चुनाव आयोग ने मुलायम को दिया झटका, अखिलेश यादव को मिला ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह
समाजवादी पार्टी में चुनाव चिन्ह और पार्टी को लेकर पिता मुलायम सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के बीच चल रही जंग में बेटा, पिता पर भारी पड़ गया। इस मामले में सोमवार को चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह यादव को झटका देते हुए अखिलेश के पक्ष में फैसला सुनाया। चुनाव आयोग ने अपने फैसले में पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया है। आयोग के इस फैसले से मुलायम सिंह यादव और उनके गुट को तगड़ा झटका लगा है। चुनाव चिन्ह और पार्टी पर दावें की स्थिति साफ होने के बाद अब अखिलेश यादव ही पार्टी के सुप्रीमो रहेंगे।
विधानसभा चुनाव 2017: पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों का एलान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे
ईसी के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश यादव की साइकिल चुनाव चिन्ह के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव के खिलाफ तल्ख टिप्पणी का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा वो माना जाएगा। मुलायम सिंह यादव ने अपने समर्थकों से कहा कि वे अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। मुलायम ने कहा, ”मैंने तीन बार अखिलेश को बुलाया पर वो एक मिनट के लिए ही आए और मेरी बात शुरू होने से पहले ही चले गए।
चुनाव आयोग के फैसले को मुलायम सिंह यादव गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर नसीम जैदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी ने 13 जनवरी को इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ को लेकर अखिलेश-मुलायम के बीच उस विवाद शुरू हुआ जब 1 जनवरी को अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।