सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने बक्री हसन सालेह को सूडान का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया
सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने बक्री हसन सालेह को सूडान का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वर्ष 1989 में तख्तापलट के बाद सत्ता में आने पर उन्होंने इस पद को समाप्त कर दिया था।
बशीर की नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी ब्यूरो ने प्रधानमंत्री के रूप में बक्री हसन सालेह के नाम की घोषणा की है। एनसीपी के उप प्रमुख इब्राहिम महमूद ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।’’
यह भी पढे: जे. एस. दीपक डब्ल्यूटीओ में भारत के अगले राजदूत नियुक्त किये गए
उन्होंने बताया कि साथ ही सालेह सूडान के उप राष्ट्रपति के रूप में अपने वर्तमान पद पर भी बने रहेंगे। सूडान के सांसदों ने दिसंबर में प्रधानमंत्री पद बहाल करने के लिए मतदान किया था।