इदापड्डी पलानीस्वामी बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री
इदापड्डी पलानीस्वामी तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री नियुक्त किये गए हैं। उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव ने 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के अलावा 31 मंत्रियों को भी पद और गोपनयीता की शपथ दिलाई गई। वहीं सूबे के गवर्नर ने नए सीएम को 15 दिन में बहुत साबित करने को कहा है।
यह भी पढे: हेमंत भार्गव बने एलआईसी के नए प्रबंध निदेशक
शशिकला के बेहद करीबी इदापड्डी पलानीस्वामी का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में सिसासी संकट खत्म हो गया। पलानीस्वामी ने 16 फरवरी को राजभवन में राज्य के गवर्नर विद्यासागर राव से मुलाकात की। पलानीस्वामी ने 124 विधायकों के समर्थन होने का दावा किया। तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर इससे पहले भी पलानीस्वामी दो बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके थे। गत 5 फरवरी को अन्नाद्रुमक महासचिव वीके शशिकला को अन्नाद्रुमक विधायक पार्टी का नेता चुना गया था। वही मुख्यमंत्री पन्नीरसेलवलम ने उनके खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया था।
राज्यपाल ने अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में फैसले के चलते अपना निर्णय लंबित रखा था। 15 फरवरी को उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाया और शशिकला की दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की उम्मीदें समाप्त हो गयीं।