जीएसपीसी की हिस्सेदारी 1.2 अरब डालर में खरीदने को ओएनजीसी बोर्ड की मंजूरी
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम :ओएनजीसी: के निदेशक मंडल ने रिण बोभुा तले दबी जीएसपीसी के केजी बेसिन स्थित प्राकृतिक गैस ब्लाॅक में उसकी समूची 80 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.2 अरब डालर में खरीदने के लिये बाध्यकारी करार पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी।
ओएनजीसी केजी-ओएसएन-2001-3 ब्लाॅक में तीन खोजो के लिए 99.52 करोड़ डालर का भुगतान करेगी। ये ब्लाॅक अगस्त, 2014 से उत्पादन परीक्षण में हैं। छह अन्य खोज के लिये 20 करोड़ डालर का भुगतान किया जाएगा। जीएसपीसी इन ब्लाॅक से उत्पादन शुरू करने की निवेश योजना को अंतिम रूप दे रही है।
यह भी पढे: इसरो ने देश में बने सबसे बड़े क्रायोजेनिक इंजन जीएसएलवी मार्क III का सफल परीक्षण किया
ओएनजीसी ने पिछले साल 23 दिसंबर को गुजरात राज्य पेटोलियम निगम :जीएसपीसी: की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने को मंजूरी दी थी।
जीएसपीसी पर 31 मार्च 2015 की स्थिति के अनुसार 19,716.27 करोड़ रपये का कर्ज है। बंगाल की खाड़ी के ब्लाॅक में अब तक उसने 9 गैस खोज की हैं। इनमें से तीन को जिन्हें दीनदयाल पश्चिम क्षेत्रा के नाम से जाना जाता है को विकास के लिये मंजूरी दी गई है।