जानीमानी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर ने दुनिया को कहा अलविदा
जानीमानी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का सोमवार देर रात निधन हो गया। किशोरी अमोनकर 84 वर्ष की थीं। मध्य मुंबई स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा कि किशोरी अमोनकर पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं।
इन्हें भी पढ़े: मशहूर पटकथा लेखक अजय झनकार का निधन
किशोरी अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल 1932 को हुआ था। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने अमोनकर को वर्ष 1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 2010 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी का फेलो नियुक्त किया गया।