सबसे युवा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई को मिली कनाडा की मानद नागरिकता
पाकिस्तान की नागरिक और दुनिया की सबसे युवा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई को कनाडा की सम्मानित नागरिकता मिली है। मलाला ने वर्ष 2014 में सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने का इतिहास अपने नाम किया था। कनाडा में अगले वर्ष जी7 शिखर सम्मेलन होने वाला है।
कनाडा की मानद नागरिकता पाने वाली वह दुनिया की छह लोगों में शामिल हैं। मलाला के अलावा राउल वूलनबर्ग, नेल्सन मंडेला, 14वें दलाई लामा, आंग सान सू की और आगा खान को कनाडा की मानद नागरिकता मिल चुकी है।
यह भी पढ़े: मलाला यूसुफजई संयुक्त राष्ट्र की शांति दूत चुनी गई
मलाला की उम्र सिर्फ 15 वर्ष थी जब साल 2012 में तालिबानी आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया था जब वह स्कूल जा रही थी। मलाला को लड़कियों की शिक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने पर निशाना बनाया गया था। पहले 22 अक्टूबर 2014 को मलाला, कनाडा की ओर से इस सम्मान को हासिल करने वाली थी लेकिन उस समय कनाडा की संसद पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले की वजह से कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया गया था।