योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा बने उप-मुख्यमंत्री
गोरखपुर से पांच बार सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने है।
इन्हें भी पढ़े: त्रिवेंद्र सिंह रावत बने उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री
राज्यपाल ने 44 वर्षीय योगी के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा लखनऊ के महापौर डॉक्टर दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। इसके अलावा राज्यपाल ने 22 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्यमंत्रियों को भी शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पार्टी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवानी, मुरली मनोहर जोशी, केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू समेत तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री 2017:
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री 2017:
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

- चेतन चौहान: कैबिनेट मंत्री
- लक्ष्मी नारायण चौधरी: कैबिनेट मंत्री
- श्रीकांत शर्मा: कैबिनेट मंत्री
- एसपी सिंह बघेल: कैबिनेट मंत्री
- राजेश अग्रवाल: कैबिनेट मंत्री
- धर्मपाल सिंह: कैबिनेट मंत्री
- सुरेश खन्ना: कैबिनेट मंत्री
- आशुतोष टंडन: कैबिनेट मंत्री
- ब्रजेश पाठक: कैबिनेट मंत्री
- रीता बहुगुणा जोशी: कैबिनेट मंत्री
- मुकुट बिहारी वर्मा: कैबिनेट मंत्री
- रमापति शास्त्री: कैबिनेट मंत्री
- सतीश महाना: कैबिनेट मंत्री
- सत्यदेव पचौरी: कैबिनेट मंत्री
- जयप्रकाश सिंह: कैबिनेट मंत्री
- स्वामी प्रसाद मौर्य: कैबिनेट मंत्री
- सूर्य प्रताप साही: कैबिनेट मंत्री
- दारा सिंह चौहान: कैबिनेट मंत्री
- राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह): कैबिनेट मंत्री
- सिद्धार्थ नाथ सिंह: कैबिनेट मंत्री
- नंदकुमार नंदी: कैबिनेट मंत्री
- ओमप्रकाश राजभर: कैबिनेट मंत्री
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री 2017:
- गुलाबो देवी: राज्य मंत्री
- लदेव ओलख: राज्य मंत्री
- अतुल गर्ग: राज्य मंत्री
- मोहसिन रज़ा: राज्य मंत्री
- अर्चना पांडे: राज्य मंत्री
- रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह): राज्य मंत्री
- मन्नू कोरी: राज्य मंत्री
- ज्ञानेन्द्र सिंह: राज्य मंत्री
- जयप्रकाश निषाद: राज्य मंत्री
- गिरिश यादव: राज्य मंत्री
- संगीता बलवंत: राज्य मंत्री
- नीलकंठ तिवारी: राज्य मंत्री
- जयकुमार सिंह जैकी: राज्य मंत्री
- सुरेश पासी: राज्य मंत्री
- संदीप सिंह: राज्य मंत्री
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- भूपेंद्र सिंह चौधरी: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- धर्म सिंह सैनी: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- सुरेश राणा: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- महेन्द्र सिंह: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- स्वाति सिंह: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- अनुपमा जायसवाल: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- उपेंद्र तिवारी: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- अनिल राजभर: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- स्वतंत्र देव सिंह: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)