पीवी सिंधू ने कैरोलिना मारिन को हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज 2017 का खिताब जीता
भारत की मशहर बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधू ने 02 अप्रैल 2017 को कैरोलिना मारिन को हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज 2017 का खिताब जीत लिया है। दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए फाइनल मैच में सिंधु ने मारिन को 21-19, 21-16 से हराया।
सिंधु इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची थीं और पहली बार में ही वो इसे जीतने में सफल रहीं। इस जीत के साथ ही भारतीय खिलाड़ी ने मारिन से रियो ओलंपिक की हार का बदला ले लिया। रियो में स्पेन की मारिन ने सिंधू को हराकर भारत के बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया था।
इन्हें भी पढ़े: ताई जू यिंग ने ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप का महिला सिंगल्स खिताब जीता
मारिन वर्तमान में दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। वहीं भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू छठे पायदान पर हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले, इसी टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल मैच में सिंधु ने हमवतन और स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल को मात दी थी। इसके बाद शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को 21-18, 14-21, 21-14 से हराया।