 रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गये हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से गुजरात लॉयन्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अपना तीसरा रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की। यह उनका टीम में 290वां मैच है।

उन्होंने अब तक अपने करियर में 40 से अधिक औसत और लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। गेल के नाम पर क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में 18 शतक और 60 अर्धशतक दर्ज हैं। इस मैच से पहले तक उनके नाम पर 736 छक्के दर्ज थे। इस तरह से उन्होंने लगभग 44.16 प्रतिशत रन छक्कों से बनाए हैं। गेल प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी-20 तीनों प्रारूपों में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 248 पारियों, लिस्ट ए में 273 पारियों और टी-20 में 285 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।


प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे पहले 10,000 रन महान डब्ल्यू जी ग्रेस ने 1873 में पूरे किए थे, जबकि लिस्ट ए में यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने 1983 में हासिल की थी। टी-20 में गेल के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ब्रैंडन मैकुलम (7524) दूसरे और ब्रैड हॉज (7338) तीसरे स्थान पर हैं।

बुधवार, 19 अप्रैल 2017

डेविड वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने

ऑस्ट्रलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर गौतम गंभीर को पछाड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए

ऑस्ट्रलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर गौतम गंभीर को पछाड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए

आईपीएल के पिछले सीजन में अपने बल्ले की दम से सनराइजर्स हैदराबाद को चैपियन बनाने वाले ऑस्ट्रलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।  हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर को पीछे छोड़ते हुए आईपीएएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर डेविड वार्नर ने यह कीर्तिमान रचा। वार्नर ने अपनी पारी के दौरान 54 गेंदों में 70 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी जड़े।

इन्हे भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर बने महिला विश्व कप 2017 के ब्रांड एम्बेसडर

वार्नर ने यह कारनामा आईपीएल में 105 मैच खेलकर अपने नाम किया है। अपनी 105 परियों में 39.64 की औसत से उन्होंने 3608 रन बनाए हैं। वार्नर ने अपने आईपीएल के करियर में 2 शतक भी लगाए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने 137 मैचों की 136 पारियों में 31.65 की औसत से 3830 रन बनाए हैंइस दौरान उन्होंने 33 अर्धशतक लगाए। हालांकि गंभीर के नाम आईपीएएल में कोई शतक नहीं है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी


मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने बाजार पूंजीकरण के रूप में भारत की सबसे मूल्यवान फर्म के रूप में अपनी स्थिति वापस ले ली।

आरआईएल ने टाटा समूह के मुकुट टीसीएस को पीछे छोड़ दिया. टीसीएस ने चार साल पहले सबसे ज्यादा मूल्यवान फर्म के रूप में आरआईएल को पछाड़ दिया था। लेकिन हाल के दिनों में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली फर्म के शेयरों में तेजी ने कंपनी के बीच अंतर को कम करने में मदद की है।

इन्हे भी पढ़े: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:-

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी।
  • इसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का स्थान लिया है।
  • आरआईएल के प्रमुख मुकेश अंबानी हैं।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिग दुतर्ते टाइम्स मैग्जीन के रीडर्स पोल में शीर्ष पर

फिलीपीन के राष्ट्रपति टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में पहले पायदान पर, मोदी को नहीं मिला एक भी वोट

फिलीपीन के राष्ट्रपति टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में पहले पायदान पर, मोदी को नहीं मिला एक भी वोट

फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिग दुतर्ते को टाइम्स मैग्जीन के रीडर्स पोल में 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में पहला स्थान हासिल हुआ है। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा।

दुतर्ते टाइम्स 100 रीडर्स पोल में लगातार आगे रहे हैं। यह एक ऑनलाइल सर्वे है जिसमें प्रकाशक ने अपने पाठकों से उन लोगों के लिए वोट करने को कहा था जिन्हें इस वर्ष टाइम्स की 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए।


अमेरिका, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा कई लोगों के खिलाफ अशिष्ट टिप्पणियां करने वाले दुतर्ते को रविवार (16 अप्रैल) को आधी रात को बंद हुए मतदान में ‘हां’ में पांच प्रतिशत वोट मिले।

मोदी का नाम भी सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की वाषिर्क सूची में संभावित उम्मीदवार के तौर पर शामिल किया गया था हालांकि उनके पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा।

पोल में दिखाया गया कि मोदी के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाड़ेला, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, व्हाइटहाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर, अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका और उनके पति जारेड कुश्नेर के पक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा।

