विकास स्वरूप बने कनाडा में भारत के नए उच्चायुक्त
विकास स्वरूप तुर्की, अमेरिका, इथोपिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और जापान में विभिन्न कूटनीतिक मिशन पर जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें अप्रैल, 2015 में विदेश मंत्रालय का आधिकारिक प्रवक्ता बनाया था और सैयद अकबरुद्दीन के बाद नई दिल्ली स्थित इसके पब्लिक डिप्लोमेसी डिविजन की जिम्मेदारी सौंपी थी।
भारतीय विदेश मंत्रालय के वर्तमान प्रवक्ता विकास स्वरूप को कनाडा में भारत का नया उच्चायुक्त (हाई कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। विकास स्वरूप भारतीय विदेश सेवा के 1986 बैच अधिकारी हैं। विकास स्वरूप ने 2003 में लंदन में अपनी पोस्टिंग के दौरान अपना उपन्यास 'क्यू एंड ए' लिखा था। उन्होंने महज दो महीने के भीतर अपने उपन्यास को पूरा कर लिया। स्वरूप के इस पहले ही उपन्यास 'क्यू एंड ए' का दुनिया की 36 भाषाओं में अनुवाद हुआ। बीबीसी ने इस पर एक रेडियो ड्रामा भी बनाया था।
यह भी पढे: अजय त्यागी सेबी के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए