दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव नतीजे 2017: दिल्ली नगर निगम पर बीजेपी की जीत का हैट्रिक, आम आदमी पार्टी को 48, कांग्रेस को 30 सीट
26 अप्रैल 2017 को घोषित हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करते हुए राजधानी के तीनों नगर निगमों पर अपना कब्जा लगातार तीसरी बार बरकरार रखने में सफल रही है।
बीजेपी ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत दर्ज की। उत्तरी नगर निगम में 103 में से 64, दक्षिण नगर निगम की 104 में से 70 और पूर्व नगर निगम की 63 में से 47 वार्डो में बीजेपी ने अपना परचम लहराया।
वहीं महज़ 48 वार्डो में जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर हार का ठीकरा ईवीएम के सिर फोड़ा।
कांग्रेस ने भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए केवल 30 सीट अपने नाम किया। बीएसपी ने 3, इंडियन नेशनल लोकदल ने 1 और एसपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की।