दुनिया की सबसे वृद्ध महिला एम्मा मोरानो का निधन

दुनिया की सबसे वृद्ध महिला एम्मा मोरानो का 117 वर्ष की आयु में निधन

दुनिया की सबसे वृद्ध महिला एम्मा मोरानो का 117 वर्ष की आयु में निधन


दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला और 19वीं सदी की आखिरी जीवित इंसान माने जाने वाली इटली की एम्मा मोरानो का 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मोरानो का जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था। उनका उत्तरी इटली के वर्बानिया में उनके घर में निधन हो गया।

इन्हे भी पढ़े: चीन की अभिनेत्री ली ली-हुआ का 92 वर्ष की आयु में निधन

अमेरिका स्थित गैरंटोलॉजी रिसर्च ग्रुप (जीआरजी) के मुताबिक, मोरानो ने दुनिया के सबसे पुराने इंसान का मुकुट जमैका के वायलेट ब्राउन को सौंप दिया, जिसका जन्म 10 मार्च 1900 को हुआ था। मोरनो की मृत्यु का मतलब है कि अब दुनिया में 1900 से पहले पैदा हुआ कोई भी व्यक्ति नहीं बचा है।

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:-

  • दुनिया की सबसे वृद्ध व्यक्ति एम्मा मोरानो का 117 वर्ष की आयु में निधन।
  • एम्मा मोरनो एक इतालवी महिला थीं।
  • मोरनो का जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था।

सोमवार, 17 अप्रैल 2017

चंद्रबाबू नायडू ने 100 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले अंबेडकर पार्क की आधारशिला रखी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायुडू ने अमरावती में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले अंबेडकर पार्क की आधारशिला रखी


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायुडू ने अमरावती में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले अंबेडकर पार्क की आधारशिला रखी


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायुडू ने आज यहां इनवोलू गांव में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर स्मृति वनम (स्मारक पार्क) की आधारशिला रखी। भारत के संविधान निर्माता की 125 वीं जयंती के अवसर पर यह किया गया।

उन्होंने पार्क में अंबेडकर की 126 फुट प्रतिमा की भी आधारशिला रखी। यह पार्क 20 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। स्मृति वनम में एक बहु-उद्देशीय सम्मेलन कक्ष बनाया जाएगा जिसमें 3,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

इन्हे भी पढ़े: यात्रा एवं पर्यटन सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर पहुंचा

स्मृति वनम में एक बुद्धिस्ट ध्यान केंद्र (ध्यान हॉल), अंबेडकर के चुनिंदा कामों और विचारों पर डॉक्टर बी आर मेमोरियल लाइबेरी, सौंदर्य और प्राकृतिक उद्यान वाले मेमोरियल पार्क और 2,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक ओपेन एयर थियेटर बनाया जाएगा।

राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 97.64 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। इसमें 126 फुट की प्रतिमा के लिए 25 करोड़ रुपये शामिल हैं।

विराज सागर दास बने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के नए अध्यक्ष

विराज सागर दास उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के नए चेयरमैन चुने गए

विराज सागर दास उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के नए चेयरमैन चुने गए

भारतीय बैडमिंटन संघ के दिवंगत अध्यक्ष अखिलेश दास के पुत्र विराज सागर दास को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ (यूपीबीए) की गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई वार्षिक आम सभा में विराज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

इन्हे भी पढ़े: तनुश्री पारिख बनीं बीएसएफ की पहली महिला कॉम्बैट अधिकारी

इस बैठक में वर्तमान में संस्था के कार्यकारी सचिव के तौर पर कार्य कर रहे अरुण कक्कड़ को एसोसिएशन के सचिव के रूप में सर्वसम्मति से चयनित कर लिया गया। बैठक की शुरूआत में दिवंगत अखिलेश दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी एक विशाल आदमकद प्रतिमा की स्थापना बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में यूपीबीए द्वारा किए जाने का निर्णय भी लिया गया तथा उनकी स्मृति में एक वार्षिक बैडमिंटन लीग कराये जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में यूपीबीए के अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्र न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूपीबीए के बर्खास्त विजय सिन्हा तथा उनके बेटे निशान्त सिन्हा के खिलाफ अब तक की गई सभी कार्यवाही पर मुहर लगाई गई। 

रविवार, 16 अप्रैल 2017

भारतीय मूल के इंजीनियर अरविंद सिन्हा को मिला अमरीकन हेलीकॉप्टर सोसाइटी पुरस्कार

भारतीय मूल के इंजीनियर डा अरविंद सिन्हा को मिला 'एयरोस्पेस इंजीनियर लीडरशिप अवार्ड’ पुरस्कार

