कांग्रेस ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां मजीठा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह जी ही पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। राहुल गांधी के इस एलान के बाद राज्य में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के नाम को लेकर कायम संशय खत्म हो गया है। पूर्व भाजपा नेता व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से यह कयास लगाया जा रहा था कि कैप्टन का चेहरा आगे कर पार्टी चुनाव में जीत मिलने के बाद सिद्धू को सीएम बना सकती है। महत्वपूर्ण बात यह कि इस रैली में नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल थे।