01 मई 2017 से 06 मई 2017 करेंट अफेयर्स (01 May 2017 to 06 May 2017 Current Affairs in Hindi)
इस अध्याय में भारत और विश्व के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, राजनीति, पुरस्कार, निधन, नियुक्ति एवं मनोरंजन आदि समसामयिकी घटनाक्रम के बारे में पढ़ सकते है।
यहाँ पढ़े: मई 2017 समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (May 2017 Current Affairs Quiz in Hindi)
मई 2017 करेंट अफेयर्स क्विज: ऊपर दिए गए लिंक में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से मई 2017 माह में भारत एवं विश्व स्तर पर हुई समसामयिकी घटनाक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी (प्रश्न और उनके उत्तर) दिए गए है।
आइये जाने 01 मई 2017 से 06 मई 2017 तक भारत और विश्व में महत्वपूर्ण घटनाएँ:
1. वेंकैया नायडू ने ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’ नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया
भारत के केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘स्वच्छ जंगल की कहानी- दादी की जुबानी’नामक पुस्तक के सैट का विमोचन किया। इन 4 पुस्तकों के सैट के लेखक डॉ. मधु पंत है।
2. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भारत में शुरू की 'एक्सप्रेस वाइफाई' सर्विस
3. बजाज को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी बनी होंडा
4. स्वच्छता के मामले में इंदौर बना देश का नंबर-1, यूपी का गोंडा सबसे गंदा शहर
‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2017’ के अनुसार मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है जबकि उत्तर प्रदेश का गोंडा सबसे अस्वच्छ शहर है। शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में गुजरात के सर्वाधिक 12 शहर शामिल हैं।
5. सुनील छेत्री बने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
6. मल्लिकार्जुन खड़गे बने संसद की लोकलेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष
दिग्गज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को संसद की 21 सदस्यीय लोक लेखा समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पहले तीन साल तक कांग्रेस के केवी थॉमस इसके अध्यक्ष थे।
7. भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट जीता
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट 2017 का ख़िताब जीता। यह लिएंडर पेस का इस सत्र का दूसरा चैलेंजर खिताब है।
8. मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बघेल का निधन
कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्राी प्रताप सिंह बघेल का दिल का दौरा पड़ने से जिले के जोबट में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।
9. जोशना चिनप्पा ने एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब पर जमाया कब्जा
भारत की जोशना चिनप्पा ने अपने देश की दीपिका पल्लीकल को हराकर एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप में महिला खिताब अपने नाम किया। वे यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई।
10. शोभना कामिनेनी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पहली महिला अध्यक्ष बनीं
शोभना कामिनेनी 01 मई 2017 को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। शोभना कामिनेनी ने नौशाद फोब्र्स का स्थान लिया है।

सोशल नेटवर्किंग नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने गुरुवार को अपनी "एक्सप्रेस वाईफाई" इंटरनेट सर्विस को भारत में शुरू करने की घोषणा की है। फेसबुक ने इसके लिए भारती एयरटेल के साथ गठजोड़ किया है।
3. बजाज को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी बनी होंडा
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अप्रैल में बजाज ऑटो को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी बन गई।
4. स्वच्छता के मामले में इंदौर बना देश का नंबर-1, यूपी का गोंडा सबसे गंदा शहर
‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2017’ के अनुसार मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है जबकि उत्तर प्रदेश का गोंडा सबसे अस्वच्छ शहर है। शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में गुजरात के सर्वाधिक 12 शहर शामिल हैं।
5. सुनील छेत्री बने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री को आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि खालिद जमील को साल का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।