भारतीय मूल के इंजीनियर डा अरविंद सिन्हा को मिला 'एयरोस्पेस इंजीनियर लीडरशिप अवार्ड’ पुरस्कार

भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई एयरोनॉटिक्स इंजीनियर को अमरीकन हेलीकॉप्टर सोसाइटी (एएचएस) इंटरनेशनल की ओर से ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ एयरोस्पेस इंजीनियर लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

एएचएस वर्टिकल फ्लाइट टक्नोलॉजी (लम्बवत उड़ान तकनीक एंव आधुनिकीकरण) को समर्पित विश्व का एक प्रमुख पेशेवर संस्थान है। इस संस्थान ने लेफ्टीनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) डा अरविंद सिन्हा को वर्टिकल फ्लाइट टक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके शानदार करियर के लिए सम्मानित किया है। 


सिन्हा ने हाल ही में अमरीका में यह पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें मई 2016 में एएचएस आॅनरेरी फेलो का टाइटल भी प्रदान किया गया था। सिन्हा फिलहाल आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रालय के इंजीनियरिंग, हेलीकॉप्टर सिस्टम्स डिवीजन और कैपेबिलिटी एक्वीजीशन ग्रुप के निदेशक पद पर आसीन हैं।

पंकज आडवाणी ने सौरव कोठारी को हरा 7वां एशियन खिताब जीता

पंकज आडवाणी ने सौरव कोठारी को हराकर एशियाई चैम्पियनशिप जीती

पंकज आडवाणी ने सौरव कोठारी को हराकर एशियाई चैम्पियनशिप जीती

16 बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी ने 15 अप्रैल 2017 को एशिया बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के रोमाचंक फाइनल में सौरव कोठारी को 6-3 से पराजित कर सातवां एशियाई खिताब अपने नाम किया। पहले सत्र में सौरव कोठारी ने अंतराल से पहले 3-1 से बढ़त बना ली थी। परन्तु आडवाणी ने ब्रेक का पूरा फायदा उठाते हुए आक्रामकता बरती तथा लगातार फ्रेम जीतकर अपना छठा एशियाई बिलियर्डस खिताब और सातवीं एशियाई चैम्पियनशिप खिताब जीता।

इन्हे भी पढ़े: भारत ने एशियाई स्कूल हॉकी चैम्पियनशिप जीती

पंकज आडवाणी ने पिछले वर्ष 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम किये थे। पंकज आडवाणी ने सौरव कोठारी को 54-101, 89-100, 100-0, 102-0, 100-42, 101-0 से मात दी।

पंकज आडवाणी क बारे में:-

  • पुणे, महाराष्ट्र में जन्मे पंकज आडवाणी एक स्नेकर और बिलियर्ड्स विश्व विजेता हैं।
  • पंकज ने पहला पेशेवर बिलियर्ड्स विश्व खिताब वर्ष 2009 में जीता था।
  • पंकज इससे पहले इम्मेच्योर विश्व बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप जीत चुके हैं।
  • पंकज ने वर्ष 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं।
  • पंकज ने वर्ष 2008 में 9 बार के चैंम्पियन मार्क रसेल को हराकर विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता जीती।

शनिवार, 15 अप्रैल 2017

नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई को मिली कनाडा की मानद नागरिकता

सबसे युवा नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेता मलाला युसूफजई को मिली कनाडा की मानद नागरिकता

सबसे युवा नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेता मलाला युसूफजई को मिली कनाडा की मानद नागरिकता

पाकिस्‍तान की नागरिक और दुनिया की सबसे युवा नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेता मलाला युसूफजई को कनाडा की सम्‍मानित नागरिकता मिली है। मलाला ने वर्ष 2014 में सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्‍कार जीतने का इतिहास अपने नाम किया था। कनाडा में अगले वर्ष जी7 शिखर सम्‍मेलन होने वाला है।

कनाडा की मानद नागरिकता पाने वाली वह दुनिया की छह लोगों में शामिल हैं। मलाला के अलावा राउल वूलनबर्ग, नेल्सन मंडेला, 14वें दलाई लामा, आंग सान सू की और आगा खान को कनाडा की मानद नागरिकता मिल चुकी है।

