उत्तर प्रदेश सरकार ने सुलखान सिंह को राज्य का नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) नियुक्त किया
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सुलखान सिंह को उत्तर प्रदेश का डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) बना दिया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश पुलिस में शीर्ष स्तर पर किए गए बड़े फेरबदल में 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया।
इन्हे भी पढ़े: तनुश्री पारिख बनीं बीएसएफ की पहली महिला कॉम्बैट अधिकारी
सुलखान सिंह इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात थे। उनकी छवि एक ईमानदार और सख्त अधिकारी की है। वर्ष 1980 बैच के आईपीएस अफसर सिंह सितंबर 2017 में सेवानिवृत्त होंगे।
सुलखान सिंह जावीद अहमद का स्थान लेंगे, जिन्हें पुलिस महानिदेशक (पीएसी) के पद पर नई तैनाती दी गई है।