दूरसंचार सचिव जे.एस. दीपक विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत के अगले राजदूत चुने गए
जे. एस. दीपक को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में इस साल जून से भारत का अगला राजदूत नामित किया गया है।
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक को तत्काल प्रभाव से दूरसंचार मंत्रालय से हटा दिया गया है और उन्हें वाणिज्य विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। वह फिलहाल बार्सिलोना में हो रहे वल्र्ड मोबाइल कांग्रेस में हैं।
यह भी पढे: डी आर डोली बर्मन राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक नियुक्त किये गये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाला मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के आदेश के अनुसार वह 31 मई तक ओएसडी के रूप में काम करेंगे। आदेश के अनुसार वह एक जून से डब्ल्यूटीओ में भारत के राजदूत स्थायी प्रतिनिधि होंगे। वह इस पद पर अपनी सेवानिवृत्ति तक यानी 31 जुलाई 2018 तक रहेंगे।