यह भी पढ़े: मलाला यूसुफजई संयुक्त राष्ट्र की शांति दूत चुनी गई

मलाला की उम्र सिर्फ 15 वर्ष थी जब साल 2012 में तालिबानी आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया था जब वह स्‍कूल जा रही थी। मलाला को लड़कियों की शिक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने पर निशाना बनाया गया था। पहले 22 अक्‍टूबर 2014 को मलाला, कनाडा की ओर से इस सम्‍मान को हासिल करने वाली थी लेकिन उस समय कनाडा की संसद पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले की वजह से कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया था।

बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का बुधवार देर रात पटना में निधन हो गया। वह करीब 86 वर्ष के थे।

बैठा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और देर रात कंकड़बाग स्थित उनके पुत्र के आवास पर उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पु्त्र और पांच पुत्रियां हैं।

यह भी पढ़े: दैनिक भास्कर के मालिक रमेश चंद्र अग्रवाल का निधन

बैठा ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। बैठा का अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे गुलबी घाट पर किया जायेगा।        

पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के लक्षनौता गांव के मूल निवासी नरसिंह बैठा 1957 से लगातार 1980 तक बगहा (सु।) और 1985 से 1990 तक शिकारपुर (सु.) सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे।

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017

'द गोल्डन विंग्स' ने जीता 'आईएफएफएलए 2017' पुरस्कार

फिल्म ‘द गोल्डन विंग्स’ ने ‘इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ लॉस एंजिलिस 2017' में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता

फिल्म ‘द गोल्डन विंग्स’ ने ‘इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ लॉस एंजिलिस 2017' में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता

‘इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ लॉस एंजिलिस 'आईएफएफएलए-2017' में फिल्म ‘द गोल्डन विंग्स’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता। बॉबी सरमा बरआ निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग असम में हुई थी। यह फिल्म उन गिनी चुनी फिल्मों में शामिल है जिनका निर्माण राजबंगशी भाषा में किया गया है।

निर्देशक कृष्ण दुबे की फिल्म ‘देवी’ ने हालिया सम्पन्न सिनेमाई उत्सव के 15वें वार्षिक आयोजन में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिये ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता। नवोदित निर्देशक एन पद्मकुमार की फिल्म ‘ए बिलियन कलर स्टोरी’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिये ऑडिअंस च्वॉइस अवॉर्डस जीता।

यह भी पढ़े: 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017: अक्षय कुमार को ‘रुस्तम’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

दूसरी ओर खुशबू रांका और विनय शुक्ला निर्देशित तथा फिल्मकार आनंद गांधी द्वारा निर्मित ‘एन इनसिग्निफिकेंट मैन’ को पसंदीदा डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिये चुना गया।

इसी श्रेणी में निर्देश ओनीर की ‘आबा’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिये चुना गया। हाओबम पबन कुमार की फिल्म ‘लेडी ऑफ द लेक’ को स्पेशल जूरी मेंशन फॉर फीचर और सौरव राय निर्देशित ‘गूढ’ को शॉर्ट्स स्पेशल मेंशन के लिए चुना गया।

दैनिक भास्कर के मालिक रमेश चंद्र अग्रवाल का निधन

दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन श्री रमेशचंद्र अग्रवाल का अहमदाबाद हवाईअड्डे पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचते ही अग्रवाल को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत पास स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रमेशचंद्र अग्रवाल का जन्म 30 नवंबर 1944 को यूपी के झांसी जिले में हुआ था। हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई उन्होंने झांसी में ही की थी। वहां उनके पिता सेठ द्वारका प्रसाद अग्रवाल का किताबों का व्यवसाय था। 1956 में रमेश अग्रवाल अपने पिता के साथ भोपाल आ गए। 1958 में भोपाल से ही दैनिक भास्कर अखबार की शुरुआत की। इसके बाद 1983 में इंदौर संस्करण की नींव डाली। 1996 में दैनिक भास्कर पहली बार एमपी की सीमा से बाहर निकला और राजस्थान पहुंचा।

यह भी पढ़े: शास्‍त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का 84 वर्ष की आयु में निधन

रमेश अग्रवाल ने भोपाल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ली। उन्हें पत्रकारिता में राजीव गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2003, 2006 और 2007 में इंडिया टुडे ने उन्हें भारत के 50 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया था। उन्हें 2012 में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में 95 नंबर पर रखा था।

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

भारत ने एशियाई स्कूल हॉकी चैम्पियनशिप जीती

मलेशिया को हराकर भारत ने जीती 5वीं एशियन स्कूल चैंपियनशिप


मलयेशिया को हराकर भारत ने जीती 5वीं एशियन स्कूल चैंपियनशिप

मेजबान भारत ने गतविजेता मलेशिया को 5-1 से हराकर पांचवीं स्कूल एशियन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर गोल्ड मेडल जीता।  भारत का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2001 में लुधियाना में हुए इस चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।

