उसेन बोल्ट और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने 'स्पोर्ट्सपीपुल ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीता
बीते साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसैन बोल्ट को खेलों का ऑस्कर अवॉर्ड कहे जाने वाले लॉरियस का 'स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर' चुना गया है। 15 फरवरी 2017 को आयोजित हुए लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। बोल्ट ने चौथी बार यह पुरस्कार जीतकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
इस पुरस्कार समारोह में 100 और 200 मीटर रेस के विश्व रिकॉर्ड धारी बोल्ट को चौथी बार लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द इयर चुना गया। चार बार ये पुरस्कार हासिल करने वाले बोल्ट, रोजर फेडरर, सेरेना विलियम्स और केली स्लेटर के बाद चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले बोल्ट को 2009, 2010 और 2013 में इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।
यह भी पढे: डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का पुरस्कार जीता
रियो ओलंपिक में 4 गोल्ड मेडल जीतने वाली महान अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को 'स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द इयर' चुना गया। सबसे ज्यादा ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले महान अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स को 'कमबैक ऑफ द इयर' का अवॉर्ड दिया गया। रियो ओलंपिक में फेल्प्स ने 5 गोल्ड मेडल जीते थे।