आस्ट्रेलियाई ओपन 2017: रोजर फेडरर ने राफेल नडाल को और सेरेना विलियम्स ने वीनस विलियम्स को हराकर ऑस्ट्रेलियन खिताब जीता
स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता। रोजर फेडरर ने मेलबर्न में खेले गए फाइनल में राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से मात देकर पांचवीं बार आॅस्ट्रेलियन ओपन खिताबी पर कब्जा जमाया। यह रोजरर फेडरर के करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
यह भी पढे: सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2016: पीवी सिंधु, समीर ने जीता खिताब
रोजर फेडरर ने पांच साल के लंबे अंतराल के बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीता है। उन्होंने अंतिम बार 2012 में विंबलडन खिताब अपने नाम किया था। फेडरर ने इससे पहले 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।
वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस बार उम्रदराज खिलाड़ियों में परचम लहराया। महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपनी बहन वीनस विलियम्स को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपर 2017 का महिला एकल का खिताब जीत लिया। सेरेना ने वीनस को लगातार दो सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। सेरेना का ये 23 ग्रैंड स्लैम खिताब है। इसके साथ ही सेरेना ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ का 22 बार ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ ही एक बार फिर से सेरेना दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं।