पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने 21 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 19 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उनका इंटरनेशनल करियर 21 साल का रहा।
इस 36 वर्षीय पाकिस्तानी खिलाडी ने पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि 2016 में भारत में हुई टी20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अफरीदी पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान थे। टूर्नामेंट के बाद वे कप्तान पद से हट गए, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में खेल के छोटे प्रारूप में अपना कैरियर जारी रखा।
यह भी पढे: विराट कोहली विजडन मैगजीन के कवर पेज पर जगह पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने
अफरीदी का करियर
अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेले। इनमें उन्होंने 8,064 रन बनाए। वनडे में अफरीदी का उच्चतम स्कोर 124 रनों का है। लेग स्पिन गेंदबाजी से अफरीदी ने कुल 395 विकेट झटके। टी20 में उन्होंने कुल 98 इंटरनेशनल मैच खेले। इनमें उन्होंने 1405 रन बनाए। उन्हें कुल 97 विकेट हासिल हुए। सीमित ओवरों में सफल अफरीदी ने अपने इंटरनैशनल क्रिकेट करियर में महज 27 टेस्ट खेले। इनमें उन्होंने 1,176 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 156 रहा और उन्होंने 48 विकेट भी झटके।