भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) ने किया देश में बने सबसे बड़े क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण
एक साथ अंतरिक्ष में 104 सैटेलाइट्स को लॉन्च कर पूरी दुनिया को हैरान कर चुके भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) एक और कारनामा किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(इसरो) ने भारत के सबसे बड़े देश में विकसित क्रायोजेनिक अपर स्टेज इंजन जीएसएलवी
मार्क III का
सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
यह भी पढे: पाकिस्तानी सेनेट में पास हुआ ऐतिहासिक हिन्दू विवाह विधेयक 2017
इस शक्तिशाली इंजन का परीक्षण शनिवार को तमिलनाडु के तिरनेल्वेल्ली जिले के महेन्द्रगिरी में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया। इससे पहले सभी प्रणालियों की पुष्टि करने के लिए सी 25 स्टेज ने 25 जनवरी 2017 को 50 सेकेंड के लिए सफल उड़ान भरी थी। इसरो ने बताया कि स्टेज विकास के पहले 3 सीई 20 इंजन छोड़े गए थे जिनमें से दो इंजनों का समुद्र तल में परीक्षण किया गया और तीसरे इंजन को काफी उंचाई में 25 सेकेंड के लिए उड़ाया गया।
यह भी पढे: पाकिस्तानी सेनेट में पास हुआ ऐतिहासिक हिन्दू विवाह विधेयक 2017
