दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन
दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन श्री रमेशचंद्र अग्रवाल का अहमदाबाद हवाईअड्डे पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचते ही अग्रवाल को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत पास स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
रमेशचंद्र अग्रवाल का जन्म 30 नवंबर 1944 को यूपी के झांसी जिले में हुआ था। हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई उन्होंने झांसी में ही की थी। वहां उनके पिता सेठ द्वारका प्रसाद अग्रवाल का किताबों का व्यवसाय था। 1956 में रमेश अग्रवाल अपने पिता के साथ भोपाल आ गए। 1958 में भोपाल से ही दैनिक भास्कर अखबार की शुरुआत की। इसके बाद 1983 में इंदौर संस्करण की नींव डाली। 1996 में दैनिक भास्कर पहली बार एमपी की सीमा से बाहर निकला और राजस्थान पहुंचा।
यह भी पढ़े: शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का 84 वर्ष की आयु में निधन
रमेश अग्रवाल ने भोपाल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ली। उन्हें पत्रकारिता में राजीव गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2003, 2006 और 2007 में इंडिया टुडे ने उन्हें भारत के 50 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया था। उन्हें 2012 में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में 95 नंबर पर रखा था।