अलीशान ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 12वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई। लाकड़ा ने इसके बाद 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर और 23वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत को 3-0 से आगे किया।

यह भी पढ़े: हॉकी इंडिया लीग 2017: कलिंगा लांसर्स ने दबंग मुंबई को 4-1 से हराकर जीता ख़िताब

मलेशिया ने 32वें मिनट में अकीमुल्लाह अनुआर एसुक एम के मैदानी गोल की बदौलत स्कोर 1-3 किया लेकिन अलीशान ने 34वें मिनट में एक और गोल करके मध्यांतर तक भारत को 4-1 से आगे कर दिया।

मनिंदर सिंह ने 38वें मिनट में एक और गोल दागकर भारत को 5-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। मलेशिया को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
सिंगापुर ने चीन को शूटआउट में 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। निर्धारित समय के बाद दोनों टीमें 1-1 से बराबर थी।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर बने माइ्रकोमैक्स के नए ब्रांड एंबेसडर

माइक्रोमैक्स ने अनिल कपूर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया 

माइक्रोमैक्स ने अनिल कपूर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स ने  बॉलीवुड अभिनेता-प्रोड्यूसर अनिल कपूर को कंपनी का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। एयर कंडीशनर और टेलीविजन सेगमेंट में मार्केट शेयर को बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनी ने करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है।


कंपनी के ब्रांड चीफ मार्केटिंग ऑफिशर शुभाजित सेन ने कहा कि अनिल कपूर की एक अलग स्टाइल है और उनके फैन्स हर उम्र के लोग और देश-विदेश में भी हैं जिससे कंपनी को ग्राहकों से जुड़ने में काफी मदद मिलेगी।

माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर राजेश अग्रवाल ने बताया कि ‘झक्कास’ एक्टर को उनके वर्सेटैलिटी और बेहतरीन अभिनय क्षमता की वजह से चुना गया है।

बुधवार, 12 अप्रैल 2017

नील गोरसच ने अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली

नील गोरसच ने ली अमरीकी सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ

नील गोरसच ने ली अमरीकी सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ

नील गोरसच को 10 अप्रैल 2017 को अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश के पद की शपथ दिलायी गई। वह पुष्टि की एक लंबी प्रक्रिया के बाद इस पद पर आसीन हुए जिस पर एक समय दिवंगत एंटोनिन स्कैलिया तैनात थे।

49 साल के गोरसच ने एक निजी समारोह में संवैधानिक शपथ ली। उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के सम्मेलन कक्ष में प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबट्र्स ने पद की शपथ दिलायी। इस दौरान गोरसच के साथ वहां उनकी पत्नी लुई और उनकी दो बेटियां मौजूद थीं।

यह भी पढ़े: ब्रूनो तशीबल कांगो के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए

बाद में व्हाइट हाउस में एक सार्र्वजनिक समारोह में न्यायाधीश एंथनी केनेडी ने गोरसच को न्यायिक शपथ दिलयी। न्यायाधीश स्कैलिया के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

कोलसन व्हाइटहेड को 'अंडरग्राउंड रेलरोड' के लिए मिला वर्ष 2017 का पुलित्जर पुरस्कार

कोलसन व्हाइटहेड को उपन्यास 'द अंडरग्राउंड रेलरोड' के लिए वर्ष 2017 के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया


कोलसन व्हाइटहेड को उपन्यास 'द अंडरग्राउंड रेलरोड' के लिए वर्ष 2017 के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

कोलसन व्हाइटहेड की लोकप्रिय उपन्यास ‘द अंडरग्राउंड रेलरोड' को फिक्शन श्रेणी के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला है। इस उपन्यास में एक भागे हुए गुलाम की कहानी है जो कल्पनाओं के ताने-बाने के साथ क्रूर वास्तविकता को दर्शाती है।

इस घोषणा के साथ ही यह किताब साल 2016 के साहित्य जगत की एक बड़ी घटना बन गई है। इससे पहले ओपरा विनफ्रे बुक क्लब ने भी इस किताब को ‘क्रिटिकल फेवरेट' चुना था और इसे नेशनल बुक अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। पिछले 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब फिक्शन के लिए एक ही किताब को नेशनल बुक अवॉर्ड और पुलित्जर दोनों से नवाजा गया है।

