रिपब्लिकन पार्टी के जेफ सेशंस होंगे अमेरिका के अगले अटॉर्नी जनरल
अमेरिकी सीनेट में हुए मतदान में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट सदस्य जेफ सेशंस को अमेरिका का अगला अटॉर्नी जनरल चुना गया है। 100 सदस्यीय सीनेट में हुए मतदान में सेशंस को 52 वोट मिले। अलबामा से सीनेट सदस्य जेफ सेशंस को अप्रवासन पर उनके सख्त रुख के लिए जाना जाता है। वर्ष 1997 से अलबामा से सीनेटर सेशंस को देश के 84वें शीर्ष कानून प्रवर्तन अधिकारी के तौर पर चुना गया है।
यह भी पढे: जॉवेनेल मॉइस हैती के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेशंस को इस पद के लिए नामित किया था। गौरतलब है कि जेफ सेशंस ने शुरुआती दौर में राष्ट्रपति ट्रंप का जोरदार समर्थन किया था।