आईसीएसई परीक्षा का टाइम टेबल जारी: 10 मार्च से शुरू होंगी सीआईसीएसई की परीक्षाएं
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जैमिनेशन (सीआईसीएसई) ने शुक्रवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया। गौरतलब है कि पहले जो डेटशीट जारी की गई थी उसके अनुसार ISC के एग्जाम 6 फरवरी से और ICSE के एग्जाम 27 फरवरी से आरंभ होने थे पर कई पेपर ऐसे दिन थे, जिस दिन यूपी में चुनाव है। इसलिए बोर्ड ने इस डेटशीट को बदलने का फैसला किया। ये बदलाव उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों के कारण किए गया था। लेकिन अब इसकी नई डेटशीट आ गई है। बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से 21 अप्रैल और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 30 जनवरी से 26 अप्रैल तक होंगी।
यह भी पढे: 9 मार्च से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं
नई डेट शीट में 12वीं कक्षा की परीक्षा (ISC) की तारीख एक हफ्ते पहले की गई है। यानी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले इन छात्रों को अब बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए भी कम वक्त मिलेगा। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षा (ICSE) को 10 दिनों के लिये टाला गया है।
इस बार सीआईसीएसई की 2017 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,50,871 छात्र शामिल होंगे। आईसीएसई की परीक्षाओं में कुल 1,76,327 छात्र बैठेंगे वहीं आईएससी की परीक्षाओं में कुल 74,544 छात्र भाग लेंगे।