यह भी पढ़े: मनीष शंकर शर्मा को 'नेशनल लॉ डे अवार्ड 2016' से सम्मानित किया गया

लिन नोटाज के ‘स्वीट' को ड्रामा श्रेणी के लिए पुरस्कार दिया गया है. उन्हें दूसरी बार पुलित्जर मिला है। वहीं जीवनी व आत्मकथा की श्रेणी के लिए हिशम मेटर की किताब ‘द रिटर्न: फादर्स, संस एंड द लैंड इन बिटविन' को पुलित्जर पुरस्कार दिया गया।

मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत को 12 पदक

भारत ने ताशकंद एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में 12 पदक जीतकर हासिल किया पहला स्थान

भारत ने ताशकंद एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में 12 पदक जीतकर हासिल किया पहला स्थान

भारतीय टीम ताशकंद में एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में 4 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर शीर्ष पर रही। अकांक्षा हंगवाने (अंडर 18 लड़कियां), एरिगाइसी अर्जुन (अंडर 14 ओपन), जिष्हिता डी (अंडर 14 लड़कियां) और साहिथी वर्षीणी एम (अंडर 10 लड़कियां) ने स्वर्ण पदक जीते।

यह भी पढ़े: भारत ने 2017 दुबई आईपीसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ग्रां प्री में जीते 13 पदक

साई विश्वेष सी (अंडर 18 ओपन), ज्योत्सना एल (अंडर 14 लड़कियां), रक्षिता रवि (अंडर 12 लड़कियां), बी सविता श्री बी (अंडर 10 लड़कियां) और एआर इलामप्रथी (अंडर 8 ओपन: को रजत पदक मिले।

कांस्य पदक रोहित कृष्णा एस (अंडर 12 ओपन), दिव्या देशमुख (अंडर 12 लड़कियां) और तन्मय जैन (अंडर 10 ओपन) की झोली में गए।  मेजबान उज्बेकिस्तान 10 पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

विद्या बालन झारखंड के सिल्क उत्पादों की ब्रांड एंबेस्डर होंगी

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन झारखंड के सिल्क उत्पादों की होंगी ब्रांड एंबेस्डर

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन झारखंड के सिल्क उत्पादों की होंगी ब्रांड एंबेस्डर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन झारखंड के सभी सिल्क उत्पादों की ब्रांड एंबेस्डर होंगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां आई ‘बेगम जान’ फिल्म की टीम से मुलाकात के दौरान फिल्म की अभिनेत्री विद्या बालन से राज्य के सिल्क उत्पादों की ब्रांड एंबेस्डर बनने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर बने महिला विश्व कप 2017 के ब्रांड एम्बेसडर

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेगमजान फिल्म को झारखंड में टैक्स फ्री करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विद्या से आग्रह करते हुए कहा कि उनके माध्यम से राज्य के सिल्क का प्रचार प्रसार होने से इस व्यवसाय में लगे लोगों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

सोमवार, 10 अप्रैल 2017

लुईस हैमिल्टन ने सेबस्टियन वेट्टेल को हराते हुए चीनी ग्रैंड प्रिक्स जीता

लुईस हैमिल्टन ने चीन ग्रां प्री फार्मूला वन रेस में अपना पांचवां खिताब जीता

लुईस हैमिल्टन ने चीन ग्रां प्री फार्मूला वन रेस में अपना पांचवां खिताब जीता

मर्सीडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने चीन ग्रां प्री फार्मूला वन रेस में आज यहां जीत दर्ज की और इस तरह से शंघाई में अपना पांचवां खिताब जीता।

हैमिल्टन ने पहले नंबर से शुरुआत की और आखिर तक शीर्ष पर बने रहे। उन्होंने अपने करियर का 54वां और नए फार्मूला वन सत्र का पहला खिताब है।

यह भी पढ़े: मियामी ओपन 2017: रॉजर फेडरर ने राफेल नडाल को हराकर जीता खिताब

फेरारी के सेबेस्टियन वेटेल दूसरे स्थान पर रहे। वह हैमिल्टन से 6.2 सेकेंड पीछे रहे। रेड बुल के मैक्स वर्साटाप्पन ने ग्रिड में 16वें स्थान से शुरुआत की लेकिन उन्होंने अंतिम लैप में अपने साथी चालक डेनियल रिकार्डो की कड़ी चुनौती से पार पाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

