शशिकला नटराजन होंगीं तमिलनाडु की अगली सीएम, ओ. पन्नीरसेल्वम ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया है। रविवार को तमिलनाडु के गवर्नर विद्यासागर राव को अपने इस्तीफा भेज के पन्नीरसेल्वम ने निजी कारणों का हवाला देते हुए वीके शशिकला नटराजन के लिए सीएम पद छोड़ दिया। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके की महासचिव शशिकला सूबे की अगली सीएम होंगी। एआईएडीएमके के विधायकों ने शशिकला को विधायक दल का नया नेता चुना है।
यह भी पढे: भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों के नाम
दिवंगत जयललिता के विश्वसनीय रहे पन्नीरसेल्वम ने पहली बार सीएम पद 2001 में संभाला था। सुप्रीम कोर्ट ने 2001 में जयललिता के सीएम बने रहने पर रोक लगा दी थी। छह महीने बाद ही पन्नीरसेल्वम ने पद जयललिता के लिए छोड़ दिया था। 2014 में एक बार फिर आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता के दोषी पाए जाने पर पन्नीरसेल्वम ने अम्मा की तस्वीर के साथ सीएम पद संभाला था। सात महीने बाद ही जयललिता फिर से सीएम बन गईं थीं।
शशिकला नटराजन तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी हैं। शशिकला, जानकी रामचंद्रन और जयललिता के बाद तमिलनाडु की तीसरी महिला सीएम बनेंगी। वह मंगलवार यानि 9 फरवरी को शपथ ले सकती हैं।