उत्तराखंड के लक्ष्य सेन बने दुनिया के नंबर 1 जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी
उत्तराखंड के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर रैंकिंग में नंबर पर पहुंच गए हैं। 15 साल के लक्ष्य ने पिछले साल जूनियर एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था जबकि अरुणाचल प्रदेश में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का खिताब भी जीतने में वह सफल रहे थे। यह पहली बार है जब लक्ष्य पहले पायदान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले वह दूसरे स्थान पर काबिज थे।
यह भी पढे: आस्ट्रेलियाई ओपन 2017: रोजर फेडरर ने 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता
लक्ष्य सेन उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैं और 10 साल की उम्र से 1980 के ऑल इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण की बैडमिंटन एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
दूसरी ओर सीनियर वर्ग में ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु एक बार फिर विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि सायना नेहवाल महिला एकल में नौवें पायदान पर हैं।