यात्रा एवं पर्यटन सूचकांक में भारत 40वें स्थान पर पहुंचा

भारत ने पर्यटन सूचकांक में लगाई 12 पायदान की छलांग, 40वें स्थान पर पहुंचा

भारत ने पर्यटन सूचकांक में लगाई 12 पायदान की छलांग, 40वें स्थान पर पहुंचा

विश्व आर्थिक मंच (डब्लयूईएफ) के आकलन के अनुसार भारत ने यात्रा और पर्यटन इंडेक्स में 12 स्थान की छलांग लगाई है। साल 2017 में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में भारत 2015 में 52वें स्थान पर और 2013 में 65वें स्थान पर था।

यह भी पढ़े: ईएमईआईए सर्वे 2017: कंपनियों में भ्रष्टाचार के लिहाज से भारत 9वे स्थान पर

चार सालों में लगाई 25 स्थान की छलांग:

  • डब्लयूईएफ की रिपोर्ट में इस साल भारत 40वें स्थान पर है।
  • साल 2015 में भारत इस सूची में 52वें स्थान पर था।
  • उससे पहले साल 2013 में भारत 65वें स्थान पर था।
  • यात्रा और पर्यटन इंडेक्स 2017 में 136 देशों और क्षेत्रों को 14 मानकों में शामिल किया गया था।
  • इसमें बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश क्रमशः हैं-1. स्पेन (स्कोर-5.43), 2. फ्रांस (स्कोर-5.32), 3. जर्मनी (स्कोर-5.28), 4. जापान (स्कोर-5.26) तथा 5. यूनाइटेड किंगडम (स्कोर-5.20)।


रविवार, 9 अप्रैल 2017

ब्रूनो तशीबल कांगो के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए

कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबिला ने ब्रूनो तशीबल को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया

कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबिला ने ब्रूनो तशीबल को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया

कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबिला ने ब्रूनो तशीबल को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। ब्रूनो तशीबल (61वर्ष) विपक्षी गठबंधन के प्रमुख सदस्य थे जो ‘रेएसंबलमेंट' के तौर पर जाना जाता है, जिसने पिछले दिसंबर में सत्ताधारी पार्टी से एक राजनीतिक समझौता भी किया था।

यह भी पढ़े: डोनाल्ड टस्क फिर बने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष

इस समझौते के थोड़े समय बाद ही कांगो के शीर्ष विपक्षी राजनेता इटीन्ने तशीकेदी का इलाज के दौरान बेल्जियम में निधन हो गया था। इसके बाद तशीकेदी के बेटे फेलिक्स उनके उत्तराधिकारी के रूप में उभरे लेकिन तशीबल ने यूडीपीएस पार्टी के नए प्रमुख के रूप में उनकी वैधता को चुनौती देते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मलाला यूसुफजई संयुक्त राष्ट्र की शांति दूत चुनी गई

सबसे युवा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को संयुक्त राष्ट्र शांति दूत चुना गया 

सबसे युवा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को संयुक्त राष्ट्र शांति दूत चुना गया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया की सबसे युवा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में चयन किया है। इसी के साथ मलाला अब सबसे कम उम्र संयुक्त राष्ट्र शांति दूत भी बन जाएंगी। यह विश्व के किसी नागरिक को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से दिआ जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

यह भी पढ़े: विराट कोहली विजडन मैगजीन के कवर पेज पर जगह पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार (7 अप्रैल) को घोषणा की, कि मलाला दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगी। अधिकारिक तौर पर उन्हें एक समारोह में सोमवार (10 अप्रैल) को जिम्मेदारी दी जाएगी।

19 वर्षीय मलाला पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सभी बच्चों को शिक्षा के अधिकार लिए अभियान चला रही थीं। तालिबान के आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी थी। संयुक्त राष्ट्र के अन्य शांति दूतों में अभिनेता माइकल डगलस और लियानार्दो डिकैप्रियो जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

शनिवार, 8 अप्रैल 2017

ईएमईआईए सर्वे 2017: कंपनियों में भ्रष्टाचार के लिहाज से भारत 9वे स्थान पर

कारोबार में भ्रष्‍टाचार के मामलें में भारत की स्थिति सुधरी, 41 देशों की सूची में मिला 9वां स्‍थान

कारोबार में भ्रष्‍टाचार के मामलें में भारत की स्थिति सुधरी, 41 देशों की सूची में मिला 9वां स्‍थान

कारोबार में भ्रष्‍टाचार और रिश्‍वत के लिहाज से भारत को इस साल 41 देशों की सूची में 9वे स्थान पर रखा गया है। हालांकि सर्वे में भारत की स्थिति इस साल कुछ सुधरी है, क्योंकि 2015 में उसे छठें स्थान पर रखा गया था।

ईवाई यूरोप, पश्चिम एशिया, भारत व अफीका ईएमईआईए धोखाधड़ी सर्वे 2017 में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार इसमें भारत से शामिल लगभग 78 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि कंपनियों के अंदर रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार आम बात है।

यह भी पढ़े: 2050 तक भारत बन जाएगा दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश

इस लिहाज से भारत को यूक्रेन, यूनान, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, केन्या, दक्षिण अफीका व हंगरी के बाद रखा गया है।

ईवाई इंडिया के पार्टनर अरपिंदर सिंह ने कहा, भारतीय कंपनियों में भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी को लेकर सोच में थोड़ा ही लेकिन सकारात्मक बदलाव आता दिख रहा है। उन्होंने इस लिहाज से नियामकीय जांच तथा संचालन व पारदर्शिता पर जोर को रेखांकित किया।

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017: अक्षय कुमार को ‘रुस्तम’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017: नीरजा बनी बेस्ट हिंदी फिल्म, अक्षय कुमार बेस्ट एक्टर


64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017: नीरजा बनी बेस्ट हिंदी फिल्म, अक्षय कुमार बेस्ट एक्टर


64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 07 अप्रैल 2017 को कर दी गई है। इस वर्ष बेस्ट एक्टर का खिताब अक्षय कुमार को उनकी फिल्म "रूस्तम" के लिए चुना गया है। अक्षय कुमार इससे पहले एक भी नेशनल अवार्ड नहीं जीते थे। हिन्दी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब सोनम कपूर अभिनीत नीरजा को चुना गया।

अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म पिंक को सामाजिक मुद्दे पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना है। वहीं मराठी फिल्म कासव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017 के विजेताओं की पूरी सूची यहाँ देखे

इस बार सर्वश्रेष्ठ नायिका का पुरस्कार सुरभि सी एम को मलयालम फिल्म मिन्नामिनुन्गु- द फायरफ्लाय में निभाये उनके किरदार को काफी पसंद किया गया तथा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह राष्ट्रीय पुरस्कारों को चयन ज्यूरी की अध्यक्षता प्रियदर्शन ने की। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार 03 मई 2017 को दिये जायेंगे।

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

मालविका सिन्हा को आरबीआई का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मालविका सिन्हा को नया कार्यकारी निदेशक चुना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मालविका सिन्हा को नया कार्यकारी निदेशक चुना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मालविका सिन्हा को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति बी. पी. कानूनगो को डिप्टी गवर्नर बनाए जाने के बाद की गई है। मालविका ने तीन अप्रैल से कार्यभार संभाल लिया है।

इन्हे भी पढ़े: गीता ज़ोहरी गुजरात की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बनी

रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कार्यकारी निदेशक के तौर पर मालविका के पास विदेशी विनिमय विभाग, सरकार एवं बैंक खाता विभाग और आंतरिक ऋण प्रबंधन शाखा की जिम्मेदारी होगी।

कानूनगो के डिप्टी गवर्नर बनने से पहले वह इस पद पर कार्यरत थे।

विराट कोहली बने वर्ष 2016 के विजडन क्रिकेटर ऑफ द इयर

विजडन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को 2016 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना, ये सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने कोहली

विजडन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को 2016 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना, ये सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बने कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को विजडन ने 2016 का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (लीडिंग क्रिकेटर) चुना है। कोहली ने 2016 में पूरे साल अपने बल्ले से धूम मचाई थी।

कोहली ने पिछले साल 75.93 की औसत से 1215 टेस्ट रन बनाए। इसके अलावा 10 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 92.37 की जबर्दस्त औसत से 739 रन बनाए। वहीं टी20 मैचों में 106.83 की औसत से 641 रन बनाए।

पिछले साल के अपने इसी जोरदार प्रदर्शन के लिए कोहली को हाल ही में बीसीसीसीआई द्वारा दिए जाने वाला साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का सम्मान, पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया गया था।


इससे पहले 2017 के अंक में उन्हें दूसरी बार 'विजडन इंडिया एल्मानैक क्रिकेटर ऑफ द इयर' भी घोषित किया जा चुका है। विराट कोहली से पहले भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग (2008,09) और सचिन तेंदुलकर को इस सम्मान के लिए चुना जा चुका है।

विजडन द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है:
  • दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर: विराट कोहली
  • दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर: एलाइसी पेरी
  • पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर: मिस्बाह उल हक, यूनिस खान, बेन डकेट, टोबी रोलैंड जोंस, क्रिस वोक्स।

Popular/Trending News